छपरा: लापता महिला का शव हुआ बरामद, हत्या कर जंगल में फेंके जाने की आशंका
Advertisement

छपरा: लापता महिला का शव हुआ बरामद, हत्या कर जंगल में फेंके जाने की आशंका

छपरा जिले के थाना श्यामपुर गांव में पति मनादेव महतो एक 45 वर्षीय महिला यसोदा देवी का शव गांव के चवर में मिला. मृतक महिला की परिवार वालों की माने तो महिला शनिवार देर रात से ही घर नजर नहीं आ रही थी. 

 मृतक महिला की परिवार वालों की माने तो महिला शनिवार देर रात से ही घर नजर नहीं आ रही थी. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

छपरा: बिहार के छपरा जिले के थाना श्यामपुर गांव में पति मनादेव महतो एक 45 वर्षीय महिला यसोदा देवी का शव गांव के चवर में मिला. मृतक महिला की परिवार वालों की माने तो महिला शनिवार देर रात से ही घर नजर नहीं आ रही थी. 

जब महिला को काफी समय बाद भी घरवालों ने घर में नही देखा तो परिवारजनों को कुछ शक हुआ और रात को ही खोजने निकलें हालांकि काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली और परिवार के लोग वापस घर को लौट आए. 

फिर सुबह होते ही गांव के ही कुछ लोगों ने जब शौच करने जंगल की ओर गए तो श्यामपुर-गम्हरिया बांध के किनारे यसोदा देवी की लाश देखी और उनके घरवालों को खबर किया. घरवालों के अनुसार यसोदा देवी की हत्या कर जंगल में फेंक दिया गया है. 

मामलें की जानकारी पाकर इसुआपुर पुलिस प्रशासन घटना स्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामलें की जांच प्रक्रिया में जुट गई है.