Rahul Gandhi: आज से शुरू राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा', 8 फरवरी को धनबाद में करेंगे प्रवेश
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2059542

Rahul Gandhi: आज से शुरू राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा', 8 फरवरी को धनबाद में करेंगे प्रवेश

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' देश की कोयला राजधानी धनबाद में 8 फरवरी को प्रवेश करेगी. इस दौरान राहुल गांधी धनबाद में न सिर्फ रोड शो करेंगे, बल्कि उनका रात्रि विश्राम भी धनबाद में ही होगा.

Rahul Gandhi: आज से शुरू राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा', 8 फरवरी को धनबाद में करेंगे प्रवेश

धनबादः Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और लोकसभा चुनाव की भागदौड़ के बीच कांग्रेस आज (14 जनवरी) से राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर की राजधानी इंफाल से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू की है. यह 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' इंफाल के निकट थोबल से शुरू हुई और इस यात्रा का अंत मार्च में मुंबई में होगा.  

8 फरवरी को धनबाद में प्रवेश करेगी राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा'
वहीं राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' देश की कोयला राजधानी धनबाद में 8 फरवरी को प्रवेश करेगी. इस दौरान राहुल गांधी धनबाद में न सिर्फ रोड शो करेंगे, बल्कि उनका रात्रि विश्राम भी धनबाद में ही होगा. उक्त जानकारी कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ज्योति सिंह ने आज धनबाद परिसदन में एक पत्रकार वार्ता के दौरान दी. 

यात्रा के दौरान रोड शो भी करेंगे राहुल गांधी 
उन्होंने बताया कि राहुल गांधी की अगुवाई में निकला 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 2 फरवरी को पश्चिम बंगाल होते हुए झारखंड के पाकुड़ जिले में प्रवेश करेगी. इसके बाद 8 फरवरी को राहुल गांधी धनबाद पहुंचेंगे. इस दौरान वो यहां रोड शो करते हुए कोयलांचल वासियों का अभिवादन स्वीकार करेंगे. उस दिन उनका रात्रि विश्राम भी धनबाद में ही रहेगा. 

झारखंड के मुख्यत तीन जिलों पर कांग्रेस की विशेष नजर
उन्होंने आगे बताया कि झारखंड के मुख्यतः तीन जिलों धनबाद, जमशेदपुर और रांची पर कांग्रेस की विशेष नजर है. यात्रा के दौरान राहुल गांधी इन तीनों जिलों में यात्रा भी करेंगे. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 27 जनवरी के प्रस्तावित धनबाद दौरे पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को देख प्रधानमंत्री की निंद उड़ गई है. यही वजह है कि वह बेचैनी में राहुल गांधी के धनबाद आगमन के पूर्व ही धनबाद का दौरा करने वाले है.

इनपुट- नितेश कुमार मिश्रा 

यह भी पढ़ें- Buddhist Festival: राम मंदिर के बहाने माहौल बना रही BJP, बिहार में नीतीश सरकार ने इसकी काट निकाली

Trending news