सीनियर महिला राष्ट्रीय कैंप के लिए 60 खिलाड़ियों की घोषणा, झारखंड के इन खिलाड़ियों की मिली जगह
Advertisement

सीनियर महिला राष्ट्रीय कैंप के लिए 60 खिलाड़ियों की घोषणा, झारखंड के इन खिलाड़ियों की मिली जगह

हॉकी इंडिया ने सोमवार को सीनियर महिला राष्ट्रीय कैंप के लिए 60 खिलाड़ियों की घोषणा की है, जो बेंगलुरु के भारतीय खेल प्राधिकरण में आयोजित किया जाएगा. 

 (फाइल फोटो)

Ranchi: हॉकी इंडिया ने सोमवार को सीनियर महिला राष्ट्रीय कैंप के लिए 60 खिलाड़ियों की घोषणा की है, जो बेंगलुरु के भारतीय खेल प्राधिकरण में आयोजित किया जाएगा.  खिलाड़ियों का चयन, 11वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2021 समेत कई अन्य हॉकी इंडिया द्वारा स्वीकृत घरेलू आयोजनों में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है. 

इसमें झारखंड (Jharkhand) के 5 हॉकी खिलाड़ियों का चयन किया गया. कैंप 27 दिसंबर 2021से लेकर 28 जनवरी 2022 तक बेंगलुरु (Bangalore) में आयोजित किया जा रहा है. इसमें झारखंड के 5 खिलाड़ी ओलंपियन निक्की प्रधान, जूनियर इंडिया टीम से खेल रही संगीता कुमारी, सुषमा कुमारी, पूर्व में जूनियर भारतीय महिला हॉकी (Indian Women's Hockey) टीम के सदस्य रही गोलकीपर अल्फा केरकेट्टा और रांची की रीमा बाखला को भी शामिल किया गया है. 

60 सदस्यीय सूची में वे खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन के आधार पर सीनियर महिला कोर ग्रुप से रिटेन किया गया है.  जूनियर महिला टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को भी इस समूह में चुना गया है, जिसे महिला एशिया कप 2022 के लिए तैयारियों से पहले 33 खिलाड़ियों तक सीमित कर दिया जाएगा. 

भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच जैनेके शॉपमैन ने कहा, "खिलाड़ियों की इस सूची का चयन सीनियर और जूनियर महिला टूर्नामेंट दोनों में अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में उनके प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए किया गया है. उन्होंने आगे कहा, 'जबकि पिछले 33 सीनियर कोर समूह की महिला खिलाड़ियों ने इस सूची में जगह बनाई है, वे जानते हैं कि उन्हें ट्रायल के दौरान अपनी क्षमता दिखाने की आवश्यकता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उन्हें 33 खिलाड़ियों की अंतिम सूची में चुना जाए.'

(इनपुट: आईएएनएस) 

 

Trending news