इंदौर को देश की सबसे क्लीन सिटी का दर्जा मिला है. लेकिन पिछले 24 घंटे में हुई बारिश ने शहर में कहर बरपा दिया है. शहर की निचली बस्तियों में बाढ़ जैसी स्थिति है. आलम यह है कि लोगों को निकालने के लिए नाव चलानी पड़ रही हैं. सांसद, विधायक से लेकर तमाम आला अधिकारी राहत कार्य में जुटे हैं. देखिए देवी अहिल्या की नगरी में बाढ़ जैसे हालात की तस्वीरें.
इस बारिश ने प्रशासनिक अधिकारियों सहित नगम निगम के कामों की पोल खोल कर रख दी है. सुबह से निचली बस्तियों में पानी भरने की शिकायतें मिल रही है. जिसे देखते हुए कलेक्टर मनीष सिंह, सांसद शंकर लालवानी, डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा और नगर निगम की आयुक्त प्रतिभा पाल की टीम कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी कर रही है.