Mulayam Singh Yadav Memories: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Sigh Yadav) अपने पीछे अपनी यादों को छोड़ गए. यादों के इस कारवां से एक वीडियो इस बीच सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में नेता जी साल 2019 को 16वीं लोकसभा के अंतिम सत्र में सदस्य विदाई भाषण दे रहे थे. इस दौरान मुलायम सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की जीत की कामना कर दी. उनका यह भाषण सुनकर नरेंद्र मोदी भी मुस्करा दिए थे. देखिए वीडियो.....
मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां जोरों पर हैं.इसी बीच ईवीएम मशीन में आग लग गई. खरगोन के पीजी कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया जब EVM स्ट्रांग रूम में विस्फोट के बाद आग लग गई.
कयासों के इस दौर में उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने भी एक बार फिर सबको चौंकाते हुए उत्तरप्रदेश में प्रचलित मायावती की पार्टी बीएसपी के साथ आने का मन बना लिया और एक और मोर्चे के साथ ताल ठोंक दिया है.
चुनावी सभा के दौरान अपशब्द कहे जाने के मामले पर कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू के घर जांच के लिए पहुंची पुलिस को जब 7 दिन बाद भी वो नहीं मिले तो बिहार पुलिस ने बड़ा कदम उठाया.
कटिहार पुलिस ने नवजोत सिंह सिद्धू से मिलकर दर्ज मामले का अनुसंधान और अन्य बिंदुओं पर जांच पड़ताल करने की पूरी कोशिश की लेकिन वे पुलिस को मिल ही नहीं रहे हैं.
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार के दौरान राहुल गांधी के सभी मोदी चोर वाले बयान पर अधिवक्ता प्रदीप मोदी ने सिविल कोर्ट में उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया है. जिस पर कोर्ट ने उन्हें समन जारी किया है.
दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद बसपा सांसद को यूपी हाईकोर्ट ने दो दिन की पेरोल दे दी है.
राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार ने स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर अपना पुराना फैसला बदल दिया है. पहले कहा गया था कि निकाय चुनाव सीधे जनता से कराए जाएंगे. लेकिन बाद में आदेश दिया गया कि चुने हुए प्रतिनिधि ही निकाय प्रमुखों का चुनाव करेंगे. इससे लगता है कि गहलोत सरकार जनता के बीच अपना विश्वास खो चुकी है. इस बात के संकेत पहले भी मिल रहे थे.
मुंबई: लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद देशभर में जश्न मनाने का सिलसिला जारी है. मुंबईकरों ने अपने अलग अंदाज में मोदी की जीत का जश्न मनाया. मुंबई लोकल में सफर करने वाले लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई.
भोपाल: मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बंपर वोटों के अंतर के साथ जीत दर्ज कराई है. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह को 3,64,822 वोटों के अंतर से हराया है. जीत का जश्न मनाने के लिए वह भोपाल के न्यू मार्केट पहुंच गईं और आइस्क्रीम का जमकर लुत्फ लिया.
नई दिल्ली: जी न्यूज से खास बातचीत में यूपी बीजेपी प्रभारी जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस जान चुकी है कि देश की जनता ने मोदी जी को दोबारा अपनी प्रधानमंत्री चुन लिए है. ऐसे में राहुल गांधी को बचाने के लिए कांग्रेस अपनी हार का ठीकरा EVM पर फोड़ रही है.
इंदौर: इंदौर के एरोड्रम रोड स्थित वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में नयापुरा में हुई शादी का जोड़ा मतदान करने पहुंचा. आपको बता दें कि इंदौर की नीतिशा साहू की 18 मई को शादी है. लेकिन नीतिशा ने अपनी बिदाई से पहले मतदान करने का फैसला किया. जिस पर उसके पिता, पति और ससुराल पक्ष ने सहमति दे दी. साथ ही विदाई के समय में भी बदलाव करने को राजी हो गए. आज सुबह-सुबह नीतिशा घूंघट में अपने पति के साथ मतदान केंद्र पहुंची और वोट देकर देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाया. देखें जुल्फिकार अली की रिपोर्ट....
