Chandrayaan 3 Landing Live Updates: चांद पर भारत ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष में लैंड हुआ चंद्रयान-3
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1837302

Chandrayaan 3 Landing Live Updates: चांद पर भारत ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष में लैंड हुआ चंद्रयान-3

Chandrayaan 3 Landing LIVE Updates: जानकारी के मुताबिक, वैज्ञानिक साढ़े 30 किलोमीटर की ऊंचाई से चांद की सतह पर लैंडर को उतारने की कोशिश करेंगे. बता दें कि मिशन चंद्रयान-2 की विफलता के बाद इसरो ने 14 जुलाई को इस नये मून मिशन को लॉन्च किया था.

प्रतीकात्मक तस्वीर
LIVE Blog

Chandrayaan 3 Landing LIVE Updates: जिस घड़ी का इंतजार पूरा देश और दुनिया कर रही है वो घड़ी अगले कुछ घंटों में आने वाली है. चंद्रयान-3 आज बुधवार (23 अगस्त) की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की सतह पर उतकर इतिहास रचने वाला है. वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम को सभी कमांड दे दिए हैं. यानी कि लैंडर में कमांड अपलोड कर दिए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, वैज्ञानिक साढ़े 30 किलोमीटर की ऊंचाई से चांद की सतह पर लैंडर को उतारने की कोशिश करेंगे. बता दें कि मिशन चंद्रयान-2 की विफलता के बाद इसरो ने 14 जुलाई को इस नये मून मिशन को लॉन्च किया था.

23 August 2023
18:29 PM

PM Modi on Chandrayaan-3: पीएम मोदी बोले आदित्य L-1 मिशन लॉन्च करेगा भारत
चंद्रयान-3 पर बोले पीएम मोदी अब हम आदित्य L-1 मिशन लॉन्च करेंगे. पीएम मोदी ने वर्चुअली कनेक्ट होकर यह पूरा कार्यक्रम देखा और इसरो को बधाई दी.  

18:15 PM

लखनऊ में जश्‍न का माहौल 

चंद्रयान 3 मिशन सफल हो जाने पर राजधानी लखनऊ में जश्न का माहौल. लोग सड़कों पर उतर कर आतिशबाजी कर रहे हैं. एक दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं. 

18:10 PM
18:07 PM
18:01 PM

हिंदुस्तान ने रचा इतिहास
भारत ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष में सफल लैंड हुआ चंद्रयान-3

17:58 PM
17:57 PM
17:56 PM

जोहानसबर्ग से जुड़े प्रधानमंत्री मोदी 
साउथ अफ्रीका के जोहानसबर्ग में BRICS समिट के लिए पहुंचे पीएम मोदी वर्चुअली चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखने के लिए जुड़ गए हैं. 

17:55 PM
17:55 PM

चांद से महज 23 किलोमीटर दूर चंद्रयान-3
चंद्रयान की गति कम करने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है. चंद्रयान अब चांद से महज 23 किलोमीटर की दूरी पर है. जल्द ही पहला फेज समाप्त हो जाएगा.

17:54 PM
17:51 PM

पूरे देश में जश्न का माहौल
जयपुर में चन्द्रयान-3 के लैंडिंग से पहले जश्न का मौहल है. पूरे देश में लोग ढोल-नगाड़ों और हाथ में तिरंगा थामे सड़कों पर निकल पड़े हैं. सफल लैंडिंग के दौरान आतिशबाजी की जाएगी.

17:48 PM

ISTRAC अपडेट
11 मिनट चलेगा लैंडिंग का पहला फेज़. 30 किमी से इसकी ऊंचाई को 7.4 किमी तक उतारा जाएगा.1680 मीटर प्रति सेकंड से 350 मीटर प्रति सेकंड तक वेग को कम किया जाएगा.

17:05 PM

Chandrayan 3 Soft Landing Moon

चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के इंतजार में मध्य प्रदेश के भोपाल में उत्साह का माहौल है.

16:57 PM

Chandrayan 3 On Moon

गया में स्कूली छात्रों ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के इंतज़ार में 'सारे जहां से अच्छा' गाना गाया.

