नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आगामी 4 दिसंबर को होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए आज BJP के कई दिग्गज नेता मैदान में उतरेंगे. दिल्ली BJP महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा विजय संकल्प रोड शो के माध्यम से संगम विहार में प्रचार के लिए उतरेंगे. आज दिल्ली की 14 जगहों पर BJP संकल्प रोड शो निकालेगी. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

जे पी नड्डा के नेतृत्व में आयोजित  विजय संकल्प रोड शो में दिल्ली के सभी 14 जिलों में BJP के दिग्गज नेता मैदान में उतरेंगे, इसके माध्यम से वो लगातार चौथी बार निगम में वापसी का प्रयाय करेंगे.


इन जगहों पर होगा रोड शो
-BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और सांसद रमेश बिधूड़ी- संगम विहार
-हिमाचल CM जयराम ठाकुर और पूर्व केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्धन- शालीमार बाग
-BJP प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता- फ़तेहपुरी
-असम CM हिमंत बिस्वा सरमा और सांसद मनोज तिवारी- भजनपुरा
-UP अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी- शाहदरा
-उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी और सांसद गौतम गंभीर- मंडवाली
-राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा- विकास मार्ग
-केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी- पटेल नगर
-केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और मीनाक्षी लेखी- चिराग दिल्ली
-हरियाणा CM मनोहर लाल और सांसद हंसराज हंस-लामपुर चौक
-केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और सांसद प्रवेश साहिब- उत्तम नगर
-केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत- देवली गांव
-सांसद दिनेश लाल यादव- ख्याला बस स्टैंड
-केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी- अवंतिका चौक


कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि '4 दिसंबर को होने वाले नगर निगम चुनाव कोई सधारण चुनाव नहीं है, यह चुनाव अरविंद केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार से त्रस्त दिल्लीवासियों को राजनीतिक भ्रष्टाचार की सफाई करने का मौका दे रहा है. दिल्लीवाले इस चुनाव में केजरीवाल सरकार के राजनीतिक भ्रष्टाचार को साफ करेंगे. हम अपनी 15 साल की सेवा और सुशासन के बल पर जनता के बीच जा रहे हैं और हमें विश्वास है कि हम पहले से बड़े अंतर के साथ लगातार चौथी बार भी निगम चुनाव जीतेंगे.'