बठिंडा: रविवार को लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें और आखिरी फेज के लिए मतदान किया जाएगा. ऐसे में राजनीतिक पार्टिंयां जी जान से चुनाव प्रचार में जुट गई हैं. मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बठिंडा सीट से उम्मीदवार राजा वडिंग के लिए प्रचार करने बठिंडा पहुंची थीं. जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पति रॉबर्ट वाड्रा की तारीफ की. उन्होंने पंजाबी में पति की तारीफ करते हुए प्रियंका शर्मा गईं.
इंदौर: लोकसभा चुनाव 2019 में अभी सातवें और आखिरी चरण का मतदान अभी बाकी है. ऐसे में राजनीतिक पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में जुटी हैं. इसी बीच सोमवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा का सामना बीजेपी समर्थकों से हो गया. दरअसल, बीजेपी समर्थक मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे. इसके बाद प्रियंका ने गाड़ी रुकवाई और बीजेपी समर्थकों से हाथ मिलाकर उन्हें ऑल द बेस्ट बोला.
कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में लोकनृत्य के माध्यम से पांच हजारों महिलाओं ने प्रदेश की जनता को मतदान का संदेश दिया. यह लोकनृत्य आसरा वोट आसरा अधिकार की थीम पर आयोजित की गई थी. वोटर कार्ट हाथ में लेकर कुल्लवी नृत्य करती इन महिलाओं के नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ.
मिर्जापुर: अपना दल एस की प्रत्याशी वर्तमान सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने चुनावी कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच गाना गाकर सबको चौंका दिया. 1 मिनट 46 सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कार्यकर्ता मंत्री जी से गाना गाने का आग्रह करते हैं. जिसके बाद अनुप्रिया पटेल ने गाया, 'होश वालों को खबर क्या, बेखुदी क्या चीज है'.
मुंबई: महाराष्ट्र में 29 अप्रैल को लोकसभा इलेक्शन 2019 के चौथे चरण की आखिरी वोटिंग की गई और यहां के सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद हो गई है. मतदान को खत्म हुए एक सप्ताह से ज्यादा का समय बीत गया है, लेकिन राजनेता एक-दूसरे को निशाना बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. खासकर बीजेपी शरद पवार पर निशाना साधने में कोई चूक नहीं छोड़ना चाह रही है. इसका ताजा उदाहरण है बीजेपी की तरफ से उनके ऑफिसियल ट्विटर हैडल पर जारी किया गया कार्टून वीडियो. वीडियो में शरद पवार को प्रधानमंत्री बनने का सपना देखते दिखाया गया है.
भोपाल: अब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के समर्थन में साधु-संत भी मैदान में उतर गए हैं. बड़ी बात तो यह है कि जाने माने कम्प्यूटब बाबा ने भी उनका समर्थन करने का एलान कर दिया है. भोपाल के कोहेफिजा स्थित सेफिया कॉलेज ग्राउंड में साधु संत इकट्ठा होकर धुनी रामा रहे हैं.
छतरपुर: सोमवार (6 मई) को टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लिए डाले जा रहे मतदान में एक अनोखी मिसाल सामने आई. दरअसल, सफेद कपड़े पहने पोलिंग बूथ पर एक ऐसा युवा मतदान करने पहुंचा जिसके पिता की मौत 29 अप्रैल को हो गई थी. गम के इस घड़ी में शिव प्रताप सिंह लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता निभाने पहुंचा तो लाइन में लगे लोगों ने भी उसे आगे कर मतदान करने दिया.
देश-दुनिया की हर ख़बर फटाफट अंदाज में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कौशांबी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जब पंडित नेहरू प्रधानमंत्री थे तो वो एक बार कुंभ मेले में आये थे. तब अव्यवस्था के कारण कुंभ में भगदड़ मच गई थी, हजारों लोग कुचलकर मारे गए थे. लेकिन पंडित नेहरू पर कोई दाग न लग जाए, इसलिए उस समय मीडिया ने भी ये खबर नहीं दिखाई थी. यह वीडियो बीजेपी के ऑफीशियल ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया गया है.
मुंबई: भारत के नौ राज्यों में 71 सीटों के लिए सोमवार को लोकसभा चुनाव के तहत मतदान हो रहा है. इनमें मुंबई की छह सीटें भी शामिल हैं. इस दौरान करिना कपूर खान से लेकर विद्दा बालन समेत कई सेलिब्रिटीज मतदान करने पहुंचे.