Maihar Anitha Chaudhary Murder Case: मैहर में अनिता चौधरी नामक महिला के रहस्यमयी के 48 घंटे बाद पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या किसी और नहीं बल्कि उसके बहन के लड़के ने दुष्कर्म करने के बाद की.
Maihar News: मैहर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अमरपाटन थाना के रीवा रोड पर बदमाशों ने एक किसान की स्कूटी से 3 लाख 30 हजार रुपए की चोरी कर ली. पीड़ित किसान उमाकांत सिंह यह रकम केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) की राशि के रूप में जमा करने के लिए बैंक से निकालकर जा रहे थे, इसी दौरान अज्ञात आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया. यह घटना दिनदहाड़े हुई है.
MP News-मैहर के ग्राम कंचनपुर और पड़क्का मे अज्ञात कारणों से लगी आग के जड़ में 200 एकड़ के खेत आ गए. खेतों में रखी कटी फसल पूरी तरह से जलकर खाक हो गई, इस दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाएं भी फेल नजर आईं. सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड आग बुझाने नहीं पहुंची. करीब 200 एकड़ की फसल जलकर राख हो गई. जिससे किसानों का लाखों रुपए का नुकसान हो गया.
Video: मैहर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के घर के बाहर जमकर हंगामा किया. बताया जा रहा है कि प्रेमिका प्रेमी के घर पहुंच गई और जमकर हंगामा किया. बताया जा रहा है कि युवती पर युवक से शादी का दवाब बनाने का आरोप है, मैहर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Meat Fish and Eggs Ban in Maihar: चैत्र नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक मैहर में मीट-मछली और अंडा की दुकानें बंद रहेंगी. यह आदेश जिला प्रशासन की तरफ से आया है. इस दौरान अगर कोई यहां मीट-मछली बेचता हुआ पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी.
Madhya Pradesh News: महाकुंभ से लौटी महिला श्रद्धालु की मैहर में तबियत खराब हो गई. इसके बाद परिजन उसे एक क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए. जहां इलाज के नाम पर डॉक्टर ने उनसे अवैध वसूली की. शिकायत के बाद पूरे क्लीनिक को सील कर दिया गया.
Maihar: एमपी के मैहर से सड़क दुर्घटना का एक सीसीटीवी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक युवक सड़क पर बैठकर जूते के लेस बांध रहा था, तभी एक तेज रफ्तार ऑटो आया और उसे टक्कर मार दी. हादसे में युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मैहर के अमदरा थाना इलाके में शादी समारोह के दौरान नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. यहां आरोपी ने बैंड-बाजे के शोरगुल का फायदा उठाकर इस घटना को अंजाम दिया है.
Maihar news: मैहर में एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, मामला मैहर थाने के सामने का है. जहां, कथित तौर पर अवैध रूप से देर रात तक पूल गेम खिलाया जाता है. साथ ही तेज आवाज में साउंड बजाया जाता था. जब पड़ोसी ने विरोध किया तो शराब की बोतल से उसका सिर फोड़ दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार पूल क्लब संचालक ने पड़ोसी का सिर फोड़ा है. पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Maihar News: इन दिनों प्यार का सप्ताह चल रहा है. वहीं आज चॉकलेट-डे पर मैहर जिले से एक खौफनाक मामला सामने आया है. युवक ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रेमिका के साथ स्टेटस लगाया और उसके साथ ही मिर्ज़ापुर वेबसाइट सीरीज के मुन्ना भैया के गोली मारने का भी स्टेटस लगाया है.
MP News: भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए दूर-दूर से रामभक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं. वहीं, कुछ भक्त ऐसे भी हैं, जो हज़ारों किलोमीटर का सफऱ तय करके साइकिल से अयोध्या जा रहे हैं और उनके अंदर काफ़ी उत्साह भी देखा जा रहा है. गौरतलब है कि आगामी 22 जनवरी को 500 बाद भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है. इसको लेकर पूरे देश भर में उत्साह का माहौल है. हर कोई अयोध्या जाने का प्रयास कर रहा है. वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पैदल और साइकिल से अयोध्या तक का सफऱ तय कर रहे हैं. ऐसे में अलग-अलग राज्यों के कुछ रामभक्त हज़ारों किलोमीटर का सफऱ तय कर मैहर पहुंचे.
Maihar News: मध्य प्रदेश के नए नवेले जिले मैहर में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां जर्जर भवन में बच्चों की परीक्षा कराई गई. यानी बच्चे जान का जोखिम लेकर परीक्षा देते नजर आए.
