इस फूहड़ डांस को अपने कल्चर का पार्ट क्यों बता रहे हैं मंत्री जी
Advertisement

इस फूहड़ डांस को अपने कल्चर का पार्ट क्यों बता रहे हैं मंत्री जी

 मध्य प्रदेश के मंडला ज़िले में गोंड राजा की याद में हुए कार्यक्रम में जमकर फूहड़ डांस हुआ। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी मौजूद थे।

इस फूहड़ डांस को अपने कल्चर का पार्ट क्यों बता रहे हैं मंत्री जी

मंडला: मध्य प्रदेश के मंडला ज़िले में गोंड राजा की याद में हुए कार्यक्रम में जमकर फूहड़ डांस हुआ। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी मौजूद थे।

जब मंत्री जी से इस फूहड़ता के बारे में सवाल किया गया तो उनका जवाब था कि ये तो उनके कल्चर का पार्ट है।

मंडला ज़िले की नैनपुर तहसील के सर्रा पिपरिया गांव में गोंड राजवंश के राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस मनाया गया। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी मौजूद थे।

लेकिन बलिदान दिवस के कार्यक्रम में ना तो गोंड राजवंश के राजाओं की चर्चा हुई और ना ही उनके बलिदान की। हां, कार्यक्रम में फूहड़ नाच-गाने की नुमाइश ज़रूर हुई।

हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री कुलस्ते को इसमें ग़लत कुछ भी नज़र नहीं आया। उनके मुताबिक ये परंपरा और संस्कृति का हिस्सा है, लिहाज़ा, इसमें किसी को हर्ज नहीं होना चाहिए।

Trending news