Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती शुरू हुए लगभग 8 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है और अब तस्वीरें धीरे-धीरे कई सीटों से साफ होने लगी हैं. चुनाव आयोग पर जारी मौजूदा डाटा की मानें तो बीजेपी 2 सीटों पर जीत के साथ 292 सीटों पर लीड कर रही है. वहीं, इंडिया गठबंधन 1 जीत के साथ 231 सीटों पर लीड कर रहा है. चुनाव के नतीजे एग्जिट पोल से काफी विपरीत नजर आ रहे हैं.
Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर स्थितियां लगभग साफ होते दिख रही हैं. भाजपा की नेतृत्व वाली एनडीए एक बार फिर देश में नई सरकार का गठन करने जा रही है. हालांकि, पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में अबकी बार एनडीए को भारी नुकसान होते हुए देखा जा रहा है. एनडीए जहां 1 सीट पर जीत के अलावा 288 सीटों पर लीड कर रही है.
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती हो रही है. शुरुआती रुझानों के मुताबिक एनडीए फिर से सरकार बनाती दिख रही है, लेकिन 400 का आंकड़ा जिसे पीएम मोदी अपनी हर रैलियों में बोला करते थे पार्टी उससे बहुत पीछे रहती हुई दिखाई दे रही है.
Punjab Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावी नतीजे आने शुरू हो गए हैं. शुरुआती रुझानों में कट्टरपंथी सिख उपदेशक अमृतपाल सिंह पंजाब के खडूर साहिब लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र पर कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा से आगे चल रहे हैं. यह जानकारी निर्वाचन आयोग के वेबसाइट पर साझा की गई आंकड़ों से प्राप्त हुई है.
Maharajganj Bihar Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में महाराजगंज बिहार की सबसे चर्चित सीटों में से एक बनी हुई है. वजह है यहां से भूमिहार और राजपूत समुदाय से ताल्लुक रखने वाले दो प्रतिनिधियों का आमने-सामने होना. इस क्षेत्र में शुरू से ही इन्हीं दो समुदायों का दबदबा रहा है.
Jalore rajasthan Lok Sabha Chunav Result 2024: जालोर-सिरोही लोकसभा सीट पर अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत कांग्रेस के प्रत्याशी हैं. वे 2019 का लोकसभा चुनाव हार गए थे. इस बार उनकी टक्कर भाजपा के लूंबाराम चौधरी से है.
Barmer Rajasthan Lok Sabha Chunav Result 2024: बाड़मेर में केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की टक्कर कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल और निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी है.
Kota Rajasthan Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: कोटा लोकसभा सीट से लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला चुनावी मैदान में हैं. उनका मुकाबला भाजपा से कांग्रेस में आए प्रहलाद गुंजल से है. गुंजल बीते विधानसभा चुनाव में हार गए थे..
Nagaur Rajasthan Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: नागौर लोकसभा सीट पर RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल और भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा के बीच मुकाबला है. दोनों ही जाट प्रत्याशी हैं. बेनीवाल पिछली बार NDA से प्रत्याशी थे.
Churu Rajasthan Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: चूरू में भाजपा के देवेंद्र झाझड़िया और राहुल कस्वां के बीच मुकाबला है. कस्वां भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए हैं. इस सीट पर राजेंद्र राठौड़ की साख भी दांव पर है.
Azamgarh Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: हॉट सीट की लिस्ट में शामिल आजमगढ़ लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ कही जाती है. सपा ने इस बार धर्मेन्द्र यादव को मैदान में उतारा है, तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने दिनेश लाल यादव (निरहुआ) को टिकट दिया है. उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निर्वाचन क्षेत्र में जारी मुकाबले में सियासी तस्वीर बहुत हद तक साफ होने लगी है. SP प्रत्याशी Dharmendra Yadav अब सबसे आगे निकल चुके हैं. उन्हें अभी तक हुई मतगणना में कुल 200359 मिले हैं. इस सीट पर धर्मेंद्र यादव ने भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव (निरहुआ) को मात दे दी.
