Delhi Yamuna River: दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने से एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. कालिंदी कुंज में यमुना का पानी तेज बहाव के साथ बढ़ता नजर आया. ओखला बैराज के चार गेट पूरी तरह खोल दिए गए हैं, जबकि पांचवां गेट 50 फीसदी खोला गया है.
Yamuna River: DU के एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि यमुना से पकड़ी गई सभी जांची गई मछलियों में माइक्रोप्लास्टिक के कण मिले हैं. वैज्ञानिकों का कहना है कि बढ़ता प्लास्टिक प्रदूषण अब सिर्फ पर्यावरण ही नहीं, बल्कि जलीय जीवों और मानव स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बनता जा रहा है.
Delhi News: दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना क्षेत्र में यमुना नदी में नहाने के दौरान 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, किशोर अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था, तभी वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना मिलने पर पुलिस और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान चलाया.
दिल्ली में पल्ला से कालिंदी कुंज तक यमुना घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था की कमी गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है. रोजाना हजारों श्रद्धालु स्नान और पूजा के लिए घाटों पर पहुंचते हैं, लेकिन अधिकांश स्थानों पर चेतावनी बोर्ड, लाइफ जैकेट, रेस्क्यू बोट और स्थायी गोताखोर जैसी बुनियादी सुरक्षा सुविधाएं मौजूद नहीं हैं.
Yamuna River: दिल्ली में लंबे समय से पानी की कमी झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर है. हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने और उत्तर भारत में हुई बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है. इससे राजधानी के उन इलाकों में पेयजल आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है.
Delhi News: दिल्ली की बारापुला फेज-3 परियोजना ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. यमुना नदी पर अंतिम डेक स्लैब की ढलाई सफलतापूर्वक पूरी हो गई है, जिससे एलिवेटेड कॉरिडोर का सबसे महत्वपूर्ण काम पूरा हो गया है.
Delhi Yamuna Cleanliness Campaign: दिल्ली में रविवार को यमुना नदी की सफाई के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया. यमुना तट स्वच्छता अभियान 2026 के तहत यमुना के 28 घाटों पर एक साथ सफाई की गई. इस अभियान में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई नेता शामिल हुए.
दिल्ली सरकार यमुना की सफाई को लेकर एक्शन मोड में आ गई है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल (एलजी) तरनजीत सिंह संधू ने एक साथ यमुना के वासुदेव घाट और यमुना बाजार इलाके का दौरा किया.
Delhi Development Project: दिल्ली के विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है. इन्हीं प्रयासों के तहत, दिल्ली सरकार यमुना नदी की निगरानी के लिए ₹6.2 करोड़ की लक्जरी नावें खरीदने जा रही है. इस के लिए टेंडर प्रक्रिया 19 मार्च तक पूरी होने की उम्मीद है, जिससे हाई-टेक समाधानों के जरिए नदी की सफाई और बाढ़ प्रबंधन को आधुनिक बनाना है, आइए विस्तार से जानते हैं.
आम आदमी पार्टी ने छठ महापर्व के दौरान भाजपा सरकार के किए गए पापों को माफ करने के लिए बुधवार को यमुना पर हवन किया.
यमुना किनारे बायोडायवर्सिटी पार्क और ग्रीन ज़ोन विकसित करने तथा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता को 1000 MGD तक बढ़ाने का भी लक्ष्य रखा गया है. सोसाइटी ‘नो प्रॉफिट–नो लॉस’ मॉडल पर काम करेगी और पैसे की पूरी पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक अलग बैंक खाता बनाया जाएगा.
Delhi News: सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उनकी पार्टी ने वजीराबाद बैराज के पास से यमुना का पानी इकट्ठा किया है, जिसमें गंदगी और नजफगढ़ नाले का मल मिश्रित है. उन्होंने सीएम रेखा गुप्ता को चुनौती दी कि अगर वह यह दावा करती हैं कि यमुना साफ है तो उन्हें यही पानी पीकर दिखाना चाहिए.
