विधायक पर यौन शोषण का आरोप
Advertisement

विधायक पर यौन शोषण का आरोप

छत्तीसगढ़ के एक विधायक पर एक एनजीओ संचालक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है, कौन हैं ये विधायक और क्या हैं इन पर आरोप पढ़िए। 

विधायक पर यौन शोषण का आरोप

गरियाबंद: प्रधानमंत्री कार्यालय ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर गरियाबंद के बिंद्रा नवागढ़ के विधायक और संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी के खिलाफ जांच करने को कहा है।

दरअसल विधायक गोवर्धन मांझी पर मैनपुर की एक NGO संचालिका ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

पीड़ित महिला ने PMO से शिकायत कर विधायक गोवर्धन मांझी पर कार्रवाई की मांग की थी।

पीड़ित महिला ने विधायक पर जुलाई महीने में गेस्ट हाउस बुलाकर अश्लील बातें करने और देर रात तक रोकने का आरोप लगाया था।

इतना ही नहीं कुछ और लोगों से फोन करवा कर 2 दिनों के लिए अपने पास बुलाने का भी आरोप लगाया था।

उधर विधायक पर यौन शोषण के आरोप लगे तो सियासत भी शुरू हो गई है, कांग्रेस ने गोवर्धन मांझी पर कार्रवाई की मांग करते हुए पुतला फूंका।

विधायक की सफ़ाई

तो उधर खुद पर लगे आरोपों के जवाब में संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।

उनका कहना है की गरीबों से प्रमाण पत्र के नाम पर NGO संचालिका पैसे लेती थी इसकी शिकायत पर उसे बुलाकर समझाया था।

Trending news