Maihar News: घरेलू विवाद में जेठ-जेठानी ने छोटे भाई की पत्नी के ऊपर चूल्हे में रखा गर्म पानी को डाल दिया. जिससे महिला झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गयी. दरअसल, ये पूरा मामला मैहर जिले के ग्राम चौरहटा का है. जहां महिला घर के आंगन में नहा रही थी. इसी दौरान जेठ-जेठानी ने चूल्हे में रखा गर्म पानी महिला के ऊपर डाल दिया. जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई है और गर्म खोलते पानी में झुलसने से गंभीर हालत में परिजन घायल महिला को इलाज के लिए अमरपाटन अस्पताल लेकर पहुंचे थे.
bomb blast on narayan tripathi cutout: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद अब सियासी दुश्मनी के मामले भी सामने आ रहे हैं. मैहर में चुनाव हारने के बाद कुछ लोगों ने नारायण त्रिपाठी के कटआउट को बम से उड़ा दिया. इससे नाराज समर्थकों ने बंधा बैरियल में जमकर हंगामा कर दिया और इस संबंध में उन्होंने पुलिस से शिकायत की है. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
मैहर: कुछ कर गुजरने का हौसला हो तो मुश्किलें भी कामयाबी का राह आसान कर देती है. जहां एक तरफ कृषि उन्नति में तकनीक मददगार साबित हो रही है. वहीं हाईटेक तकनीक से कृषक कामयाबी के बुलंदी पर पहुंच रहे हैं.
MP Election Result Date: मध्य प्रदेश के 230 सीटों में मतदान के साथ ही विंध्य क्षेत्र की 30 सीटों पर मतदान हो रहा है. पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहिए ZeeMPCG.Com के साथ..
MP Chunav 2023: मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार जोरों पर चल रहा है.गुरुवार को सतना में प्रधानमंत्री की सभा हुई. यहां एयरपोर्ट से उन्होंने सतना और मैहर के सभी प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया और सभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत विंध्य की भाषा बघेलखंडी यानी बघेली से की. उन्होंने कहा- विंध्य की जनता को राम-राम.
MP Chunav 2023: अक्सर चर्चाओं में रहने वाले MP के विधायक नारायण त्रिपाठी प्रदेश के ऐसे MLA हैं, जो तीन अलग-अलग दलों से 4 बार विधायक बनें. इस बार भी मैहर विधानसभा सीट से विधायक नारायण त्रिपाठी के के बगावती स्वर दिख रहे हैं तभी तो MP विधानसभा चुनाव 2023 होने से ठीक पहले वे BJP का दामन छोड़कर चल दिए. बड़ी उम्मीदों के साथ कांग्रेस में शामिल होने पहुंचे लेकिन वहां भी उनका पेंच फंसा हुआ है. वे BJP के साथ-साथ कांग्रेस, सपा और बसपा का भी सियासी गणित बिगाड़ रहे हैं. देखें पूरा वीडियो-
Ma Sharada Darshan: नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जाती है. साथ ही विशेष कार्य में सिद्धि पाने हेतु व्रत भी रखा जाता है. धार्मिक मत है कि मां की पूजा-उपासना करने से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध होते हैं. साथ ही घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है. त्रिकूट पर्वत विराजमान मैहर स्थित जगत जननी मां शारदा देवी का प्रातः कालीन दिव्य श्रृंगार किया गया और मां की आरती की गई. मैहर के शारदा देवी मंदिर के मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है. यहां पहुंचकर भक्त मातारानी का पूजन अर्चन कर रहे हैं.
Maihar News: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन त्रिकुट पर्वत मैहर स्थित मां शारदा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. मां के दरबार का पट खुलने के बाद सुबह-सुबह सबसे पहले मां शारदा का विशेष श्रृंगार किया गया और आरती हुई. देखें मां शारदा की आरती का लाइव वीडियो-
Maihar Assembly Seat Analysis: विंध्य क्षेत्र की काफी अहम सीटों में से एक मैहर विधानसभा सीट में इस बार BJP ने अपना प्रत्याशी बदल दिया है. वहीं, इस सीट से वर्तमान विधायक नारायण त्रिपाठी का टिकट पार्टी ने काट दिया है. अब देखना होगा कि क्या नारायण की बगावत से यहां समीकरण बदल जाएंगे.
मध्य प्रदेश के सतना जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें सीएम शिवराज के काफिले के सामने एक दिव्यांग आ गया. बता दें कि ये दिव्यांग वेंकटेश लोक के लोकार्पण करने जाते समय काफिले के सामने आया. वो मामा मामा चिल्लाता रहा दिव्यांग, लेकिन सीएम शिवराज ने फरियाद नहीं सुनी.