राज्य सरकार ने 8 IAS अफसरों का किया तबादला, वंदना दादेल फिर बनी कैबिनेट सचिव
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2139085

राज्य सरकार ने 8 IAS अफसरों का किया तबादला, वंदना दादेल फिर बनी कैबिनेट सचिव

Bihar News : उपयुक्त जामताड़ा के पद पर स्थापित शशि भूषण मेहरा को स्थानांतरित करते हुए अपर सचिव वित्त विभाग रांची के पद पर नियुक्त किया गया है. अपर सचिव स्कूली शिक्षा में साक्षरता विभाग कुमुद सहाय को स्थानांतरित करते हुए जामताड़ा का डीसी नियुक्त किया गया है.

राज्य सरकार ने 8 IAS अफसरों का किया तबादला, वंदना दादेल फिर बनी कैबिनेट सचिव

रांची: राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया है. प्रधान सचिव वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग रांची के पद पर पदस्थापित वंदना ददेल को अपने कार्यों के साथ प्रधान सचिव मंत्रि मंडल सचिवालय और निगरानी विभाग रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. प्रमंडलीय आयुक्त कोल्हान प्रमंडल चाईबासा के पद पर पदस्थापित मनोज कुमार को स्थानांतरित करते हुए सचिव महिला बाल विकास विभाग सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड रांची के पद पर नियुक्त पदस्थापित किया गया है.

उपायुक्त चतरा के पद पर स्थापित आबू इमरान को स्थानांतरित करते हुए प्रबंध निदेशक या झारखंड मेडिकल और हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड रांची का पद पर नियुक्त किया गया है. आबू इमरान अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ कार्यपालक निदेशक झारखंड राज्य आरोग्य समिति रांची के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे. उपयुक्त जामताड़ा के पद पर स्थापित शशि भूषण मेहरा को स्थानांतरित करते हुए अपर सचिव वित्त विभाग रांची के पद पर नियुक्त किया गया है. अपर सचिव स्कूली शिक्षा में साक्षरता विभाग कुमुद सहाय को स्थानांतरित करते हुए जामताड़ा का डीसी नियुक्त किया गया है.

संयुक्त सचिव वित्त विभाग घोलप रमेश गोरख को चतरा जिला का डीसी बनाया गया है. राज्य परियोजना निदेशक झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद किरण कुमारी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक निदेशक पशुपालन रांची के पद पर नियुक्त किया गया है. निदेशक पशुपालन आदित्य रंजन को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक राज्य परियोजना निदेशक झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद सर्व शिक्षा अभियान रांची के पद पर नियुक्त किया गया है. श्री रंजन अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ निर्देशक मत ध्यान भोजन प्राधिकार झारखंड तथा निदेशक झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे. इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

इनपुट- आयुष कुमार सिंह

ये भी पढ़िए- Jharkhand News : आप पार्टी रांची महानगर के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने थामा आजसू का दामन

 

Trending news