May 2023 Vrat-Festivals: मोहिनी एकादशी से होगी मई महीने की शुरुआत, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana1673098

May 2023 Vrat-Festivals: मोहिनी एकादशी से होगी मई महीने की शुरुआत, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

May 2023 Vrat-Festivals List: मई महीने की शुरुआत मोहिनी एकादशी के साथ होगी और निर्जला एकादशी के साथ ये महीना समाप्त होगा. इसके अलावा इस महीने में चंद्र ग्रहण के साथ ही कई अन्य ग्रहों की दिशाओं में परिवर्तन होगा जो आपकी राशि पर असर डालेगा. 

May 2023 Vrat-Festivals: मोहिनी एकादशी से होगी मई महीने की शुरुआत, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

May 2023 Vrat-Festivals List: अप्रैल महीने के खत्म होने में बस एक ही दिन बचा है, इसके बाद मई महीने की शुरुआत होगी. हिंदू धर्म में सभी महीनों का खास महत्व होता है, इस महीने में भी कई व्रत और त्योहार हैं. मई महीने की शुरुआत मोहिनी एकादशी के साथ होगी और निर्जला एकादशी के साथ ये महीना समाप्त होगा. इसके अलावा इस महीने में चंद्र ग्रहण के साथ ही कई अन्य ग्रहों की दिशाओं में परिवर्तन होगा जो आपकी राशि पर असर डालेगा. जानते हैं मई महीने के प्रमुख व्रत और त्योहार. 

मई महीने के प्रमुख व्रत-त्योहार (May 2023 Vrat-Tyohar Festival List)
1 मई 2023 (सोमवार)- मोहिनी एकादशी 
2 मई 2023 (मंगलवार)- परशुराम द्वादशी 
3 मई 2023 (बुधवार)- प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष) 
4 मई 2023 (गुरुवार)- नरसिंह जयंती 
5 मई 2023 (शुक्रवार)- वैशाख पूर्णिमा व्रत, बुद्ध पूर्णिमा, चंद्र ग्रहण 
6 मई 2023 (शनिवार)– ज्येष्ठ मास आरंभ 
8 मई 2023 (सोमवार)- एकदंत संकष्टी चतुर्थी 
12 मई 2023 (शुक्रवार)- कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 
14 मई 2023 (रविवार)- हनुमान जयंती (तेलुगु) 
15 मई 2023 (सोमवार)- अपरा एकादशी, वृषभ संक्रांति 
17 मई 2023 (बुधवार)- मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष) 
19 मई 2023 (शुक्रवार)- ज्येष्ठ अमावस्या, वट सावित्री व्रत, दर्श अमावस्या, शनि जयंती 
23 मई 2023 (मंगलवार)- विनायक चतुर्थी 
25 मई 2023 (गुरुवार)- स्कंद षष्ठी 
29 मई 2023 (सोमवार)- महेश नवमी 
30 मई 2023 (मंगलवार)- गंगा दशहरा 
31 मई 2023 (बुधवार)- निर्जला एकादशी, गायत्री जयंती, राम लक्ष्मण द्वादशी 

साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023 Date)
साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 05 मई 2023 को लगेगा, ग्रहण रात 8 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा और रात 1 बजे समाप्त हो जाएगा. चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पहले से सूतक काल शुरू हो जाता है, लेकिन यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, जिसकी वजह से इसका सूतक काल भी देश में मान्य नहीं होगा.

ग्रह गोचर 
मई के महीने की शुरुआत में शुक्र वृषभ राशि से निकलकर बुध की राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे, जिससे मिथुन राशि में शुक्र मंगल का संयोग बनेगा. 10 मई को मंगल कर्क राशि राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इन दोनों ग्रहों के अलावा मई के महीने में सूर्य का भी राशि परिवर्तन होगा, सूर्य वृष राशि में आएंगे और मंगल मेष राशि में उदित होकर मार्गी गति से संचार करेंगे. राशि परिवर्तन की वजह से मई का महीना मिथुन, कर्क, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं-धार्मिक जानकारियों और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है. ZEE MEDIA किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

Trending news