जाहिर सी बात है कि पुलिस और डॉक्टरों के बीच सामंजस्य स्थापित नहीं हो पा रहा है और इंजरी रिपोर्ट न मिलने से कई आपराधिक केस अटके पड़े हैं.
Motihari News: मोतिहारी पुलिस को एक कार्रवाई भारी पड़ रही है, क्योंकि इस एक्शन में करप्शन की बू आ रही है. बताया जा रहा है कि ड्रग्स खरीदने के लिए 25 लाख रखे गए थे. पुलिस ने कार्रवाई की और पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस ने मैनेज करने के 35 लाख रुपए लिए लिया! अब इस मामले की दोहरी जांच शुरू हो गई है.
Muzffarpr Crime: मुजफ्फरपुर में जिस तरह से दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर को मारा गया, उससे साफ जाहिर होता है कि ऑपरेशन लंगड़ा के बाद भी बदमाशों में खौफ बिल्कुल नहीं है. पुलिस को लगातार एक्शन लेने होंगे, तभी अपराधी भयग्रस्त होंगे.
Aurangabad Triple Murder Case: बिहार के औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र में एक सनकी व्यक्ति अमंत पाल ने अपने सगे भाई के तीन मासूम बच्चों (अनीस, आयुष और अनुष्का) की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया.
बिहार में कई जिलों में हत्याओं और संदिग्ध मौतों के मामले सामने आए हैं. मुंगेर में दो शव मिले से हड़कंप मच गया, वहीं परिजनों ने हत्या का शक जताया और सड़क जाम कर दिया. सहरसा जेल में कैदी की मौत की सनसनीखेज खबर सामने आई तो वहीं भोजपुर में 10 साल के बच्चे का शव कुएं से मिला. इन घटनाओं ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं.
बिहार गृह विभाग ने राज्य में बेहतर हो रही कानून-व्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी देने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल की तुलना में हत्या, लूट और दंगों में काफी कमी आई है. पुलिस अब अपराधियों की अवैध संपत्तियों को निशाना बना रही है, और फिलहाल 1,000 से ज़्यादा मामलों की जांच चल रही है.
Bettiah Crime News: बेतिया के शनिचरी थाना अंतर्गत सिकटा खुर्द गांव में एक युवक की गला कटी लाश मिलने से सनसनी मच गई. ग्रामीणों ने शव एक खेत में पड़ा हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी. मृतक की पहचान शनिचरी थाना अंतर्गत दोनवार गांव निवासी सिपाही दास के रूप में हुई है.
Bihar Crime: भभुआ सदर अस्पताल में व्हीलचेयर को लेकर गार्ड और मरीज के परिजनों के बीच दो घंटे तक हिंसक विवाद हुआ. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बाजीबुजुर्ग गांव में पड़ोसी युवक की लगातार प्रताड़ना और मारपीट से तंग आकर 35 वर्षीय गुड़िया देवी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. परिजनों का आरोप है कि युवक लंबे समय से गाली-गलौज व अभद्रता कर रहा था, जिससे वह तनाव में थी. घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
Bihar Crime: जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 720 बोतल विदेशी शराब जब्त की.पुलिस की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गये.गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
Bihar News: भोजपुर जिले के कोइलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव में बदमाशों ने जेडीयू नेत्री को चाकू मारकर जख्मी कर दिया. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
पूर्वी चंपारण के छौड़ादानो दरपा थाना क्षेत्र में वीआईपी पार्टी के रक्सौल संगठन जिला प्रभारी और प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सहनी की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस पुराने आपराधिक मामलों, नक्सली कनेक्शन और राजनीतिक रंजिश समेत सभी एंगल से जांच कर रही है. परिजनों व पार्टी नेताओं ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है.
पटना के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र में बालू माफियाओं ने खनन विभाग की छापेमारी टीम पर जानलेवा हमला कर दिया. वाहन चेकिंग के दौरान माफियाओं ने अपनी स्कॉर्पियो से दो स्पेशल आर्म्ड फोर्स (SAF) जवानों को कुचल दिया, जिसमें जवान दुखहरण पासवान की मौके पर ही मौत हो गई.
Bihar Crime: पटना से एक घटना सामने आ रही हैं. यहां एक शिक्षिका नें अपने आप को फांसी के फंदे में लटका कर अपनी जान ले ली हैं. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं.
Jamui News: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कटौना चेक पोस्ट पर हाइवा चालक से अवैध वसूली के मामले में SP विश्वजीत दयाल ने बड़ी कार्रवाई की. पुलिस अवर निरीक्षक सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया. जांच में पाया गया कि सभी दस्तावेज वैध होने के बावजूद चालक से 700 रुपये की मांग की गई थी.
Bihar Crime: कटिहार से एक दुखद घटना सामने आ रही है, जहां एक दिव्यांग (गूंगी) नाबालिग लड़की के साथ तीन लड़कों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आ रहा है. बच्ची ने अपने माता पिता को यह पूरा दर्दनाक मामला इशारों में बताया. पुलिस द्वारा किशोरी को न्याय दिलाने की पूरी कोशिश की जा रही है.
Bihar News: जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम सीएसपी संचालक राजेश बरनवाल और सुभाष दोनों से करीब 16 लाख रुपये लूट लिए गए. आक्रोशित ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. अन्य बदमाशों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया.
Bihar News: राजेंद्र नगर टर्मिनल में बदमाशों ने राजद नेता राजकुमार की हत्या कर दी. देर रात वे कहीं से अपनी कार से लौट रहे थे. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला रही है. मामले की छानबीन के लिए एफएसएल टीम को भी जांच में लगाया गया है.
Muzaffarpur crime News: मुजफ्फरपुर में बुधवार की सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया और घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. हलांकि शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.
Patna Nepali Woman Rape Case: पटना में नेपाली महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने रिकॉर्ड समय में कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी बस चालक कार्तिक राय और उसके साथी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया.
राज्य में 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की सरकारी घोषणा के बाद साइबर अपराधियों ने ठगी का नया रास्ता निकाल लिया है. अब वे रजिस्ट्रेशन के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर लोगों से उनकी जानकारी ले रहे हैं और खाते से पैसे निकाल रहे हैं. पिछले सप्ताह ऐसे दो मामले सामने आए जिनमें करीब 2 लाख की ठगी हो चुकी है.
रोहतास डेहरी थाना क्षेत्र के तार बंगला इलाके में गुरुवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक सरकारी क्वार्टर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी अतुलेश झा मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले की जांच शुरू की.