Mainpuri Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: मैनपुरी यानी कि समाजवादी पार्टी की नींव. इस सीट को जीतने के लिए सपा ने डिंपल यादव ने पूरा जोर लगा दिया है. वहीं भाजपा ने इस सीट को फतेह करने के लिए प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह को टिकट दिया है. मैनपुरी सीट पर डिंपल यादव ने जीत का परचम लहरा दिया है.
Baharampur West Bengal Lok Sabha Chunav Result 2024: पश्चिम बंगाल की बहरामपुर लोकसभा सीट देश की हॉट सीट में से एक है. इस सीट से कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी और तृणमूल कांग्रेस के यूसुफ पठान मैदान में एकदूसरे के आमने-सामने हैं.
Basirhat West Bengal Lok Sabha Chunav Result 2024: पश्चिम बंगाल की लोकसभा सीट बशीरहाट से TMC ने हाजी नुरुल इस्लाम को उतारा है. वहीं इस सीट से पहले साल 2019 में TMC की ओर से नुसरत जहां सांसद चुनी गई थीं.
Baramati Maharashtra Lok Sabha Chunav Result 2024: महाराष्ट्र की बारामती लोकसभा सीट से शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार आमने सामने हैं. बारामती संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 6 सीटें आती हैं.
Ghazipur Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: गाजीपुर लोकसभा सीट पूर्वांचल की हॉट सीट में से एक है. इस सीट पर भाजपा ने पारसनाथ राय पर भरोसा कर उन्हें मैदान में उतारा है. वहीं समाजवादी पार्टी ने अफजाल अंसारी को टिकट देकर जीत दर्ज करने के लिए भेजा है. इसके अलावा बसपा ने गाजीपुर सीट से डॉ. उमेश सिंह को प्रत्याशी बनाया है. बता दें कि बीते चुनाव में अफजाल अंसारी ने बसपा के टिकट से चुनाव लड़कर भाजपा के मनोज सिन्हा को हराया था. इस सीट से अफजाल अंसारी ने जीत दर्ज कर ली है.
Raebareli Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट काफी सुर्खियों में रही है. इस सीट पर गांधी परिवार की साख अटकी हुई है. यहां से कांग्रेस से राहुल गांधी के सामने भाजपा के दिनेश सिंह खड़े थे. शुरुआती रुझान से ही राहुल गांधी इस सीट से आगे चल रहे थे. वहीं शाम होते होते राहुल गांधी ने रायबरेली सीट अपने नाम कर जीत का परचम लहरा दिया है. राहुल गांधी ने दिनेश सिंह को करीब 3.90 हजार वोटों से मात दी है.
New Delhi Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024: भाजपा की दिग्गज और दिवंगत नेता सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज इस सीट से उम्मीदवार हैं. नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र वर्ष 1951 में अस्तित्व में आया था. यह दिल्ली का सबसे पुराना लोकसभा क्षेत्र हैं.
Gorakpur Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट काफी सुर्खियों में रही है. गोरखपुर को भाजपा का गढ़ माना जाता है. यहां से रवि किशन और काजल निषाद आमने सामने है. मतगणना शुरू हो गई है. जल्द ही सभी सीटों के रुझान सामने आने वाले हैं. बात दें कि वोटों की गिनती पोस्टल बैलेट से हो रही है. वहीं रवि किशन ने यह सीट जीत ली है.
Chhindwara Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024: मध्य प्रदेश की हाईप्रोफाइल सीटों में से एक छिंदवाड़ा कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व CM कमलनाथ का गढ़ रहा है. छिंदवाड़ा में पहला लोकसभा चुनाव साल 1951 में हुआ था. 2014 के लोकसभा चुनाव में यह सीट भाजपा ने जीत ली है.
Meerut Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट काफी सुर्खियों में रही है. मेरठ को भाजपा का गढ़ माना जाता है. मतगणना शुरू होने के बाद कभी सुनीता वर्मा आगे रहीं, तो कभी अरुण गोविल. शाम होते-होते रिजल्ट भी सामने आ गए.
Anantnag Rajouri Lok Sabha Chunav Result: कश्मीर की अनंतनाग राजौरी सीट से PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती चुनाव लड़ रही हैं. वहीं उनके नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार मियां अल्ताफ अहमद मैदान में उतरे हैं.