Delhi News: यमुना में फिर लगा गंदगी का अंबार, फैक्ट्रियों के स्क्रैप से किसान भी बेहाल
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana2414329

Delhi News: यमुना में फिर लगा गंदगी का अंबार, फैक्ट्रियों के स्क्रैप से किसान भी बेहाल

Delhi Yamuna River Water Pollution: फैक्ट्री मालिकों द्वारा रात के अंधेरे में यमुना किनारे फैक्ट्री से निकलने वाले स्क्रैप को फेंककर उसमें आग लगा दी जाती है, जिससे पानी के साथ ही फसलें भी प्रभावित हो रही हैं. किसानों ने इसे लेकर शिकायत भी की है. 

Delhi News: यमुना में फिर लगा गंदगी का अंबार, फैक्ट्रियों के स्क्रैप से किसान भी बेहाल

Delhi Yamuna River Water Pollution: दिल्ली में वजीराबाद इलाके के जगतपुर यमुना घाट पर फैक्ट्री से निकलने वाला स्क्रैप डाला जा रहा है, जिससे यमुना का पानी तेजी से प्रदूषित हो रहा है. यही नहीं गंदगी की वजह से यमुना किनारे की फसलें भी प्रभावित हो रही हैं. सरकार द्वारा यमुना की सफाई करने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं, बावजूद इसके लोग यमुना में कचरा, गंदगी फेंकना बंद नहीं कर रहे.

ये भी पढ़ें- Delhi News: दिल्ली में एक बार फिर बढ़ने लगा यमुना नदी का जलस्तर, जानें क्या फिर आएगी बाढ़

पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश और हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने की वजह से यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रही है. वहीं दूसरी ओर पानी यमुना किनारे फैली गंदगी यमुना के साफ पानी को फिर से प्रदूषित करती हुई नजर आ रही है. खेतों में काम करने वाले किसानों ने बताया कि पिछले कई महीनों से लगातार यमुना में कचरा डाला जा रहा है, जिस पर कोई भी जनप्रतिनिधि या अधिकारी संज्ञान लेने के लिए तैयार नहीं हैं. दरअसल, यमुना की सफाई के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं. जलस्तर बढ़ने के बाद यमुना का पानी कुछ साफ भी होता है, लेकिन उसके बाद लोग फिर से इसमें गंदगी डालना शुरू कर देते हैं. 

फैक्टी का स्क्रैप
फैक्ट्री मालिकों द्वारा रात के अंधेरे में यमुना किनारे फैक्ट्री से निकलने वाले स्क्रैप को फेंककर उसमें आग लगा दी जाती है, जिसकी वजह से लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. स्क्रैप में आग लगने से आसपास के पेड़ पौधे झुलस गए हैं. वहीं इस आग से निकलता जहरीला धुंआ इलाके के वातावरण को प्रदूषित कर रहा है. यमुना खादर में फैली गंदगी यमुना नदी के साथ-साथ फसलों को भी प्रभावित कर रही है. इससे परेशान किसानों ने कई बार नगर निगम में शिकायत भी की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ.

सरकार द्वारा यमुना सफाई के दावों के बीच लगातार इसमें गंदगी फेंकी जा रही है, ऐसे में देखना होगा कि सरकार अब क्या कदम उठाती है. सरकारी तंत्र यमुना किनारे गंदगी फैलाने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई करता है या फिर एक बार फिर यमुना को गंदगी की भेंट चढ़ना पड़ेगा.

Input- Nasim Ahmad

दिल्ली एनसीआर की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Delhi-NCR News in Hindi और पाएं Delhi-NCR latest News in Hindi हर पल की जानकारी । दिल्ली एनसीआर की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

 

Trending news