लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर झारखंड में महागठबंधन पर बनी सहमति : सूत्र
Advertisement

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर झारखंड में महागठबंधन पर बनी सहमति : सूत्र

कांग्रेस और जेएमएम में चाईबासा और जमशेदपुर सीट को लेकर पेंच फंसे होने की संभावना है.

झारखंड में महागठबंधन पर सहमति बनने की खबर.

रांची : लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष महागठबंधन के लिए पहल करती दिख रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड में इसपर सहमति भी बन गई है. कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर सीटों का फैसला हो गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस सात, जेएमएम चार, जेवीएम दो और आरजेडी एक सीट पर चुनाव लड़ेगी. झारखंड में कुल 14 लोकसभा सीटें हैं.

पसंद की सीटों के चयन पर महागठबंधन के दलों में बातचीत अभी भी जारी है. कांग्रेस और जेएमएम में चाईबासा और जमशेदपुर सीट को लेकर पेंच फंसे होने की संभावना है. खबर है कि बाबू लाल मरांडी की जेवीएम ने कोडरमा, गोड्डा और चतरा पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है. आरजेडी ने पलामू और चतरा का विकल्प सुझाया है.

fallback

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जेएमएम दुमका, राजमहल, चाईबासा और गिरिडीह सीट पर दावेदारी की है. वहीं, कांग्रेस पार्टी हजारीबाग, रांची, खूंटी, लोहरदगा, जमशेदपुर, चतरा और धनबाद सीट पर चुनाव लड़ सकती है.

fallback

महागठबंधन के सवाल पर झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि राज्य की जनता को बीजेपी से मुक्ति दिलानी है. साथ ही उन्होंने कहा कि सीटों पर समझौते को लेकर बात चल रही है. हमारे बीच कोई समस्या नहीं हो. ज्ञात हो कि पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने आज कांग्रेस का दमान थाम लिया. इस मौके पर अजय कुमार ने उन्हें साफ-सुथरी छवि का नेता बताया.