राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मोरहाबादी और देवघर का कार्यक्रम रद्द, एयरपोर्ट से सीधे खूंटी जाएंगी महामहिम
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1440123

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मोरहाबादी और देवघर का कार्यक्रम रद्द, एयरपोर्ट से सीधे खूंटी जाएंगी महामहिम

President Draupadi Murmu Jharkhand Visit: झारखंड स्थापना दिवस एवं जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने झारखंड आ रही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव हुआ है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मोरहाबादी और देवघर का कार्यक्रम रद्द, एयरपोर्ट से सीधे खूंटी जाएंगी महामहिम

पटना: President Draupadi Murmu Jharkhand Visit: झारखंड स्थापना दिवस एवं जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने झारखंड आ रही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव हुआ है. राष्ट्रपति सचिवालय की ओर रविवार को देर जारी किए गए कार्यक्रम के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ना तो रांची के मोरहाबादी में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में शामिल होंगी और न ही देवघर के कार्यक्रम में शामिल होंगी. इसके अलावा खूंटी में आयोजित होने वाले अन्य कार्यक्रमों में भी वो शामिल नहीं होंगी. 

राष्ट्रपति सचिवालय ने जारी किया कार्यक्रम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मध्यप्रदेश और झारखंड और दौरे के लिए राष्ट्रपति सचिवालय की तरफ से जो कार्यक्रम जारी किया गया है, उसमें बताया गया है कि महामहिम द्रौपदी मुर्मू सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर राष्ट्रपति भवन से रवाना होंगी और शाम 5 बजकर 25 मिनट पर वो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में राजभवन पहुंचेंगी. कार्यक्रम के मुताबिक, महामहिम दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से भारतीय वायुसेना के विमान से झारखंड के लिए उड़ान भरेंगी. जिसके बाद रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा. यहां से भारतीय वायुसेना के एमआई17 हेलीकॉप्टर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खूंटी जायेंगी. जहां खूंटी के उलिहातू गांव में भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर वो जायेंगी और उन्हें श्रद्धांजलि देंगी.

झारखंड से मध्यप्रदेश जायेंगी राष्ट्रपति 
भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने के बाद वायुसेना के एमआई 17 हेलीकॉप्टर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वापस रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी. यहां से वो वायुसेना के विशेष विमान से मध्यप्रदेश के जबलपुर रवाना हो जायेंगी. जहां जबलपुर से हवाई मार्ग से वो शहडोल पहुंचेंगी. वहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति का भोजन करने का भी कार्यक्रम है.

‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर ‘जनजातीय समागम’
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जनजातीय गौरव दिवस पर शहडोल में आयोजित ‘जनजातीय समागम’ में भाग लेंगी. यहां से वो वायुसेना के हेलीकॉप्टर से जबलपुर वापल लौटेंगी और वहां से वो भोपाल जायेंगी. यहां शाम के समय  एयरपोर्ट पर महामहिम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा. इसके बाद वहां से वो राजभवन चली जायेंगी.

ये भी पढ़ें- चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मोदी, लालू और नीतीश कुमार पर साथा निशाना, कही ये बात

Trending news