Sultanpur Majra Delhi MCD Chunav Winner 2022 सुल्तानपुर माजरा में AAP ने की हुई जीत
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana1468570

Sultanpur Majra Delhi MCD Chunav Winner 2022 सुल्तानपुर माजरा में AAP ने की हुई जीत

सुल्तानपुर माजरा से आम आदमी पार्टी के मुकेश कुमार अहलावत विधायक हैं. यहां के दो वार्डों में आम आदमी पार्टी के और एक वार्ड में बीजेपी का पार्षद है. जहां तीनों वार्ड में आप ने जीत हासिल की है. 

सुल्तानपुर माजरा से आप के मुकेश कुमार अहलावत विधायक हैं

नई दिल्ली: Sultanpur Majra Delhi MCD Chunav 2022 सुल्तानपुर माजरा विधानसभा के अंतर्गत कुल 3 वार्ड आते हैं. जिनमें मंगोलपुरी, सुल्तानपुरी-अ और सुल्तानपुरी-ब है. मुकेश कुमार अहलावत AAP से सुल्तानपुरी के विधायक हैं. आज दिल्ली नगर निगम चुनाव की काउटिंग भी शुरू हो चुकी है और थोड़ी ही देर में रूझान आने शुरू भी हो जाएंगे. बता दें कि 2007 के बाद से दिल्ली नगर निगम में BJP का दबदबा रहा है, वहीं एग्जिट पोल के हिसाब से AAP की जीत होने का अनुमान लगाया जा रहा है.  सुल्तानपुर माजरा की तीनों सीटें ही SC आरक्षित सीटें हैं वहीं सुल्तानपुरी-ए SCW आरक्षित सीट है. 

दिल्ली नगर निगम चुनावों में सुल्तान पुर माजरा विधान सभा के तीनों वार्ड पर आप ने बाजी मारी ली है. जहां वार्ड नं. 42 मंगोलपुरी से राजेश कुमार,  सुल्तानपुरी ए- 43 से बॉबी किन्नर और वार्ड 44 सुल्तानपुरी-बी से दौलत पवार ने बड़ी जीत हासिल की. 

सुल्तानपुर विधानसभा के वार्ड और उनके पार्षद 

वार्ड नं- 42 (मंगोल पुरी)
मंगोलपुरी सी- मुन्ना देवी, आप, राधा देवी, आप
वार्ड नं- 43 (सुल्तानपुरी-ए)
वर्तमान पार्षद- संजीव कुमार, आप
वार्ड नं- 44 (सुल्तानपुरी-बी)
वर्तमान पार्षद- सोहन पाल, बीजेपी

सुलतानपुर माजरा विधानसभा सीट (Sultanpur Majra Seat Delhi MCD Election 2022 Result)

पार्टी/वार्ड  मंगोलपुरी-42 (SC)  सुल्तानपुरी-ए- 43 (SCW)  सुल्तानपुरी बी- 44 (SC)
AAP  राजेश कुमार   बॉबी किन्नर  दौलत पवार
BJP  शशि कपूर  एकता जाटव  हुकुम सिंह राठौड़
Congress  दीपक कुमार   वरुणा ढाका   मनोहर लाल
BSP  -  सुनैना -
IND  कमल  मंजीता (NCP)  स्नेहा

ये भी पढ़ें- Kirari Delhi MCD Chunav Result किराड़ी के पांच वार्ड़ों की तैयारी इस बार किसकी बारी

दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए  AAP, BJP और कांग्रेस ने 250 सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवारों को चुनावी रण में उतार दिया है. दिल्ली के निकाय चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM और बहुजन समाज पार्टी भी अपनी-अपनी प्रत्याशियों के साथ दमखम दिखाने को तैयार है.  Delhi MCD Election 2022 में इस बार आप और कांग्रेस, बीजेपी को हराने के लिए पुरजोर कोशिशें कर रही हैं. बीजेपी अपना 15 साल के सुशासन के दम पर लड़ाई लड़ रही है तो वहीं AAP कूड़े का मुद्दा लेकर एमसीडी के मैदान में उतरी है. कांग्रेस पार्टी इन दोनों पार्टियों को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेर रही है.

दिल्ली MCD की और खबरों के लिए यहां Tap करें
अपने वार्ड के प्रत्याशियों का नाम देखने के लिए यहां क्लिक करें

Trending news