Dalit Reservation: जमुई के सांसद अरुण भारती ने आरक्षण मामले को लेकर बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने संतोष सुमन और मांझी को आरक्षण विरोधी और दलित विरोधी बताया है.
Union Minister Jitan Ram Manjhi: केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतनराम मांझी की तबीयत फिर बिगड़ने के बाद 3 अगस्त, 2026 दिन गुरुवार को आगे के इलाज के लिए उन्हें दिल्ली ले जाया गया.
Jitan Ram Manjhi: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मोतिहारी में आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने आरक्षण में कोटा के भीतर कोटा और वंचित वर्गों को अधिक लाभ देने की मांग की. मांझी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में बिहार में भी आरक्षण का बंटवारा होना चाहिए.
नेपाल में आई भयंकर बाढ़ पर बिहार के एनडीए नेताओं ने चिंता जताई है. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सीधे तौर पर नेपाल की इस तबाही पर चीन को दोषी ठहराया है.
Jitan Ram Manjhi Video: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बिहार में गुजरात मॉडल शराबबंदी कानून लागू करने की मांग किया है. उन्होंने कहा कि गुजरात में जो शराबबंदी कानून का मॉडल है, वही बिहार में लागू किया जाए.
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने किया एक्स पर लिखा कि दलितों का एनकाउंटर हो तो नक्सली मारा गया था, मुसलमान का एनकाउंटर हो तो आतंकवादी मारा गया था, ऐसा कहने वाले लोग ही भरत तिवारी के एनकाउंटर पर सवाल उठा रहें हैं.
Jitan Ram Manjhi: केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि मैं कहता हूं हम पर कोई रिवाल्वर लहराए, तो हम छोड़ दे उसको, कैसे छोड़ दे? और इसका नतीजा हुआ कि बहुत से ASI और पुलिस लोग मारे गए है. पुलिस मारा जाए तो बहुत अच्छा. अगर कोई आदमी मारा जाए, तो बहुत खराब.
जीतन राम मांझी एक बार फिर पुलिस के समर्थन में आ गए हैं. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि भरत तिवारी को हथियार रखने की इजाजत किसने दी? साथ ही, उन्होंने ये भी कहा कि अक्सर पुलिस पर हमले होते हैं और कई बार उनकी जान भी चली जाती है, क्या वह सब जायज है?
भोजपुर में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले के बाद बिहार में सियासी पारा पूरी तरह चढ़ गया है. जहानाबाद पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इस एनकाउंटर का पूरी तरह समर्थन करते हुए इसे सही ठहराया है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई है.
Jitan Ram Manjhi on Bharat Tiwari Encounter: जीतन राम मांझी ने भरत तिवारी एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया दी है. मांझी ने कहा कि अवैध पिस्टल दिखाकर पुलिस या कहें पूरे सिस्टम को चुनौती दोगे, तो सही और अब जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ठोक दिया, तो गलत.
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पत्थरबाजी की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जहां कुछ लोग फूलों की वर्षा करते हैं, वहीं कुछ लोग कभी-कभी दूसरी चीजें फेंक देते हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
गया जिले के एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पत्थर से हमला कर दिया गया. यह घटना तब हुई जब वह मंच से संबोधन देने जा रहे थे. हमले में मंत्री सुरक्षित बच गए, लेकिन उनके अंगरक्षक को चोट लगी. घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है.
गया साइबर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर गाली-गलौज की थी. तकनीकी जांच के जरिए उसकी पहचान कर उसे पकड़ लिया गया. इस कार्रवाई की काफी सराहना हो रही है.
बिहार के बिहटा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नवनिर्मित प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन किया. इसके साथ ही मुजफ्फरपुर, रोहतास, दरभंगा और मुंगेर में इसके विस्तार केंद्रों की भी शुरुआत की गई. यह केंद्र युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में सक्षम बनाएंगे, जिससे राज्य के औद्योगिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव आएगा.
Jitan Ram Manjhi: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सम्राट चौधरी की तरफ से बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर कहा कि जैसी सरकार उन्होंने (नीतीश कुमार) 20 साल तक चलाई, हम समझते हैं कि यदि कोई कमी रही भी होगी तो उसे पूरा करके सम्राट चौधरी बिहार को आगे ले जाएंगे. उन्होंने आगे कहा कि मेरी दो आंखें हैं और एक आंख से सुख का आंसू बह रहा है तो दूसरी आंख से दुख के आंसू बह रहे हैं. दुख इसलिए क्योंकि जो जीतन मांझी आज है वो नीतीश कुमार के द्वारा ही पहचानित है. अगर 2014 में उन्होंने मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनाया होता तो हमारी इतनी चर्चा नहीं होती.
Jitan Ram Manjhi: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शराबबंदी को लेकर बड़ी अपील की है. उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जो शांतिपूर्वक शराब पीकर जा रहे हैं और अपने घर अतिथियों के लिए पाव भर शराब ले जा रहे हैं उसको पुलिस को नहीं पकड़ना चाहिए. मांझी ने आगे कहा कि हजार लीटर वाले को पुलिस बाईपास कर देती है और आधा लीटर वाले को जेल में बंद कर देती है.
Rajya Sabha Chunav 2026: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी और समधन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की. इससे एनडीए में क्रॉस वोटिंग की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि, एनडीए के सभी दलों ने एकजुटता के दावे किए हैं.
राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार में राजनीति देखने को मिल रही है. जीतन राम मांझी का कहना है कि NDA में शामिल होते वक्त लोकसभा की 2 और राज्यसभा की एक सीट देने का आश्वासन दिया गया था.
Jitan Ram Manjhi: गयाजी में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने बिहार की शराबबंदी नीति पर तीखा सवाल खड़ा करते हुए कहा कि इस व्यवस्था से राज्य सरकार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जमीनी हकीकत में शराबबंदी प्रभावी नहीं दिख रही, बल्कि होम डिलीवरी का चलन बढ़ गया है और महंगी शराब खुलेआम बिक रही है.
Jitan Ram Manjhi Video: गया शहर में एक निजी अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पहुंचे. यहां उन्होंने निजी अस्पताल का फीता काटकर शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी. मांझी ने कहा कि कल हम लोग यह सब सुन रहे थे और उसी रात इस पर चर्चा भी कर रहे थे. राहुल गांधी की खोपड़ी उल्टी है. उन्हें समझ ही नहीं है कि असलियत क्या है. मांझी ने आगे कहा कि इस बिल से 95 प्रतिशत लोग लाभ में हैं, जबकि सिर्फ 5 प्रतिशत मामलों में लेन-देन से जुड़ी बात सामने आती है.
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मनरेगा पर दिए बयान को गलत बताया है. उन्होंने कहा कि राहुल किसी बात से प्रेरित होकर ऐसा कह रहे हैं. मनरेगा का स्वरूप नहीं बदला है और पहले 100 दिन की गारंटी थी, जो अब 125 दिन की हो गई है. यह एक अच्छा बदलाव है और योजना और सफलता से चलेगी. नाम बदलने के सवाल पर मांझी ने कहा कि 'जी राम जी' किया गया है. उन्होंने गांधी जी का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे गांधी जी ने भी अंतिम शब्द राम कहा था. इसके अलावा, राज्यसभा में एक सीट मांगने पर संतोष सुमन के बयान पर मांझी ने प्रतिक्रिया दी. सुमन ने कहा कि एक आदमी की मांग से क्या होता है.
Santosh Suman on Jitan Ram Manjhi: जहानाबाद के सर्किट हाउस पहुंचे बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने अपने पिता और पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी को संगठनात्मक मर्यादा को लेकर नसीहत दी.