Ranchi : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों फिर से चर्चा में बने हुए हैं. दरअसल, चर्चा में बने होने की वजह यह है कि वह रांची में अपने बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी के साथ दिखाई दिए हैं अपने बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी के साथ महेंद्र सिंह धोनी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. यहां आपको यह बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी अपने भाई नरेंद्र सिंह धोनी के साथ लंबे अरसे बाद दिखे हैं. खैर, सोशल मीडिया पर इन दोनों की तस्वीरें लगातार सुर्खियां बटोर रहा है.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING


लाइमलाइट से दूर रहते हैं धोनी के भाई


महेंद्र सिंह धोनी बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी हमेशा लाइमलाइट से दूर रहते हैं. वह एक साधारण जीवन व्यतीत करते हैं. इस वजह से उनको बहुत कम लोग जानते हैं. महेंद्र सिंह धोनी के भाई उनसे उम्र में करीब 10 साल बड़े हैं. यहां आपको यह बता दें कि सोशल मीडिया पर एक अफवाह हमेशा फैली रहती है कि महेंद्र सिंह धोनी और उनके भाई नरेंद्र सिंह धोनी के बीच रिश्ते में दरार है. हालांकि, अब यह तस्वीर दोनों की एक साथ आने के बाद इन अटकलों पर विराम लग जाएगा.


ये भी पढ़ें :JDU विधायक के भतीजे की दबंगई, महिला को बुरी तरह पीटा, वीडियो वायरल



वायरल तस्वीर में कौन-कौन


महेंद्र सिंह धोनी और नरेंद्र सिंह धोनी की यह तस्वीर उनके फार्म हाउस की है. इस तस्वीर में धोनी के साथ उनके दोस्त भी नजर आ रहे हैं. बता दें कि पिछले महीने इंडियन प्रीमियर लीग की जीत के बाद घुटने की सर्जरी के बाद महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को रांची में अपने बचपन के दोस्तों के साथ समय बिताते नजर आए. तस्वीर में धोनी अपने तीन दोस्तों के साथ प्रिंटेड शर्ट-ट्राउजर सेट पहने नजर आ रहे हैं. पिछले महीने चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवां इंडियन प्रीमियर लीग खिताब दिलाने के कुछ दिनों बाद भारत के पूर्व कप्तान ने हाल ही में मुंबई में अपने बाएं घुटने की सर्जरी की थी. उनकी सर्जरी सफल रही और वर्तमान में रांची में उनके घर में रिहैब किया जा रहा है.


ये भी पढ़ें : Bihar: शादीशुदा प्रेमिका के पति को भेज दी प्राइवेट फोटो, फिर जो हुआ...