बिहार पुलिस ने जहानाबाद के गुड़ व्यवसायी के बेटे अमित कुमार हत्याकांड और बेगूसराय के चर्चित साजन मर्डर केस का खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक, दोनों हत्याएं प्रेम-प्रसंग के कारण की गई थीं. पुलिस ने अमित हत्याकांड में 3 और साजन मर्डर केस में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है.
जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव का हाफ एनकाउंटर हो गया है. इस दौरान उसका एक साथी भी गिरफ्तार किया गया है. भागने के दौरान उसका भी पैर टूट गया है. अब दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
वैशाली के कटहरा थाना क्षेत्र के करहटिया बुजुर्ग गांव निवासी रामनाथ राय के घर पर सोमवार की रात को बदमाशों ने बम से जानलेवा हमला किया. इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है. वहीं, सारण जिले के छपरा नगर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन स्थित हवाई अड्डा परिसर में सोमवार की रात एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई.
जमुई जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां देर शाम स्कूटी से घूमने निकले प्रेमी-प्रेमिका के साथ कुछ युवकों द्वारा छेड़खानी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो टाउन थाना क्षेत्र से सटे लखीसराय-जमुई बॉर्डर इलाके का बताया जा रहा है.
बिहार में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी है. जहानाबाद के हुलासगंज थाना क्षेत्र बेखौफ बदमाशों ने बिजली विभाग के एक कर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया. वहीं, वैशाली के महनार थाना क्षेत्र के खरजम्मा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी झगड़े में 4 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं.
बिहार में बीते कुछ दिनों से अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है. राजधानी पटना समेत कई जिलों में एक बार फिर से बेखौफ बदमाशों का कहर देखने को मिला. बेगूसराय में बदमाशों ने एक बुजुर्ग किसान की गोली मारकर हत्या कर दी. इसी तरह से राजधानी पटना के बेलछी थाना क्षेत्र के लाखाचक गांव में एक 10 साल की बच्ची की गला रेतकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है.
वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र के बेदौली चौक स्थित विनोद सिंह लाइन होटल पर 30 से 35 बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की. इस घटना में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया है. दूसरी ओर, नालंदा के कल्याण बीघा थाना क्षेत्र के कोलावां गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी.
गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में अपराधियों ने घर के बाहर दालान में सो रहे एक अधेड़ व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया. इसी तरह से बेगसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरा गांव में भी बदमाशों ने एक दिव्यांग युवक को गोली मारकर घायल कर दिया.
Bihar Crime News: सीतामढ़ी में कन्हौली थाना पुलिस ने करीब 25 लाख रुपये मूल्य का 140 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. वहीं वैशाली के महुआ में देशी शराब से लदी पिकअप गाड़ी पलटने के बाद पुलिस ने शराब और वाहन को कब्जे में लिया.
सीतामढ़ी में डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया गांव में आज (शनिवार, 12 सितंबर) की अहले सुबह जिला परिषद सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान बैद्यनाथ महतो के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने बैद्यनाथ महतो पर ताबड़तोड़ फायरिंग की.
बिहार में आज यानी सोमवार (7 सितंबर) को अपराध की कई बड़ी घटनाएं सामने आई हैं. आरा में पुराने विवाद में एक छात्र को गोली मारकर घायल कर दिया गया. तो वहीं, सासाराम में एक महिला समेत 2 लोगों की हत्या का मामला सामने आया. इसी तरह से सिवान में महावीरी अखाड़ा के जुलूस के दौरान हुई चाकूबाजी से मामा और भांजे घायल हो गए.
सहरसा के सदर थाना इलाके में एक आठ साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. इसी तरह से सीतामढ़ी में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है.
बाइक के सटने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद कुछ ही देर में गंभीर हिंसक घटना में बदल गया. इस घटना में एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई. दूसरे पक्ष के दो लोगों को भी गोली लगी है, जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.
समस्तीपुर जिले के रोसरा थाना क्षेत्र के ढट्ठा गांव में बाइक सवार बदमाशों ने एक किराना दुकानदार को गोली मारकर जख्मी कर दिया. वहीं, खानपुर थाना क्षेत्र के कानू बिशनपुर गांव में चार दिन पहले हुई महिला की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है.
Bihar Crime News: दानापुर कोर्ट परिसर में वकील द्वारा होमगार्ड जवान से मारपीट का मामला सामने आया है. बेतिया में पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. हाजीपुर में जमीन विवाद को लेकर बुजुर्ग दंपति से मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है.
Bihar Crime News: कैमूर जिला के भभुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत रतवार गांव में एक युवक का शव पोखर के पास मिलने से हड़कंप मच गया. परिवार ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है. वहीं, दूसरी ओर पटना के मसौढ़ी इलाके में तलाक को लेकर हुए विवाद में युवक ने अपनी पत्नी को गोली मारकर घायल कर दिया.
Bihar crime news: बाढ़ के सालिमपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में स्वतंत्रता दिवस के दिन वीरू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
Patna Crime News: स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी पटना गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार (14 अगस्त) को IGIMS गेट नंबर-3 के पास 7 से 8 युवकों ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान तीन राउंड फायरिंग की गई. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में गुरुवार (13 अगस्त) की शाम को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता जितेंद्र कुमार सोनी के छोटे भाई बजरंग प्रसाद सोनी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना में बीजेपी नेता के भाई को तीन गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.
Sanjay Saraogi Reaction: वैशाली में बदमाशों ने कंस्ट्रक्शन ठेकेदार रामनरेश राय की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि किसी भी हालत में हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने 48 घंटे में अपराधी पकड़ने का दावा किया.
Bihar Crime News: बिहार में बेखौफ अपराधी गदर काटने में जुटे हैं और पुलिस लाचार नजर आ रही है. ताजा मामला वैशाली और बेगूसराय सामने आया है. शाली में आज (गुरुवार, 13 अगस्त) की सुबह-सुबह जिले के एक बड़े ठेकेदार की गोली मार कर निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया.
नालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. इसके बाद SP भारत सोनी मौके पर पहुंचे और घटना में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिया.