चंद्रयान-3 का झारखंड कनेक्शन, जमशेदपुर में किया गया था प्रक्षेपण के लिए इस्तेमाल की गए क्रेन का निर्माण
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1787502

चंद्रयान-3 का झारखंड कनेक्शन, जमशेदपुर में किया गया था प्रक्षेपण के लिए इस्तेमाल की गए क्रेन का निर्माण

निजी इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने बुधवार को कहा कि उसने चंद्रयान-3 मिशन में फैट बॉय कहे जाने वाले एलवीएम3-एम4 रॉकेट के सफल प्रक्षेपण के लिए इस्तेमाल की गई क्रेन का निर्माण किया है.

चंद्रयान-3 का झारखंड कनेक्शन, जमशेदपुर में किया गया था प्रक्षेपण के लिए इस्तेमाल की गए क्रेन का निर्माण

जमशेदपुर: निजी इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने बुधवार को कहा कि उसने चंद्रयान-3 मिशन में फैट बॉय कहे जाने वाले एलवीएम3-एम4 रॉकेट के सफल प्रक्षेपण के लिए इस्तेमाल की गई क्रेन का निर्माण किया है. कंपनी ने बताया कि उक्त क्रेन का निर्माण जमशेदपुर स्थित टाटा के कारखाने में हुआ. 

टाटा स्टील ने दी जानकारी

टाटा स्टील ने कहा, 'हमारी अत्याधुनिक क्रेन तकनीक ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई... हमने इलेक्ट्रिक ओवरहेड ट्रैवलिंग (ईओटी) क्रेन की आपूर्ति की, जिसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में स्थापित किया गया.'

 

बयान में कहा गया है, 'प्रक्षेपण में अपने योगदान के माध्यम से... हम भारत की प्रौद्योगिकी उन्नति और विकास को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं.' उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से रवाना किया गया. 

बाहुबली रॉकेट एलवीएम 3 से चंद्रयान का सफल प्रक्षेपण 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को चंद्रमा पर अपने तीसरे मिशन चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण किया. यहां सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 के साथ 642 टन वजन वाले बाहुबली रॉकेट एलवीएम3 ने दोपहर बाद 2.35 बजे उड़ान भरी. लगभग 2.52 बजे धरती से करीब 179 किमी की ऊंचाई पर चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक रॉकेट से अलग हो गया.

चंद्रयान को चंद्रमा पर पहुंचने में करीब 40 दिन और लगेंगे. इस दौरान चंद्रयान-3 लगभग 3.84 लाख किमी की लंबी चंद्रमा की यात्रा शुरू करेगा. लैंडर के 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा की जमीन पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की उम्मीद है. चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान में एक प्रोपल्शन मॉड्यूल (वजन 2,148 किलोग्राम), एक लैंडर (1,723.89 किलोग्राम) और एक रोवर (26 किलोग्राम) शामिल है.

(इनपुट भाषा के साथ)

Trending news