राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने जिस तरह से सरकार की प्राथमिकताएं गिनाई हैं, अगर उस पर अमल हुआ तो न केवल भूमिहीनों को जमीन मिल जाएगी, बल्कि बिहार में जमीन के चलते झगड़ों में भारी कमी दर्ज की जाएगी.
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार में राजनीतिक घमासान शुरू है. मंत्री दिलीप जायसवाल ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर भरत तिवारी के पास अवैध हथियार कहां से आया, पुलिस ने कैसे एनकाउंटर किया? इन सभी पहलुओं की जांच की जाएगी.
Bihar Revenue Department Recruitment: दाखिल-खारिज, परिमार्जन, ई-मापी समेत अन्य ऑनलाइन राजस्व सेवाओं में तेजी लाने के लिए राज्य की प्रत्येक पंचायत में कंप्यूटर ऑपरेटर सह क्लर्क की नियुक्ति की जाएगी. इसके अलावा विभाग में कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए 8054 राजस्व कर्मचारियों की बहाली होगी.
राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने सभी जिला कलेक्टरों के लिए अल्टीमेटम जारी किया है. निर्देश दिया गया है कि राज्य भर में डिफेक्ट चेक स्तर पर लंबित करीब 3.10 लाख दाखिल-खारिज आवेदनों का निपटारा अधिकतम 15 दिनों के अंदर पूरा करें.
दाखिल–खारिज में लापरवाही पर भड़के राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने नाराजगी जताई. उन्होंने निर्देश दिया कि 15 दिन बाद पुनः समीक्षा की जाएगी और प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा.
राहुल गांधी के मोदी सरकार को लेकर दिए गए बयान पर बिहार के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कड़ा पलटवार किया है. उन्होंने राहुल गांधी पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि उनके बयान अब संतुलित नहीं हैं. इस बयान के बाद राजनीति में गर्मी बढ़ गई है और पक्ष-विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है.
बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के निर्देश पर विभाग ने दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) के लंबित मामलों को लेकर सख्ती दिखाई है. विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिया है कि 120 दिनों से अधिक समय से रुके हुए मामलों का निष्पादन अगले 15 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाए.
Bihar Electricity Bill News: बिहार में बिजली बिल के नियमों में बदलाव को लेकर सियासत शुरू हो गई है. नए नियमों को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफा मांगते हुए भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा है. वहीं बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी पर जबरदस्त पलटवार किया है.
मोतिहारी में आयोजित 5 दिवसीय 'चंपारण एक्सपो-2026' में बिहार के उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने चंपारण में एक नया उद्योग पार्क बनाने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र देश के विकास में 31% योगदान देता है और चंपारण में जमीन खोजकर जल्द ही औद्योगिक पार्क की स्थापना की जाएगी.
Bihar Politics: कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हम कहते रहे हैं कि अपराधी सम्राट हो गए हैं. हमारे मुख्यमंत्री अचेत हैं. इस पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि 2005 से पहले वाली स्थिति से सभी जानते हैं.
Bihar Cement & Cold Drink Factory: बिहार के उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि आगामी 28 फरवरी को प्रदेश में दो फैक्ट्रियों का उद्घाटन होना है. बक्सर में सीमेंट फैक्ट्री और कोका-कोला फैक्ट्री के शुभारंभ से प्रदेश के लाखों नौजवानों को रोजगार मिलेगा.
बिहार पथ निर्माण विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दरभंगा की कंपनी को 10 साल के लिए बैन किया. उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने दिल्ली AI समिट और सेमीकंडक्टर पॉलिसी पर भी दी जानकारी.
Shyam Steel In Bihar: बिहार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया कि श्याम स्टील बिहार में 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है. इससे करीब 8 से 10 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है.
Bihar News: बिहार विधानसभा में पथ निर्माण विभाग का बजट पारित हो गया. मंत्री दिलीप जायसवाल ने घोषणा की कि पूरे बिहार में सड़कों और पुलों का जाल बिछाया जाएगा, जिसमें नारायणपुर कॉरिडोर का निर्माण भी शामिल है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. उन्होंने केंद्र सरकार के सहयोग की भी बात कही.
