Singhbhum Lok Sabha Chunav Result: झारखंड की सिंहभूम लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गीता कोरा ने हार स्वीकार की
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2275800

Singhbhum Lok Sabha Chunav Result: झारखंड की सिंहभूम लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गीता कोरा ने हार स्वीकार की

Singhbhum Lok Sabha Chunav Result 2024: सिंहभूम में इस बार लोकसभा की चुनावी लड़ाई बेहद दिलचस्प है. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आई गीता कोड़ा चुनाव लड़ रही हैं. वहीं, जेएमएम की तरफ से जोबा माझी उनके खिलाफ मैदान में हैं.

गीता कोड़ा और जोबा माझी

Singhbhum Lok Sabha Chunav Result 2024: झारखंड की सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र राज्य ही नहीं पूरे देश में महत्वपूर्ण स्थान रखता है. इस सीट पर अनुसूचित जनजाति का दबदबा है. संथाल समुदाय, उरांव, महतो (कुड़मी), गोप, गौड़ और प्रधान समेत कई अनुसूचित जनजाति निर्णायक भूमिका निभाते हैं. इतना ही नहीं इस सीट पर इसाई और मुस्लिम मतदाता भी अहम भूमिका में रहते हैं. सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में सरायकेला, मंझगांव, चाईबासा, मनोहरपुर, चक्रधरपुर और जगन्नाथपुर विधानसभा सीट आती हैं. सिंहभूम लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गीता कोरा ने हार स्वीकार कल ली है.  

सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र झारखंड पार्टी का गढ़ थी. मगर, वक्त के साथ सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस का दबदबा बढ़ता गया. सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा भी निर्दलीय कैंडिडेट के तौर पर चुनाव जीत चुके हैं. 

साल 2019 का रिजल्ट, जानिए
साल 2019 के लोकसभा में सिंहभूम लोकसभा सीट से कांग्रेस की गीता कोड़ा ने जीत दर्ज की थी. गीता कोड़ा को 4,31,815 मत मिले थे. वहीं, बीजेपी के लक्ष्मण गिलुवा को 3,59,660 वोटों मिला था. सबसे अहम बात सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की यह रही थी कि यहां पर नोटा को जनता ने 24,270 वोट दिए थे.

साल 2024 लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी
बीजेपी: गीता कोड़ा
बसपा: परदेशी लाल मुंडा
एसयूसीआई: पनमणि सिंह
आरटीआरपी: बीर सिंह देवगम
एपीओआई: विश्व विजय मार्डी
पीपीआई(डी) :सुधा रानी बेसरा
झामुमो: जोबा माझी
झामुमो (यू): कृष्णा मार्डी
जेएचकेपी: चित्रसेन सिंकु
आईएनडी: आशा कुमारी रूंडा
आईएनडी: दामोदर सिंह हांसदा
आईएनडी:दुर्गा लाल मुर्मू
आईएनडी: माधव चंद्र कुंकल
आईएनडी: संग्राम मार्डी
नोटा: NOTA

यह भी पढ़ें:नवादा में कमल खिलेगा या फिर जलेगा लालटेन! यहां महिलाओं की कम वोटिंग से किसे फायदा?

अब बात करते हैं झारखंड की सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में 2024 में कितना मतदान हुआ. भारत चुनाव आयोग के अनुसार, झारखंड की सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में कुल 14 लाख 47 हजार 562 वोटर्स हैं. इस साल सीट पर  100,3,482 वोट हुए हैं. इसका मतलब ये हुआ कि सिंहभूम लोकसभा 69.32 फीसदी लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया हैं. 

Trending news