Pawan singh-khesari lal controversy: खेसारी और पवन के बाद अब आपस में भिड़े दोनों के फैंस, सोशल मीडिया पर छिड़ी जुबानी जंग
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1550142

Pawan singh-khesari lal controversy: खेसारी और पवन के बाद अब आपस में भिड़े दोनों के फैंस, सोशल मीडिया पर छिड़ी जुबानी जंग

Pawan singh khesari lal Yadav controversy: एक तरफ भोजपुरी सिनेमा के एक पावरस्टार पवन सिंह और दूसरी तरफ मेगास्टार खेसारी लाल यादव. दोनों के आवाज और अंदाज के करोड़ों दीवाने भोजपुरी के दर्शक हैं.

(फाइल फोटो)

पटना : Pawan singh khesari lal Yadav controversy: एक तरफ भोजपुरी सिनेमा के एक पावरस्टार पवन सिंह और दूसरी तरफ मेगास्टार खेसारी लाल यादव. दोनों के आवाज और अंदाज के करोड़ों दीवाने भोजपुरी के दर्शक हैं. पवन सिंह और खेसारी लाल यादव ने एक समय पर साथ में भोजपुरी सिनेमा के पर्दे पर खूब धमाल मचाया और फिर दोनों के बीच नंबर वन बनने की होड़ ने दीवार खड़ी कर दी.

अब पवन सिंह और खेसारी लाल यादव एक दूसरे के जानी दुश्मन हैं. दोनों के चाहनेवाले भी उनपर जान छिड़कते हैं लेकिन आपको बता दें कि इन दिनों दोनों फिर से एक बार इसलिए चर्चा में हैं कि लंबे समय से चला आ रहा दोनों के बीच का विवाद एक बार फिर से गहरा गया है. खेसारी लाल यादव और पवन सिंह एक दूसरे के खिलाफ खुलकर बयान दे रहे हैं तो ऐसे में उनके चाहनेवाले कहां पीछे रहनेवाले हैं. खेसारी और पवन के फैन भी एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर भिड़ गए हैं. दोनों के चाहनेवाले अपने अपने अभिनेता को बेहतरीन बता रहे हैं. बता दें कि खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच बुझी हुई विवाद की चिंगारी को खेसारी लाल यादव के हालिया बयान ने हवा दे दी. जिसके बाद से ही दोनों एक दूसरे के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे हैं.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

दरअसल खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के इंस्टाग्राम पोस्ट पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और एक दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी भी कर रहे हैं. खोसारी के फैंस जहां पवन सिंह को टारगंट कर रहे हैं वहीं पवन सिंह के चाहनेवाले भी खेसारी लाल यादव को खूब आड़े हाथों ले रहे हैं. दोनों के फैंस अपने-अपने पसंदीदा कलाकार को सर्वश्रेष्ठ मान रहे हैं.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

एक समय पर पवन सिंह और खेसारी लाल यादव दोनों अच्छे दोस्त थे. दोनों ने एक से बढ़कर एक फिल्में साथ की है. फिर अक्षरा सिंह के साथ खेसारी लाल यादव की फिल्में आनी शुरू हुईं और पवन सिंह और खेसारी का विवाद भी यहीं से शुरू हुआ. फिर पवन और अक्षरा एक साथ आए तो यह विवाद थम गया. इसके बाद पवन और अक्षरा के रिश्तों में खटास आई तो खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर बढ़कर अक्षरा का साथ दिया और दोनों के बीच विवाद भी गहरा हो गया.पहले दोनों स्टारडम की वजह से एक दूसरे से लड़ रहे थे अब यह विवाद सारी हदों को तोड़ते हुए दोनों की मर्दानगी चेक करने के पैमाने तक पहुंच गया है. साल 2023 की शुरुआत के साथ ये विवाद और गहरा हो गया है. बता दें कि खेसारी लाल यादव ने एक इवेंट में बिना नाम लिए कहा कि वह हर 9 महीने में सोहर गवा सकते हैं. इसी बात को लोगों ने समझ लिया कि वह सीधे तौर पर बिना नाम लिए पवन सिंह पर निशाना साध रहे थे. बक्सर में एक निजी कार्यक्रम में आए खेसारी लाल यादव ने यहां मंच से कहा कि ‘हम असली मर्द हईं… चाहीं त हर 9 महीना पर सोहर गवा सकी ला, उनका में दम हो त ओहूं बजवा लें… वो मर जाएंगे तो भी सोहर नहीं गवा सकते हैं’. बता दें कि इस के पहले खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह को लेकर बयान दिया था और कहा था कि वरह हीरोईन के साथ अंकल जैसे दिखते हैं. जिसके जवाब में पवन सिंह ने कहा था कि खेसारी लाल यादव अभी बच्चा हैं. अभी उनका जन्म हुआ है और वो संवरी (नवजात के जन्म वाला कमरा) में हैं. बता दें कि इसी का जवाब खेसारी लाल यादव ने मंच से दिया ऐसा माना जा रहा है. आपको बता दें कि पवन सिंह को इंस्टाग्राम पर 2.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं जबकि खेसारी लाल यादव को 2.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं.

ये भी पढ़ें- फिर गहराया पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच विवाद, अब दोनों ने पार की सारी हदें

Trending news