Bihar News: नीतीश करेंगे भाकपा की 'भाजपा हटाओ, देश बचाओ' रैली को संबोधित, लालू के भी आने की संभावना
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1921526

Bihar News: नीतीश करेंगे भाकपा की 'भाजपा हटाओ, देश बचाओ' रैली को संबोधित, लालू के भी आने की संभावना

Bihar Politics: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की दो नवंबर को पटना के गांधी मैदान में आयोजित भाजपा हटाओ, देश बचाओ रैली में जदयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता शामिल होंगे.

Bihar News: नीतीश करेंगे भाकपा की 'भाजपा हटाओ, देश बचाओ' रैली को संबोधित, लालू के भी आने की संभावना

पटनाः Bihar Politics: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की दो नवंबर को पटना के गांधी मैदान में आयोजित भाजपा हटाओ, देश बचाओ रैली में जदयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता शामिल होंगे.

रैली में भाग लेने के लिए राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को भी आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रैली को संबोधित करने की अपनी सहमति दे दी है.

भाकपा के बिहार प्रदेश सचिव रामनरेश पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है और रैली में आने की सहमति दी है,

उन्होंने कहा कि रैली में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, राजद के राज्य अध्यक्ष जगदानंद सिंह, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश प्रसाद कुशवाहा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को भी आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है.

यह भी पढ़े-ं एकजुट रहे तो पटना क्या दिल्ली की सत्ता तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता: मुकेश सहनी

यह भी पढ़ें- सुशील मोदी ने सीएम नीतीश पर बोला हमला, कहा- बिहार के किसानों की आय कम क्यों?

पांडेय ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा, राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान सहित कई वरीय नेता रैली को संबोधित करेंगे. 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र की जन विरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने के लिए रैली आयोजित की जा रही है. रैली की तैयारी पूरे राज्य में जोर शोर से चल ही है.

इनपुट-आईएएनएस के साथ 

यह भी पढ़ें- Odisha New Governor: झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास बनाया गया ओडिशा का राज्यपाल, त्रिपुरा को भी मिला नया गवर्नर

Trending news