Bihar में सवा लाख शिक्षकों को जल्द मिल सकता है नियुक्ति पत्र, नियोजन की नई तारीखों की हुई घोषणा
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar927072

Bihar में सवा लाख शिक्षकों को जल्द मिल सकता है नियुक्ति पत्र, नियोजन की नई तारीखों की हुई घोषणा

शिक्षा विभाग ने आज छठे दौर के नियोजन की नई तारीखों की घोषणा कर दी है. नियोजन की नई तारीख 91 हजार अभ्यर्थियों के लिए जारी की गई हैं. 

Bihar में सवा लाख शिक्षकों को जल्द मिल सकता है नियुक्ति पत्र (प्रतीकात्मक फोटो)

Patna: शिक्षा विभाग ने आज छठे दौर के नियोजन की नई तारीखों की घोषणा कर दी है. नियोजन की नई तारीख 91 हजार अभ्यर्थियों के लिए जारी की गई हैं. छठे दौर में सवा लाख के करीब शिक्षकों का नियोजन होना है. शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने नियोजन की तारीखों की घोषणा करते हुए कहा कि जुलाई 2019 से नियोजन के लिए जो प्रक्रिया चल रही थी, अब उसके पूरा होने का वक्त आ गया है. 

एक नजर नियोजन की तारीख पर

औपबंधिक मेधा सूची की तैयारी और प्रकाशन  2 जुलाई 2021 तक

  • मेधा सूची पर आपत्ति                                                          3 से 9 जुलाई 2021 तक
  • मेधा सूची पर आपत्तियों का समाधान                                      12 जुलाई 2021 तक
  • मेधा सूची का अंतिम प्रकाशन                                               15 जुलाई 2021 तक
  • जिला द्वारा मेधा सूची का अनुमोदन                                         24 जुलाई
  • नियोजन इकाई द्वारा मेधा सूची का सार्वजनीकरण                      27 जुलाई
  • नगर इकाई के लिए कांउसिलिंग                                             2 अगस्त 2021
  • प्रखंड  इकाई के लिए कांउसिलिंग                                          4 अगस्त 2021
  • पंचायत इकाई के लिए कांउसिलिंग                                         9 अगस्त 2021

ये भी पढ़ें- CM नीतीश के दिल्ली दौरे पर विपक्ष का सवाल, 'क्या मोदी कैबिनेट में शामिल हो रही है JDU?'

बता दें कि बिहार में क्लास एक से लेकर बारह तक के लिए शिक्षकों के नियोजन की प्रक्रिया जुलाई 2019 में शुरू हुई थी. लेकिन ये अलग-अलग कारणों से टलती रही या फिर इस पर रोक लगती रही. वहीं शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा था कि दीवाली से पहले ही बिहार में हजारों अभ्यर्थियों को नौकरी मिल जाएगी.

 

 

Trending news