झारखंड की राजधानी रांची की सड़कों पर छात्रों का सत्याग्रह पिछले कई दिनों से जारी है. तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों की मांग है कि परीक्षाओं में बार-बार हो रही गड़बड़ी पर रोक लगे और समय पर सभी परीक्षाओं का आयोजन किया जाए.
Jharkhand Politics: जेएमएम ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में बीजेपी 2029 की बात नहीं करे, यहां तो 2050 तक कोई वैकेंसी नहीं है. राज्य सरकार के विजन 2050 लक्ष्य केंद्रित कर काम करने पर बीजेपी भी हमलावर हुई. भाजपा ने कहा कि जेएमएम पहले पांच साल के लिए तैयार घोषणा पत्र का हिसाब दें.
Jharkhand SIR: झारखंड में कुल दो करोड़ 64 लाख वोटर में लगभग 47 लाख वोटरों का अब तक मैपिंग नहीं हो पाया है, इसको लेकर झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि जो आंकड़े आ रहे उससे मंशा स्पष्ट होती है, केंद्र सरकार की जो मंशा है, उसे लागू करने का काम चुनाव आयोग करता है.
Jharkhand Politics: झारखंड बीजेपी इन दिनों केंद्र की मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियों को गिना रही है. बीजेपी की मानें तो पीएम नरेंद्र मोदी ने कल्याणकारी योजनाओं के जरिए हर घर तक अपनी पहुंच बनाई है. वहीं, विरोधियों का कहना है 12 साल में 12 बार देश को बेचा गया है.
Jharkhand News: झारखंड में केंद्र सरकार के एक फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई. केंद्र सरकार ने एनसीआरटी में 9वीं कक्षा में इमरजेंसी को पाठ्यक्रम में शामिल किया. इस पर बीजेपी का कहना है कि जितने भी इतिहास को छुपाया गया है उसे भी पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए. वहीं, कांग्रेस ने पलटवार किया है और कांग्रेस बीजेपी की कार्यशैली पॉलिटिकल एथिक्स के खिलाफ रही है.
JMM Press Conference: राज्यसभा चुनाव के नतीजे को लेकर झामुमो सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि राज्यसभा चुनाव संपन्न हो चुका है, परिणाम आ चुके हैं, लेकिन मानता हूं जिन 50 लोग जिन्होंने झामुमो और कांग्रेस के उम्मीदवार को अपना मत दिया है उनके नेता हेमंत सोरन और राहुल गांधी हैं.
Jharkhand Politics: इंडिया ब्लॉक की बैठक से पहले विपक्षी एकजुटता को हेमंत सोरेन की पार्टी जेएमएम से बड़ी ताकत मिली है. जेएमएम ने इस बैठक में शामिल होने की जानकारी दी है. इस पर बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा कि इंडिया ब्लॉक की यह हारे हुए नेताओं की बैठक है.
Jharkhand Rajya Sabha Chunav 2026: झारखंड राज्यसभा चुनाव में जेएमएम ने एक सीट के लिए अपना कैंडिडेट उतार दिया है. पार्टी ने वरिष्ठ नेता बैद्यनाथ राम को अपना उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस पहले ही एक सीट के लिए अपना कैंडिडेट घोषित कर चुकी है.
Jharkhand News: झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि दुर्भाग्य कि हमारे देश की केंद्रीय शिक्षा प्रणाली, वर्तमान शिक्षा व्यवस्था शर्मसार करने वाला है. दुनिया जब एआई के दौर पर है उस वक्त हमारी शिक्षा व्यवस्था समाप्ति की ओर है और उसका श्रेय बीजेपी को जाता है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री जिनको पीएम का संरक्षण प्राप्त है, नया-नया प्रयोग करना है.
Jharkhand Politics: पीएम मोदी की अपील पर कटाक्ष करते हुए जेएमएम ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पूरे देश में हाहाकार और भुखमरी की स्थिति उत्पन्न होगी और ये सोची समझी साजिश के तहत हो रहा है.
Politics On PM Modi Appeal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर सियासी गलियारों में नई बहस छिड़ गई है. कांग्रेस और जेएमएम पार्टी ने पीएम मोदी की अपील पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इससे लोगों में असमंजस और डर का माहौल पैदा हुआ है.