Delhi Chhath Puja: छठ को लेकर दिल्ली में लोगों में काफी उत्साह है. यमुना को छठ के लिए तैयार किया जा रहा है, ताकि लोगों यहां आकर छठ की पूजा कर सकें. ऐसे में लोगों को यमुना किनारे जाने से पहले इन चीजों को अपने साथ जरूर ले जाना चाहिए. जिससे वहां उनको किसी तरह की कोई दिक्कत न हो.
Yamuna River: दिल्ली की यमुना नदी की जल प्रदूषण समस्या अब सुधार की तरफ बढ़ती दिख रही है. सीएम रेखा गुप्ता द्वारा हाल ही में यमुना नदी का निरीक्षण किया. राजधानीवासियों में उम्मीद जगी कि इस बार यमुना घाटों पर छठ पूजा का आयोजन संभव हो सकेगा.
Delhi News: इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया, जहां कुलदीप नैनवाल यमुना में जाते दिखाई दिए, फिर उसके बाद उनका पैर फिसला और डूबते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं पुलिस के मुताबिक, कुलदीप नैनवाल परिवार समेत करावल नगर में रहते थे. परिवार में पत्नी और एक बेटी है, जो 10वीं में पढ़ती है.
Paonta Sahib: पांवटा साहिब में यमुना नदी में डूब कर लापता हुए तीन युवकों का 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है.
Delhi Flood Alert: दिल्ली में यमुना बाजार, मजनू का टीला, कश्मीरी गेट, नजफगढ़ और वासुदेव घाट जैसे क्षेत्रों में पानी घरों तक पहुंच गया है. बाजार और कॉलोनियां पूरी तरह डूब चुकी हैं. ड्रोन से ली गई तस्वीरें दिखाती हैं कि सड़कें नदियों में बदल गई हैं और यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है.
Delhi Flood: दिल्ली में यमुना नदी उफान पर हैं. हालात इतने गंभीर हैं कि मयुर विहार फेज 1 में लगाए गए राहत कैंप भी डूब गए. वीडियो में देखिए ये खतरनाक मंजर. यमुना नहीं खतरे के निशान के ऊपर बह रही है. ऐसे में पास के इलाकों में पानी भर गया है. कई जगह सड़के नदियां बन गई हैं. यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. हथिनीकुंड और वजीराबाद से पानी छोड़े जाने की वजह से दिल्ली के निचले इलाके संकट में है. देखिए वीडियो.
Yamuna River: यमुना नदी में बाढ़ के दौरान बहकर आ रही लकड़ी निकालने गए एक युवक के नदी के तेज बहाव में बह जाने की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. स्थानीय युवक हथिनीकुंड बैराज के पास टापू पर लकड़ी पकड़ने पहुंच जाते हैं. सोमवार को भी ऐसी ही घटना में एक युवक तेज बहाव में बह गया.
Delhi flood Alert: सौरभ भारद्वाज ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधाते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता दिल्ली के अंदर किसी भी तरह का बाढ़ का खतरा है. दिल्ली में बाढ़ दो ही कारणों से आ सकती थी. या तो हरियाणा सरकार बिना बताए ज्यादा पानी छोड़ दे. या फिर हरियाणा का जो आईटीओ बैराज था उसके गेट बंद हो.
Yamuna River: भारी बारिश के कारण इस समय दिल्ली औ हरियाणा में कई जिलों में हालत बेहाल है. बारिश के कारण यमुना और घग्गर नदियों में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. पानी जब 2.5 लाख क्यूसेक से ऊपर होता है तो इसे उच्च बाढ़ की स्थिति माना जाता है.
Delhi Yamuna water level: दिल्ली में एक बार फिर यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है, जिससे यमुना के किनारे रहने वाले लोगों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. शनिवार शाम 4:00 बजे कालिंदी कुंज इलाके में यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी देखी गई, जिस जगह से तस्वीरें सामने आई हैं, वही कालिंदी कुंज का भोलाघाट है, जहां आमतौर पर सूखा नजर आता है, लेकिन अब वहां का चबूतरा भी जलमग्न हो चुका है. यह स्थिति राजधानी के निचले इलाकों के लिए खतरे की घंटी मानी जा रही है. जो आंकड़ा चिंता का विषय है.