Kaimur में प्यार करने के लिए मिली ये सजा! लड़के के पिता को सारेआम गोलियों से भूना
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar925470

Kaimur में प्यार करने के लिए मिली ये सजा! लड़के के पिता को सारेआम गोलियों से भूना

 बिहार के कैमूर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामना आया है. यहां एक लड़की के साथ प्रेम करने की ऐसी सजा लड़के के पिता को मिली की पूरा इलाका दहशत में है.

 लड़के के पिता को सारेआम गोलियों से भूना (प्रतीकात्मक फोटो)

Kaimur: बिहार के कैमूर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामना आया है. यहां एक लड़की के साथ प्रेम करने की ऐसी सजा लड़के के पिता को मिली की पूरा इलाका दहशत में है. लड़की के परिजनों ने लड़के के पिता पर ताबड़तोड़ फायरिंग की.

इस दौरान वहां मौजूद दूसरे शख्स को भी गोली लग गई , जिसकी वजह से दोनों लोग गंभीर हालत में हॉस्पिल में भर्ती  हैं. इस घटना के बाद लोगो के बीच डर का माहौल है.  दरअसल, ये मामला कैमूर के मोहनिया थाना का है. यहां एक लड़की का शादी 14 मई को होने वाली थी, लेकिन शादी की तारीख आने से पहले की लड़की अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. जिसके बाद लड़की के परिजनों ने थाने में जाकर मामले की शिकायत की. 

इसके बाद लड़की की बरामदगी और लड़के की गिरफ्तारी को लेकर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई. और इसके बाद लड़के के पिता पर बार बार दोनों को वापस लाने का दवाब बनाया जाने लगा. एक महीने बीत जाने के बाद भी जब लड़का लड़की दोनों में से कोई नहीं लौटा, तब लड़की पक्ष की तरफ से लड़के के शिक्षक पिता को रास्ते में घेर लिया गया और फिर गोलियों की बरसात शुरु कर दी. गोली चलते ही जान बचा घर भाग रहे शिक्षक पिता जब घर में घुसने लगे तब भी बदमाश गोली चलाते रहे, जिससे एक गोली दूसरे शख्स को भी लग गई. 

ये भी पढ़ें- Bihar: सीवान के भरे बाजार में बम विस्फोट, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल

इसके बाद गोली चलाने वाले वहां से फरार हो गए. दोनों को जख्मी हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. वहीं, इस पूरे मामले पर पुलिस फिलहाल कुछ भी कहने से बच रही है. पुलिस का कहना है कि वो लगातार इस मामले पर जांच कर रही है और जल्द ही वो इस मामले का खुलासा कर देगी.

 

 

Trending news