 

16:49 PM

Chandrayan 3 Landing

मुंबई: गायक कैलाश खेर ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले भारतीयों के लिए एक गाना समर्पित किया.

16:46 PM

Chandrayaan 3 Landing on Moon

दरभंगा तारामंडल सह विज्ञान संग्रहालय में चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण किया जाएगा. जिसकी सूचना के बाद लोगों मे काफी उत्साह है. खास कर छात्र छात्राओं में तारामंडल में लाइव प्रसारण देखने को ले उत्साह देखने लायक है. तारामंडल ने अपनी तरफ से विशेष व्यवस्था की है. शाम 5 से प्रसारण दिखाया जाएगा.

 

16:24 PM

जम्मू-कश्मीर: बडगाम में आर्मी गुडविल स्कूल हांज़िक की खगोल विज्ञान प्रयोगशाला में छात्रों ने चंद्रयान -3 मिशन के लिए जयकार किया.

15:45 PM

चंद्रयान-3 मिशन
स्वचालित लैंडिंग अनुक्रम (एएलएस) शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार. लगभग 17:44 बजे निर्धारित बिंदु पर लैंडर मॉड्यूल (एलएम) के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है. एएलएस कमांड प्राप्त होने पर एलएम संचालित के लिए थ्रॉटलेबल इंजन को सक्रिय करता है. मिशन संचालन टीम आदेशों के क्रमिक निष्पादन की पुष्टि करती रहेगी. एमओएक्स में संचालन का सीधा प्रसारण 17:20 बजे शुरू होगा.

 

 

15:43 PM

चंद्रयान-3 मिशन पर अंतरिक्ष रणनीतिकार पी.के. घोष ने कहा कि मुझे लगता है कि यह भारत के लिए बहुत बड़ा दिन है।कारण यह है कि चंद्रयान 2 लैंडिंग नहीं कर सका था और अब हम पूरी दुनिया को दिखाना चाहते हैं कि हमारे पास न केवल तकनीकी क्षमता है बल्कि हमारे पास दक्षिणी ध्रुव पर जाकर सॉफ्ट लैंडिंग करने की भी क्षमता है. दक्षिणी ध्रुव एक ऐसा क्षेत्र है जहां अब तक कोई लैंडिंग नहीं हुई है...पहले की सभी लैंडिंग भूमध्य रेखा के अंदर और उसके आसपास हुई हैं. दक्षिणी ध्रुव पर उतरना कठिन है और इसलिए इतने कम बजट में ऐसा करना भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. यह एक बड़ा दिन है.

 

 

15:41 PM

मध्य प्रदेश: Chandrayaan3 की सफल लैंडिंग के लिए उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष 'भस्म आरती' की गई. इसरो के अनुसार, चंद्रयान-3 23 अगस्त को लगभग 18:04 बजे IST पर चंद्रमा पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है.

 

15:39 PM

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में विशेष अरदास में शामिल हुए.

 

15:38 PM

हम गौरवान्वित भारतीय हैं जो अपने देश का समर्थन कर रहे हैं: चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने से कुछ घंटे पहले जेनेलिया और रितेश देशमुख.

 

 

15:36 PM

जम्मू-कश्मीर: चंद्रयान-3 की सफल चंद्र लैंडिंग के लिए लोगों ने श्रीनगर के हजरतबल दरगाह में नमाज़ अदा की.

 

 

15:30 PM

जम्मू-कश्मीर: चंद्रयान-3 की सफल चंद्र लैंडिंग के लिए लोगों ने श्रीनगर के हजरतबल दरगाह में नमाज़ अदा की.

 

 

13:40 PM

Chandrayaan 3 Landing LIVE Updates:  इसरो के कमांड सेंटर की तस्वीरें जारी

चंद्रयान-3 मिशन को लेकर इसरो ने अपने कमांड सेंटर की 2 तस्वीरें जारी की हैं. इसरो ने बताया कि लैंडर मॉड्यूल की लैंडिंग की प्रक्रिया 17.44 पर शुरू हो जाएगी.

