लोकसभा चुनाव को लेकर जेपी नड्डा ने बनाई अपनी नई टीम, झारखंड के पूर्व CM रघुबर दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
Advertisement

लोकसभा चुनाव को लेकर जेपी नड्डा ने बनाई अपनी नई टीम, झारखंड के पूर्व CM रघुबर दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को अपनी राष्ट्रीय टीम में फेरबदल करते हुए उत्तर प्रदेश के एक पसमांदा मुसलमान को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और तेलंगाना इकाई के पूर्व अध्यक्ष बंडी संजय कुमार को राष्ट्रीय महासचिव बनाया है.

लोकसभा चुनाव को लेकर जेपी नड्डा ने बनाई अपनी नई टीम, झारखंड के पूर्व CM रघुबर दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Patna: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को अपनी राष्ट्रीय टीम में फेरबदल करते हुए उत्तर प्रदेश के एक पसमांदा मुसलमान को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और तेलंगाना इकाई के पूर्व अध्यक्ष बंडी संजय कुमार को राष्ट्रीय महासचिव बनाया है.

इसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (Raman Singh) राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास (Raghubar Das) को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद मिला है. वहीं, तेलंगाना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय (Bandi Sanjay) और  सांसद राधामोहन अग्रवाल को महामंत्री बनाया गया है.

भाजपा ने कर्नाटक के नेता सी टी रवि और असम से लोकसभा सांसद दिलीप सैकिया को महासचिव पद से हटा दिया है. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को उपाध्यक्ष बनाया गया है. वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) हैं. उन्हें नयी टीम में शामिल करने के फैसले को पसमांदा मुसलमानों के लिए पार्टी की पहल का हिस्सा माना जा रहा है. उत्तर प्रदेश से ही पार्टी के सांसद राधामोहन अग्रवाल को महासचिव बनाया गया है. 

नयी सूची में ज्यादातर पदाधिकारियों को उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव के पद पर बरकरार रखा गया है. सूची में 13 उपाध्यक्ष, नौ महासचिव, संगठन महामंत्री बी एल संतोष और 13 सचिव शामिल हैं. बिहार से लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह को पार्टी उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है. वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए के एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है.

यहां देखें पूरी लिस्ट

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

  • डॉ. रमन सिंह, विधायक (छत्तीसगढ़)

  • वसुंधरा राजे, विधायक (राजस्थान)

  • रघुबर दास (झारखंड)

  • बैजयंत पांडा (ओडिशा)

  • सरोज पाण्डेय, सांसद (छत्तीसगढ़)

  • रेखा वर्मा, सांसद (उत्तर प्रदेश)

  • डी.के. अरुणा (तेलंगाना)

  • एम. चौबा एओ (नगालैंज)

  • अब्दुल्ला कुट्टी (केरल)

  • लक्ष्मीकांत बाजपेई, सांसद (उत्तर प्रदेश)

  • लता उसेंडी (छत्तीसगढ़)

  • तारिक मंसूर, विधान परिषद सदस्य (उत्तर प्रदेश)

  • राष्ट्रीय महामंत्री

  • अरुण सिंह, सांसद (उत्तर प्रदेश)

  • कैलाश विजयवर्गीय (मध्य प्रदेश)

  • दुष्यंत कुमार गौतम (दिल्ली)

  • तरुण चुग (पंजाब)

  • विनोद तावड़े (महाराष्ट्र)

  • सुनील बंसल (राजस्थान)

  • संजय बंदी, सांसद (तेलंगाना)

  • राधा मोहन अग्रवाल, सांसद (उत्तर प्रदेश)

राष्ट्रीय सचिव

  • विजया राहटकर (महाराष्ट्र)

  • सत्या कुमार (आंध्र प्रदेश)

  • अरविंद मेनन (दिल्ली)

  • पंकजा मुंडे (महाराष्ट्र)

  • नरेन्द्र सिंह रैना (पंजाब)

  • डॉ. अल्का गुर्जर (राजस्थान)

  • अनुपम हाजरा (पश्चिम बंगाल)

  • ओमप्रकाश धुर्वे (मध्य प्रदेश)

  • ऋतुराज सिन्हा (बिहार)

  • आशा लाकड़ा (झारखंड)

  • कामख्या प्रसाद तासा (असम)

  • सुरेन्द्र सिंह नागर (उत्तर प्रदेश)

  • अनिल अटोनी (केरल)

(इनपुट भाषा के साथ) 

Trending news