Kaimur: शादी से पहले प्रेमिका ने पुलिस से की शिकायत, बड़े भाई की जगह छोटे ने होने वाली भाभी संग लिए फेरे
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar928519

Kaimur: शादी से पहले प्रेमिका ने पुलिस से की शिकायत, बड़े भाई की जगह छोटे ने होने वाली भाभी संग लिए फेरे

Kaimur News: लड़के की शादी जिस लड़की से होने वाला था, उसकी शादी अब लड़के की जगह उसके छोटे भाई से होगी.

 

बड़े भाई की जगह लड़की की शादी छोटे भाई से हुई (फाइल फोटो)

Kaimur: कैमूर जिले के चैनपुर थाना परिसर के एक मंदिर में एक प्रेमी युगल की शादी करा दी गई. लड़के की आज दूसरे लड़की से शादी के लिये बरात जाने वाली थी. जानकारी के अनुसार, दूसरी लड़की के नाम का तिलक चढ़ चुका था, हल्दी लग गई थी. शादी कहीं और ठीक हो गया था लेकिन प्रेमिका की शिकायत पर पुलिस ने लड़का और उसके परिवार को बुलाकर दोनों पक्षों की सहमति से बांड भरवा कर चैनपुर थाना परिसर में ही शादी करा करा दी.
 
लड़के की शादी जिस लड़की से होने वाला था, उसकी शादी अब लड़के की जगह उसके छोटे भाई से होगी. इसी के साथ अब लड़के के छोटे भाई का भी हल्दी का रस्म घर पर निभाया जाने लगा. इस शादी में विवाह के सारे विधान पूरे किये गये. थाना के सभी पुलिस कर्मी बराती बने. इस शादी में मौजूद महिला पुलिस भी कैमरे में तस्वीर कैद करते दिखी. 
 
दरअसल, चैनपुर थाना क्षेत्र के भदौरा गांव का रहने वाला जितेंद्र चैनपुर थाना क्षेत्र के बलुआपुर गांव की रहने वाली प्रियंका दोनों 5 सालों से एक दूसरे से प्रेम करते थे. कई बार मिले जुले भी थे. लड़का लड़की से शादी करने की बात कह कर कई बार शारिरिक संबंध भी बनाए. बाद में लड़का शादी से मुकर कर दूसरी लड़की से उसके परिजनों द्वारा शादी कराया जाने लगा.
 
इसके बाद लड़की जब लड़के से शादी करने की बात कहने लगी तो लड़का शादी करने से इनकार कर दिया. लड़के का तिलक चढ़ चुका था, हल्दी दूसरे लड़की के नाम पर लग चुकी थी और आज लड़के का बारात जाने वाला था. जब लड़की ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने लड़का पक्ष का भी मान सम्मान को देखते हुए किसी भी पुलिस फोर्स को बरात के उत्सवी माहौल में लड़के के घर ना भेजकर शादी ड्रेस में चैनपुर थाना के एक एएसआई को भेजा गया.
 
लड़का और उसके परिजनों को थाना में बुलाकर कल सहमति बनवाया गया और आज दोनों पक्षों के रजामंदी से चैनपुर थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर में पुरोहित के मंत्रोच्चारण के बीच शादी के सारे रस्म निभाए गए. जहां पुलिस वाले बराती बने हुए थे और जिस लड़की के नाम का तिलक चढ़ा था और हल्दी लड़के को लगा था वहां पर पुलिस प्रशासन और समाज की पहल पर लड़के की छोटे भाई की आज बारात जाएगी. उसका हल्दि का रस्म घर पर शुरू हो गया और आज शाम को बरात के भी बड़े भाई की शादी की जगह छोटे भाई की बारात निकलेगी.

ये भी पढ़ें- Katihar News: अवैध संबंध में कातिल बनी पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या
 
थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों के सहमति से चैनपुर थाना परिसर के शिव मंदिर में शादी कराया जा रहा है. लड़का लड़की दोनों आपस में प्रेम करते थे. सामाजिक सहमति बनने के बाद शादी संपन्न कराया गया है. इससे संबंधित दोनो पछ के लिखित बांड पेपर भी बनवाया गया है.
 
(इनपुट- मुकुल जायसवाल)

Trending news