Jehanabad News: जहानाबाद में ठंड बढ़ते ही चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा देखा जा रहा है. नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बिजली कॉलोनी में चोरों ने आईटी इंजीनियर के बंद मकान को निशाना बनाया और करीब 6 लाख रुपये की संपत्ति उड़ा ले गए.
Jehanabad: जहानाबाद में अवैध देसी कट्टा के साथ तीन युवकों ने फिल्मी डायलॉग बोलते हुए रील बनाया. वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने कार्रवाई की और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया, एक युवक अभी फरार है.
Jehanabad: प्रमोद चंद्रवंशी मंत्री पद की शपथ लेने के बाद जहानाबाद पहुंचे. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और गर्मजोशी भरे नारों के साथ उनका स्वागत किया.
Jehanabad: जहानाबाद से एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई, वही उसकी गोद में मौजूद नवजात बच्ची सुरक्षित है. घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि गिरते समय शायद मां की गोद ने ही ढाल का काम किया, जिससे बच्ची की जान बच गई.
Jehanabad: जहानाबाद मेंकार और बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हुई, जिसमें बाइक सवार युवक घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य को बंद करने और ट्रेड यूनियनों की हड़ताल के समर्थन में महागठबंधन की तरफ से बुलाए गए बिहार बंद का जहानाबाद में व्यापक असर देखने को मिल रहा है.
Jehanabad Live Video: जहानाबाद में चलती ट्रेन से मोबाइल झपटे एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देखकर आप भी हैरान हो जायेंगे. बताया जा रहा है कि यह वीडियो पटना गया रेल खंड के दरधा पुल के समीप का है. हालांकि, वायरल वीडियो का Zee मीडिया पुष्टि नहीं करता है. तस्वीरों में तीन युवक रेलवे ट्रैक पर खड़े और बैठे दिख रहे हैं. इसी बीच दूसरे ट्रैक पर ट्रेन को आता देख एक सफेद शर्ट पहने युवक दूसरे ट्रैक के पास खड़ा हो जाता है तभी वहां से ट्रेन गुजराती दिखाई दे रही है. सफेद शर्ट वाले युवक थोड़ा ट्रेन के नजदीक जाकर ट्रेन के गेट पर बैठे युवक का मोबाइल हाथों से झपट लेते दिख रहा है.
Bihar News: जहानाबाद में नगर परिषद कार्यालय उस समय अखाड़े में तब्दील हो गया. जब साधारण बोर्ड की बैठक में वार्ड पार्षद आपस मे ही भीड़ गए और जमकर हंगामा करने लगे. हाथों में कुर्सियां उठा लिया और धक्का मुक्की करने लगे. देखते ही देखते नगर परिषद के सभा कक्ष रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. नगर परिषद अध्यक्ष और स्थानीय विधायक के सामने ही बैठक में मौजूद वार्ड पार्षद एक दूसरे से भिड़ गए और जमकर हंगामा किया. बात बिगड़ते देख मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया.
Jehanabad News: लड़की अपनी शादी से ठीक पहले रहस्यमयी ढंग से गायब हो गई. पीड़ित पिता ने पुलिस में अपहरण का मामला दर्ज कराया है. लड़की के प्रेम-प्रसंग में भागने की बात भी कही जा रही है.
Jehanabad News: बिहार सरकार ने अहमदाबाद के श्री सत्य साईं हृदय रोग संस्थान में दिल में छेद से ग्रसित बच्चों का निःशुल्क ऑपरेशन कराने का प्रावधान किया है.
Jehanabad News: एसपी ने कहा कि पूरा पुलिस महकमा शराबबंदी कानून को प्रभावित तरीके से लागू करने में जुटा है. ऐसे में अगर कोई व्यक्ति गंदगी फैलाने में जुटा है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Jehanabad News: एसआई फकीरा प्रसाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे दारू पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं. इस पर डीएसपी संजीव कुमार ने जांच कराने की बात कही है.
Jehanabad News: बिहार के जहानाबाद में असामाजिक तत्वों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. मछली के तालाब में असामाजिक तत्वों ने जहर डाल दिया. जिससे लाखों रुपये की मछली की मौत हो गयी.
Bihar crime: खगड़िया के अलौली थाना क्षेत्र के गौडाचक गांव में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि महज छह सौ रुपया के लेनदेन को लेकर दोस्त में बिबाद हुआ जिसके बाद युवक की मारपीट कर हत्या कर दी गई. वहीं खगड़िया के अलौली थाना क्षेत्र के गौड़ाचक गांव में 600 रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान पंकज कुमार के रूप में हुई है.
Jehanabad News: स्वर्गीय मुस्ताक मालिक के बेटे इरशाद मालिक उर्फ जुनम का रिसेप्शन पार्टी थी. इसमें स्थानीय सांसद सुरेंद्र यादव और स्थानीय विधायक सुदय यादव सहित कई वीआईपी लोग शामिल हुए थे.
Jehanabad News: मृतक शहर के अंबेडकर नगर का रहने वाला लल्लू डोम बताया जाता है, जो नगर परिषद में सफाई कर्मी के रूप में काम करता था. घटना से नाराज सफाईकर्मियों ने दुकानदार की जमकर पिटाई की, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया है.
Jehanabad News: बिहार के जहानाबाद समाहरणालय में उस समय अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया, जब एडीएम जांच विनय कुमार एवं भाजपा के कथित नेता के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई.
Bihar Crime: जहानाबाद में मवेशी चोरी करने आए हथियारबंद अपराधियों ने दो लोगो को गोली मार दी. जिससे एक मामा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और भांजा गंभीर रूप से घायल है.
Jehanabad Love Story: प्रेमी युगल की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी. वहीं दोनों की दोस्ती हुई और प्रेम की नींव पड़ी. प्रेमी जोड़े ने जात-पात के सारे सामाजिक बंधनों को तोड़कर मंदिर में ब्याह रचा लिया.
Bihar News: बिहार के जहानाबाद जिले का धौताल बीघा गांव अपनी अनोखी शांति के लिए प्रसिद्ध है. यहां आज तक कोई आपसी विवाद थाना नहीं पहुंचा है. गांववाले मिलजुल कर समस्याओं का समाधान करते हैं और आपसी समझदारी से किसी भी विवाद को सुलझाते हैं.
Jehanabad News: बिहार के जहानाबाद में एक महिला को लोगों ने मिलकर खूब पीटा है. जानकारी के मुताबिक, महिला पर लोगों ने डायन का आरोप लगाया और उसकी पिटाई कर दी. पिटाई इतनी बेरहमी से की गई कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां इलाज जारी है. घायल महिला के बेटे ने बताया कि- 'गोतिया में एक लड़की की तबीयत खराब है. उन्हें लगता है कि इसी महिला ने कुछ कर दिया है. जिससे वह बीमार रहती है. इसी बात को लेकर लोगों ने बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया'. बताया जा रहा है कि महिला के सर में भी गंभीर चोटें आयी हैं. देखें वीडियो.
Suryadeep Hospital Sealed: एसडीएम राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि सूर्यदीप हॉस्पिटल स्वास्थ्य नियमों का पूरी तरह से उल्लंघन कर रहा था. नर्सिंग होम के पास न तो संचालन के लिए जरूरी लाइसेंस था और न ही वहां प्रशिक्षित डॉक्टर या स्टाफ मौजूद थे.