CIET ने निकाली बंपर वैकेंसी, बिहार-झारखंड के लोग भी कर सकते हैं अप्लाई, यहां पढ़े डिटेल्स
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar947562

CIET ने निकाली बंपर वैकेंसी, बिहार-झारखंड के लोग भी कर सकते हैं अप्लाई, यहां पढ़े डिटेल्स

सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल टेक्नोलॉजी ने कंसल्टेंट, ग्राफिक आर्टिस्ट, डेटा एनालिस्ट और अन्य 60 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.

CIET ने निकाली बंपर वैकेंसी. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

CIET Recruitment 2021: सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल टेक्नोलॉजी (CIET) ने कंसल्टेंट, ग्राफिक आर्टिस्ट, DTP ऑपरेटर, डेटा एनालिस्ट और अन्य 60 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार CIET की आधिकारिक वेबसाइट www.ciet.nic.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

महत्वपूर्ण जानकारी:

आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 16 जुलाई 2021

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 30 जुलाई 2021

ये भी पढ़ें- 10वीं, 12वीं पास बिहार-झारखंड के छात्रों के पास रक्षा मंत्रालय में नौकरी करने के मौका, जाने पूरी detail

रिक्ति विवरण:

  • सीनियर कंसल्टेंट (एकेडेमिक)     03 पद
  • सीनियर कंसल्टेंट (टेक्निकल)    01 पद
  • एकेडेमिक कंसल्टेंट                  21 पद
  • टेक्निकल कंसल्टेंट                   05 पद
  • इंस्ट्रक्शनल डिजाइनर               03 पद
  • ग्राफिक आर्टिस्ट                       04 पद
  • DTP ऑपरेटर                         03 पद
  • डाटा एनालिस्ट                         04 पद
  • सिस्टम एनालिस्ट                      01 पद
  • कंटेंट डेवलपर (टेक्निकल)         06 पद
  • कंटेंट डेवलपर (एकेडेमिक)        04 पद
  • जूनियर प्रोजेक्ट फेलो                05 पद

शैक्षिक योग्यता:

सीनियर कंसल्टेंट (अकादमिक): न्यूनतम 55% अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से एम.एड के साथ ईलर्निंग/अंग्रेजी/भौतिकी/रसायन विज्ञान / गणित में मास्टर डिग्री.

डेटा एनालिस्ट: न्यूनतम 55% अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से सांख्यिकी / गणित / डेटा विज्ञान / सूचना और डेटा प्रबंधन / में मास्टर्स डिग्री.

कंटेंट डेवलपर (टेक्निकल): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से कंप्यूटर साइंस / आईटी / कंप्यूटर एप्लीकेशन / कंप्यूटर इंजीनियरिंग में न्यूनतम 55% अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री.

कंटेंट डेवलपर (अकादमिक): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से न्यूनतम 55% अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ अंग्रेजी / हिंदी / उर्दू में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री.

Trending news