Jharkhand Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने लिखा कि गंगोत्री से गंगासागर में झारखंड का बांध जल्द ही खत्म होगा. बीजेपी ने उन सीटों के आंकड़े भी शेयर किए हैं, जिन पर जेएमएम ने अपने कैंडिडेट उतारे थे. अजय आलोक अपने पोस्ट से ये संकेत दे रहे है कि JMM की वजह से कांग्रेस को कहीं न कहीं नुकसान हुआ है.
झारखंड की चौहद्दी देखें तो उत्तर में बिहार में सम्राट चौधरी, दक्षिण में ओडिशा में मोहन चरण मांझी, पूरब में नईनवेली भाजपा सरकार तो पश्चिम में यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार और छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार चल रही है. बताने की जरूरत नहीं कि ये सभी भाजपा के मुख्यमंत्री हैं.
Sarna Religious Code: झारखंड में शुरू हुई जनगणना पर सवाल उठाते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि जनगणना में विलंब हुआ, क्योंकि सरकार जनगणना कराना नहीं चाहती है, लेकिन उन्हें करना पड़ा.
Jharkhand Latest News: बीजेपी अब पेयजल संकट और बिजली कटौती को मुद्दा बना कर हर जिले में प्रदर्शन को घेरने की तैयारी में है. बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने बताया जमीनी वास्तविक स्थिति यही है. पेयजल की घोर किल्लत है. लोग किसी तरह पानी पीने को मजबूर हैं, दूर दूर से लोगों को प्यास बुझाने के लिए पानी लाना पड़ रहा है.
Jharkhand Latest News: झामुमो सांसद विजय हांसदा बताया कि इस मुद्दे पर केंद्रीय समिति के साथ-साथ जिला समिति की बैठकें भी हो चुकी हैं, जिसमें कार्यकर्ताओं को कई प्रकार की जानकारी दी गई है. उन्होंने कहा कि एसएआर को लेकर प्रखंड और पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से सजग और चौकस किया जा रहा है.
Jharkhand Politics: झारखंड सरकार का हिस्सा होने के बावजूद कांग्रेस खुद को हाशिए पर महसूस कर रही है. इस पर कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू ने पार्टी को हेमंत सरकार से बाहर होने की सलाह दी है. उनके बयान से सियासी पारा चढ़ गया है.
Bengal Chunav 2026: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बंगाल चुनाव में टीएमसी की जीत का दावा किया है. जेएमएम के दावे का बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने खंडन किया है. दोनों दलों को कहना है कि इस चुनाव के बाद ममता बनर्जी एक इतिहास बन जाएंगीं.
Finance Minister Radhakrishna Kishore: झारखंड कांग्रेस के नेताओं को भी चुनाव प्रचार में लगाया गया है. बंगाल चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार करने कांग्रेस नेता और झारखंड सरकार में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर भी बंगाल जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि बंगाल चुनाव का झारखंड में कोई असर नहीं पड़ेगा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ हमारा गठबंधन चुनाव से पहले हुआ और हम सरकार में साथ है, कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है और हमारा गठबंधन झारखंड के लिए है.
JPSC Answer Key: बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि यहां मिस्टर इंडिया का खेल चल रहा है, सबसे पहले जैक रिजल्ट अपने वेबसाइट पर जारी करता है और फिर गायब हो जाता है, कहते हैं गलती से अपलोड हो गया. फिर जेपीएससी का आंसर सीट अपलोड किया गया. वो भी कुछ देर बाद गायब हो जाता है, जब उनको पता चलता है. इसमें बहुत सारी त्रुटियां हैं.
JMM News: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जातीय जनगणना के बाद परिसीमन और महिला आरक्षण बिल लागू हो, उससे पहले महिला आरक्षण बिल सिर्फ एक राजनीतिक साजिश है.
Jharkhand Politics: झारखंड में लगातार 2 बार जीत हासिल करने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा की महत्वाकांक्षा बढ़ी हुई प्रतीत हो रही है. कई अन्य पार्टियों की तरह अब वह खुद को राष्ट्रीय पार्टी बनाने के लिए संघर्ष करती दिख रही है. अब देखना यह है कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो राष्ट्रीय पार्टी बन पाती है या नहीं.