13:26 PM

Chandrayaan 3 Landing LIVE Updates:  कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बोले- इसरो पर गर्व है, लेकिन...

 

12:01 PM

Chandrayaan 3 Landing LIVE Updates:  हरिद्वार में बाबा रामदेव ने किया हवन

 

11:58 AM

Chandrayaan 3 Landing LIVE Updates: चंद्रयान-3 के लैंडिंग के 15 मिनट बेहद अहम

चंद्रयान-3 की लैंडिंग के समय के 15 मिनट बेहद अहम. इसी पर पूरे मिशन की मेहनत टिकी है. लैंडिंग पूरी तरह ऑटोमेटिक होगी. लैंडर को अपने इंजन को सही समय और ऊंचाई पर चालू करना होगा. उसे सही मात्रा में फ्यूल का इस्तेमाल करना होगा. आखिरी के 15 मिनट में ऑनबोर्ड सॉफ्टवेयर ही सारे डिसीजन लेता है. 

11:56 AM

Chandrayaan 3 Landing LIVE Updates: चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग के लिए रामेश्वरम में पूजन

11:55 AM

Chandrayaan 3 Landing LIVE Updates: चंद्रयान 3 की कामयाबी के लिए शिवसैनिकों ने की पूजा

 

11:53 AM

Chandrayaan 3 Landing LIVE Updates: चंद्रयान 3 की सुरक्षित लैंडिग के लिए मांगी गई दुआएं

 

11:51 AM

Chandrayaan 3 Landing LIVE Updates: गोरखपुर से बीजेपी सांसद रविकिशन की अपील

 

11:47 AM

Chandrayaan 3 Landing LIVE Updates: चंद्रयान 3 की सफलता के लिए काशी के साधू-संत कर रहे यज्ञ

 

11:45 AM

Chandrayaan 3 Landing LIVE Updates: इसरो के पूर्व वैज्ञानिक बोले- उम्मीद है हम सफल होंगे

चंद्रयान-3 मिशन पर पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित और इसरो के पूर्व वैज्ञानिक मायलस्वामी अन्नादुरई ने कहा कि अब तक सबकुछ अच्छा रहा है. हमें उम्मीद है कि प्लान के अनुसार आज हम उतरने में सक्षम होंगे. बाकी लोगों की तरह मैं भी बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं. चंद्रयान 1 ने चांद पानी की खोज की थी. इसके बाद से दुनिया चंद्रमा को अलग ही नजर से देख रही है. 

11:41 AM

Chandrayaan 3 Landing LIVE Updates: पीएम मोदी के नेतृत्व में आज चांद पर भारत का झंडा लहराएगा- सिंधिया

चंद्रयान 3 मिशन पर केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने कहा कि आज इतिहास रचा जाएगा जब पीएम मोदी के नेतृत्व में चांद पर भारत का झंडा लहराएगा. पूरा देश इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. वैज्ञानिकों और सरकार की पिछले 9 साल की मेहनत आज पूरी होगी. हम सफलता की ओर बढ़ रहे हैं. इससे भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है.

11:39 AM

Chandrayaan 3 Landing LIVE Updates: चंद्रयान-3 की कामयाबी के लिए दिल्ली में हवन

11:31 AM

Chandrayaan 3 Landing LIVE Updates: सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने बनाई खूबसूरत पेंटिंग

11:29 AM

Chandrayaan 3 Landing LIVE Updates: वैज्ञानिक नरेंद्र भंडारी बोले- कभी भी कुछ भी हो सकता है

जाने माने वैज्ञानिक नरेंद्र भंडारी ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा, जब लैंडिंग हो जाएगी तब हमारा काम शुरू होगा. हम अपने मिशन को लेकर पूरी तरह से कॉन्फिडेंस हैं. मगर कभी भी कुछ भी हो सकता है. सबसे मुश्किल बात ये है कि लैंडर का ऑर्बिट हर ऑर्बिट में बदल जाता है क्योंकि लूनर की ग्रैविटी बराबर नहीं है. पृथ्वी पर ऐसा नहीं होता. इसलिए आखिरी समय पर ही लैंडिंग की जगह तय होगी. 

Trending news