Commonwealth Games 2022: घाना को 5-0 से पराजित कर भारतीय महिला हॉकी टीम ने दर्ज की जीत, संगीता और सलीमा ने किया 1-1 गोल
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1279945

Commonwealth Games 2022: घाना को 5-0 से पराजित कर भारतीय महिला हॉकी टीम ने दर्ज की जीत, संगीता और सलीमा ने किया 1-1 गोल

भारतीय महिला हॉकी टीम ने 05 गोल में से दो गोल सिमडेगा के खिलाड़ियों ने किया. 36 वें मिनट में संगीता कुमारी ने जबरदस्त फील्ड गोल कर भारत को 3-0 से बढ़त दिलाई. वहीं 56 वें मिनट में सिमडेगा की सलीमा टेटे ने एक फील्ड गोल कर भारत को 5-0 से जीत दिला दी.

Commonwealth Games 2022: घाना को 5-0 से पराजित कर भारतीय महिला हॉकी टीम ने दर्ज की जीत, संगीता और सलीमा ने किया 1-1 गोल

रांचीः Commonwealth Games 2022: इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में शुक्रवार को भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने पहले मैच में घाना को 5-0 से पराजित कर अपनी जीत दर्ज कर दी है. प्रतियोगिता में शामिल भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ी खूंटी की निक्की प्रधान और सिमडेगा की सलीमा टेटे एवं संगीता कुमारी भी शामिल हैं. इसमें से संगीता और सलीमा ने 1-1 गोल किया है. 

फील्ड गोल कर भारत ने 3-0 से दिलाई बढ़त
भारतीय महिला हॉकी टीम ने 05 गोल में से दो गोल सिमडेगा के खिलाड़ियों ने किया. 36 वें मिनट में संगीता कुमारी ने जबरदस्त फील्ड गोल कर भारत को 3-0 से बढ़त दिलाई. वहीं 56 वें मिनट में सिमडेगा की सलीमा टेटे ने एक फील्ड गोल कर भारत को 5-0 से जीत दिला दी. आज दोनों ही खिलाड़ियों के खेल देखकर मैच कर कमेंट्री कर रहे कॉमेंटेटर ने बार-बार सिमडेगा का नाम दोहराया.

30 जुलाई को वेल्स के साथ होगा दूसरा मैच
बता दें कि भारत का दूसरा मैच कल 30 जुलाई को वेल्स के साथ रात्रि 11:30 बजे से है. भारतीय टीम की जीत पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह के अलावा विजय शंकर सिंह,मनोज कोनबेगी, आश्रिता लकड़ा , रजनीश कुमार सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है.

हॉकी झारखंड अध्यक्ष ने खिलाड़ी संगीता कुमारी के घर में लगवाया टीवी  
सिमडेगा जिले की करंगागुड़ी नवाटोली के रहने वाली अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी संगीता कुमारी इंग्लैंड में भारतीय टीम के साथ खेलने गई है. संगीता कुमारी अत्यंत ही गरीब परिवार से आती हैं. उनके माता पिता अत्यंत गरीब है. गरीबी के कारण वे लोग टीवी नहीं खरीद पा रहे थे. इसकी जानकारी होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने टीवी खरीदकर संगीता के परिवार वालों को दिया है, ताकि वे लोग इंग्लैंड में भारतीय टीम में खेल रही संगीता कुमारी के मैच को अपने घर के आंगन में बैठकर देख सकें. संगीता कुमारी के परिवार टीवी पाकर बहुत खुश नजर आए. गांव के लोग भी संगीता के आंगन में संगीता के मैच को टीवी में देखने के लिए जमा हो गए. इस बीच संगीता के परिवार वालों का खुशी का ठिकाना ना रहा है.

ये भी पढ़िए- Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में रांची की बेटियां दिखाएंगी दमखम, हॉकी टीम में भारत का करेंगी नेतृत्व

Trending news