बिहार की राजधानी पटना में 25 अगस्, 2026 दिन मंगलवार को छात्रों ने विधानसभा घेराव करने के लिए मार्च निकाला. छात्रों की आपत्ति परीक्षा में प्री और मेन्स करने और नेगेटिव मार्किंग देने को लेकर है. साथ ही अन्य और कई मांगें हैं.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अभ्यर्थियों के विरोध और परीक्षा नियंत्रक के अमर्यादित बयान को गंभीरता से लेते हुए सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) को BPSC परीक्षा नियंत्रक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का कड़ा निर्देश दिया है.
BPSC TRE-3 Paper Leak Case: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-3) पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त डॉ. मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है. EOU ने बताया कि TRE-3 पेपर लीक मामले में अब तक कुल 296 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
परीक्षा देर से कराने या नहीं कराने को लेकर सरकार की अपनी मजबूरी हो सकती है, लेकिन वो मजबूरी युवाओं की मजबूरी से ज्यादा मौजूं नहीं हो सकती. युवा इन परीक्षाओं के आधार पर भविष्य की नींव रखते हैं और अपने सपनों को आधार प्रदान करते हैं.
BPSC 72nd CCE Exam 2026 Postponement Notice Released: BPSC 72वीं कंबाइंड (Preliminary) कॉम्पिटिटिव परीक्षा 2026, जो 26 जुलाई दिन रविवार को होनी थी, उसे बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने पोस्टपोन कर दिया है.
Bihar News: BPSC परीक्षा पैटर्न में बदलाव किए जाने की खबरों के बीच सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है. बीजेपी का कहना है कि अगर नई व्यवस्था छात्रों के हित में होगी, तो उससे उन्हें लाभ मिलेगा. वहीं, राजद और कांग्रेस का कहना है कि इस नई व्यवस्था से छात्रों को परेशान किया जा रहा है.
BPSC Exam Pattern: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने अपनी परीक्षा के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है. अब इन भर्तियों की परीक्षा दो चरणों में होगी. पहले प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी और इसमें सफल अभ्यर्थियों को ही मुख्य परीक्षा (Mains) में बैठने का मौका मिलेगा.
AEDO Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने AEDO परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में बायोमेट्रिक एजेंसी M/s Sai Educare Pvt. Ltd. पर बड़ी कार्रवाई की है. आयोग ने स्पष्ट किया कि अप्रैल 2026 में जांच के बाद एजेंसी को ब्लैकलिस्ट कर उसकी सुरक्षा जमा राशि जब्त कर ली गई थी.
BPSC Scam: महानिदेशक मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि इस मामले में पांच बायोमेट्रिक कॉर्डिनेटर को गिरफ्तार किया गया था. ये बायोमेट्रिक कर्मी परीक्षार्थी को उत्तर कुंजी उपलब्ध करवा रहे थे, जिनलोगों ने पैसा दिया था.
BPSC: अभ्यर्थी आयोग के वेबसाईट https://bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध घोषणा पत्र को पूर्णरूप से भरकर उनके निर्दिष्ट स्थान पर किसी राजपत्रित पदाधिकारी से अभिप्रमाणित रंगीन फोटो चिपकाऐंगे और निर्दिष्ट स्थान पर अपना हस्ताक्षर हिन्दी और अंग्रेजी में करेंगे.
Education Minister On TRE-4 Vacancy: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने TRE-4 को लेकर कहा कि विभागीय स्तर पर तेजी से तैयारी चल रही है और बहुत जल्द इसका शेड्यूल जारी किया जाएगा.
BPSC 72nd Recruitment: BPSC 72वीं भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. 72वीं बीपीएससी परीक्षा के माध्यम से 1230 पदों पर भर्ती होगी. इन पदों के लिए 7 मई से आवेदन शुरू होंगे. वहीं, जुलाई में परीक्षा संभव है.
AEDO Exam Cancelled News: परीक्षा रद्द होने के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. भाजपा की ओर से प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और AEDO परीक्षा रद्द होना सरकार की साफ नीयत का प्रमाण है.
BPSC Mains Exam 2026: बिहार लोक सेवा आयोग की एकीकृत 71वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा आज यानी 25 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और यह 30 अप्रैल तक चलेगी. प्रथम पाली में सामान्य हिन्दी विषय और द्वितीय पाली में निबंध पत्र की परीक्षा होगी.
BPSC 71th CCE Mains Admit Card: बीपीएससी की 71वीं प्रतियोगिता परीक्षा तीन चरणों में आयोजित होनी है. प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के रूप में पहला चरण पिछले साल नवंबर में हो चुका है. प्रारंभिक परीक्षा के लिए 4,71,012 अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया था और 3,16,762 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे.
BPSC ASO Exam Admit Card 2026 Out: बिहार लोक सेवा आयोग ने एएसओ परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार एग्जाम हॉल टिकट को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.
BPSC Paper Leak Case Vipul Kumar Arrested: औरंगाबाद के रहने वाले विपुल कुमार को पटना से गिरफ्तार किया गया है. वह संजीव मुखिया गिरोह के सदस्य है और बिहार में कई प्रतियोगी परिक्षाओं के पेपर लीक कर चुका है.
Year Ender 2025: साल 2025 में बिहार में कई मुद्दों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. वही, SIR के मुद्दे ने बिहार विधानसभा चुनाव में खुब सुर्खियां बटोरी. SIR को लेकर विपक्ष सुप्रीम कोर्ट तक गया.
बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा के लिए आवदेन की प्रक्रिया 3 दिसंबर से शुरू हो चुकी है, जो 24 दिसंबर 2025 तक चलने वाली है. इसकी प्रारंभिक परीक्षा 13 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी.
BPSC CCE Mains Exam: बीपीएससी 71वीं मेंस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. ऑनलाइन फॉर्म 3 दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर 2025 तक भरा जाएगा.
BPSC Teachers News: बीपीएससी शिक्षक, नियोजित शिक्षक और विशिष्ट शिक्षकों के लिए गुड न्यूज है. नीतीश सरकार ने विशिष्ट शिक्षकों, नियोजित शिक्षकों और बीपीएससी के जरिए भर्ती किए गए शिक्षकों को प्रमोट करने का फैसला किया है.
BPSC 71st Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 71वीं प्रारंभिक भर्ती परीक्षा 13 सितंबर 2025 को 37 जिलों के 912 केंद्रों पर होगी. 1298 पदों के लिए एडमिट कार्ड 6 सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे.