उत्पाद थाना भभुआ से एक और कैदी फरार हो गया. इससे उत्पाद थाना भभुआ के प्रभारी गुंजेश कुमार की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. उनके कार्यकाल के दौरान कैदी भागने की यह कोई पहली घटना नहीं है. वहीं, दूसरी ओर कैमूर जिले के मोहनिया चेकपोस्ट पर परिवहन विभाग के नाम पर चालान काटने और अवैध वसूली का मामला गरमा गया है.
Kaimur News: कैमूर के भभुआ प्रखंड की कैथी पंचायत में आयुष्मान/स्मार्ट कार्ड को लेकर विवाद सामने आया है. ग्रामीण श्रीराम सिंह ने 2022 में कार्ड बनने के बावजूद अब तक भौतिक कार्ड नहीं मिलने का आरोप लगाया है.
Bihar Crime News: कैमूर जिला के भभुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत रतवार गांव में एक युवक का शव पोखर के पास मिलने से हड़कंप मच गया. परिवार ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है. वहीं, दूसरी ओर पटना के मसौढ़ी इलाके में तलाक को लेकर हुए विवाद में युवक ने अपनी पत्नी को गोली मारकर घायल कर दिया.
Kaimur News: दुर्गावती हाईवे पर भीषण हादसा हो गया. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. जबकि, तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है. यह हादसा तब हुआ जब एक ट्रक में पीछे से कार जा चुकी.
कैमूर में जी मीडिया की खबर का असर देखने को मिला है. बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित चेकपोस्ट से रातों-रात शराब के रैपर हटाए गए हैं. वहीं, समस्तीपुर में भी कार से शराब बरामद किए गए हैं.
कैमूर में एक बार फिर ज़ी मीडिया की खबर का बड़ा असर हुआ है. ज़ी मीडिया पर खुले नालों की खबर प्रसारित होने के बाद कैमूर डीएम नितिन कुमार सिंह ने त्वरित संज्ञान लेते हुए नाले के टूटे हुए ढक्कन को हटाकर नया ढक्कन (स्लैब) लगाने के निर्देश दिए, जिसके बाद यह कार्य शुरू हो चुका है.
Kaimur News: कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र के नावागांव में खेत की रखवाली कर रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग रामदुलार सिंह को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में भर्ती कराया गया.
kaimur News: कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र के सावठ गांव में 10 डिसमिल जमीन विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. चाकूबाजी में घायल 70 वर्षीय आबिद अली की इलाज के दौरान मौत हो गई तो वहीं पुलिस ने8 लोगों पर केस दर्ज कर दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
Kaimur News: कैमूर एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर यातायात डीएसपी और मोहनिया थाना की संयुक्त टीम ने बीती रात मोहनिया स्थित समेकित जांच चौकी पर छापेमारी की. इस दौरान वाहन चालकों से अवैध उगाही करते हुए सैप के तीन जवानों और एक होमगार्ड जवान को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.
Kaimur News: कैमूर के मोहनिया में सड़क हादसे के बाद अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ. परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर की पिटाई कर दी. पुलिस की मौजूदगी में हुई इस घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई.
Kaimur News: कैमूर के किडनी मरीजों को बड़ी राहत मिली है. मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में इसी हफ्ते से डायलिसिस सेवा शुरू होने की संभावना है. गरीब मरीजों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का पूरा फायदा मिलेगा.
Kaimur News: कैमूर के मोहनिया टोल प्लाजा पर उत्पाद विभाग की जांच के दौरान 'बिहार सरकार-प्रशासन' और 'श्रम संसाधन विभाग, बक्सर' लिखी गाड़ी में सवार एक व्यक्ति शराब के नशे में पकड़ा गया. शराबबंदी कानून के बीच सरकारी बोर्ड लगी गाड़ी से जुड़े इस मामले ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Mohania Check Post: कैमूर में बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया गया है. मोहनिया इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट पर देर रात पुलिस ने कार्रवाई की और नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में चार 'सैफ' के जवान शामिल हैं.
Kaimur News: कैमूर में नहर में बच्चों के नहाने को लेकर दो गांव भिड़े गए. इस दौरान लाठी-पत्थर चलने से 18 लोग घायल हो गए. इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराए हैं, जिनमें कुल 34 लोगों को आरोपी बनाया गया है.
Kaimur News: कैमूर के भभुआ से लापता विवाहिता को पुलिस ने महज 12 घंटे में सकुशल बरामद कर लिया. वीडियो संदेश और मोबाइल लोकेशन के आधार पर गठित विशेष टीम ने मोहनिया के एक अर्धनिर्मित मकान से महिला को खोज निकाला. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है.
Kaimur News: ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले चार सालों से नाली निर्माण का काम कछुआ गति से चल रहा है, जो आज तक पूरा नहीं हो सका. सरकारी तंत्र की लापरवाही का आलम यह है कि गांव के पानी की सही निकासी के लिए उत्तर दिशा में स्थित 'भागड़ गड़ही' (सरकारी जमीन) की तरफ रास्ता न बनाकर, कागज़ी खानापूर्ति की जा रही है.
Kaimur News: कैमूर के अधौरा थाना क्षेत्र के बघौता गांव में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया. पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली. घायल पति का इलाज जारी है.
Kaimur News: कैमूर के मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में ड्यूटी के दौरान इंस्टाग्राम रील बनाना दो GNM को महंगा पड़ गया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों नर्सों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है.
Kaimur News: पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश सिंह का आरोप है कि प्रखंड में करीब 84 लाख रुपये की राशि बिना योजना पूरी किए और बिना सही जियो-टैगिंग के ही अग्रिम रूप से निकाल ली गई. उन्होंने कहा कि फर्जीवाड़े को छिपाने के लिए प्रशासन और मुखिया की मिलीभगत से जमीन के ऊपर सोख्ता गड्ढे बना दिए गए हैं.
Education Minister Mithilesh Tiwari: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि शिक्षकों के युक्तिकरण, डिजिटल उपस्थिति और नए पाठ्यक्रम विकल्पों से शैक्षणिक स्तर सुधारने पर विशेष जोर दिया जा रहा है.
Kaimur Latest News: कैमूर जिले में तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना चांद थाना क्षेत्र के ढेढुआं गांव की है. वहीं, पोस्टमॉर्टम के नाम पर 2000 रुपए घूस मांगने का आरोप भी अस्पताल पर लगा है.
Kaimur Latest News: मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी खुद जांच के लिए बिस्कोमान भवन पहुंचीं. उन्होंने वहां की भयावह स्थिति का जायजा लिया और किसानों की आपबीती सुनी. किसानों ने बताया कि वे घंटों लाइन में खड़े रहते हैं, कई लोग तो गर्मी के कारण बेहोश तक हो रहे हैं.