बिहार सरकार के उद्योग एवं राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने एक विशेष साक्षात्कार में बिहार के बदलते इंफ्रास्ट्रक्चर और राजनीतिक परिदृश्य पर अपनी बात रखी. उन्होंने पटना के मरीन ड्राइव से लेकर दरभंगा और पूर्णिया एयरपोर्ट जैसे विकास कार्यों को बिहार की नई पहचान बताया. साक्षात्कार के दौरान मंत्री दिलीप जायसवाल ने नितिन नवीन को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकित किए जाने की संवैधानिक प्रक्रिया पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि इस नामांकन में अमित शाह, जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह जैसे कद्दावर नेताओं के साथ-साथ बिहार के 20 वरिष्ठ नेताओं ने प्रस्तावक की भूमिका निभाई.
Patna NEET Student Death Case: बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि विपक्ष छात्रा की मौत पर राजनीतिक रोटी नहीं सेंके, जो भी दोषी होगा, उसे सजा मिलेगी.
Minister Dilip Jaiswal Video: बिहार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि आने वाले 5 वर्षों में बिहार को उद्योग हब बनाने का काम किया जाएगा. समस्तीपुर की धरती से मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि वैसे मिल जो बहुत पहले चलता था, उसे फिर से खोलने का विचार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आज जूट मिल की खेती में कमी आई है. जूट की फसल में किसान की जितनी मेहनत लगती है, उसमें वे आज अन्य फसलों का उत्पादन कर रहे हैं. उद्योग विभाग इसे देख रहा है. उद्योग विभाग पूरे बिहार में किस तरह का उद्योग और उत्पादन होना चाहिए, उस पर काम कर रही है.
बिहार के उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल ने मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले 20 वर्षों से लगातार जनता के सुख-दुख को समझने और शासन तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से स्वयं जिलों का दौरा करते रहे हैं. अब “विकसित बिहार” के सपने को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री एक बार फिर यात्रा पर निकल रहे हैं. उन्होंने याद दिलाया कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भी मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा की थी, जिसमें उन्होंने प्रत्येक जिले की जरूरतों को अपनी आंखों से देखा और जनता की समस्याओं को अपने कानों से सुना.
IRCTC Scam Lalu Yadav: IRCTC घोटाला मामले में आरोप तय होने के बाद लालू यादव ने दिल्ली HC का रूख किया है, जिसपर कल सुनवाई होनी है. इसे लेकर दिलीप जायसवाल ने कहा कि लालू परिवार के खिलाफ पुख्ता सबूत है.
उत्तराखंड के एक मंत्री के पति द्वारा बिहार की महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित और अपमानजनक बयान पर बिहार की राजनीति में उबाल आ गया है. इस तीखी प्रतिक्रिया के बीच बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस तरह की अपमानजनक टिप्पणी करने वाला व्यक्ति अपना मानसिक संतुलन खो चुका होता है. मंत्री दिलीप जायसवाल ने बयान की निंदा करते हुए कहा कि ऐसे बयानों के पीछे कोई 'पति' या 'पद' नहीं होता, बल्कि वह व्यक्ति स्वयं गलत होता है जो मर्यादाओं को लांघता है. उन्होंने इस मुद्दे पर विपक्षी दलों को भी आड़े हाथों लिया.
बिहार के पथ निर्माण और उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल सोमवार को पूर्णिया पहुंचे थे. उन्होंने प्रेस वार्ता कर कहा कि पूर्णिया एयरपोर्ट से हरदा तक और एयरपोर्ट से बनभाग तक जल्द फोरलेन सड़क बनाया जाएगा. दिल्ली की तर्ज पर इस सड़क को बनाया जाएगा. इसके दोनों तरफ आईटी हब और उद्योग का जाल बिछाया जाएगा. उन्होंने कहा कि पूर्णिया से मधेपुरा सहरसा होते हुए महेशखूट तक नेशनल हाईवे 107 का काम काफी धीमी गति से हो रहा है. आज नेशनल हाईवे के अधिकारी पथ निर्माण और पुल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की गई और इसको शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया है.
बिहार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने घोषणा की है कि नए साल में राज्य के युवाओं को बड़ा तोहफा मिलेगा. उन्होंने दावा किया कि 78 सालों में जो उद्योग विकास नहीं हुआ वो 78 दिनों में रोडमैप तैयार कर लिया गया.