MP News Live: साउथ वेस्ट मानसून दो दिन में दिखाएगा तगड़ा असर; छिंदवाड़ा की राशन दुकान में नकली चावल; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh1752728

MP News Live: साउथ वेस्ट मानसून दो दिन में दिखाएगा तगड़ा असर; छिंदवाड़ा की राशन दुकान में नकली चावल; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

Live MP News Today 25 Jun 2023: देश-दुनिया की हर बड़ी खबर के साथ मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की पल-पल की अपडेट पाने के लिए Zee MPCG ( www.zeempcg.com ) का लाइव ब्लॉग पढ़ें.

MP News Live: साउथ वेस्ट मानसून दो दिन में दिखाएगा तगड़ा असर; छिंदवाड़ा की राशन दुकान में नकली चावल; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
LIVE Blog

Live MP News Today 25 Jun 2023: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़िए Zee MPCG  का लाइव ब्लॉग. क्योंकि हम आपको पल-पल की अपडेट से अपडेटेड रहने के लिए यहां दे रहे हैं देश प्रदेश की हर ब्रेकिंग खबरों पर हमारी नजर बनी रहेगी. पल-पल के अपडेट के लिए पढ़ते रहें www.zeempcg.com

25 June 2023
21:21 PM

हिजाब पहनाने के मामले में कल हाई कोर्ट में होगी सुनवाई

दमोह में छात्राओं को हिजाब पहनाने और नमाज पढ़ाने के मामले में कल हाई कोर्ट में सुनवाई होगी. गंगा जमना स्कूल मान्यता मामले को लेकर कोर्ट में सुनवाई होगी.  स्कूल प्रबंधन कमेटी ने स्कूल की मान्यता बहाली के लिए हाई कोर्ट में अपील की थी. जांच के बाद स्कूल की मान्यता निलंबित की गई थी. स्कूल में करीब 1200 छात्र पढ़ते हैं.

19:51 PM

MP News: बुरहानपुर जिले के हमीदपुरा में पीडब्ल्यूडी की जमीन पर रसूखदारों द्वारा बुलडोजर चलाकर कब्जा करने की शिकायत रहवासियों ने एसडीएम से की थी. जिसके बाद आज तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की.

 

19:28 PM

MP News: इंदौर में दो बदमाशो ने पैसे को एक का डबल करने का कहकर 24 लोगो को लागया 77 लाख रुपये का चूना. क्राइम ब्रांच ने दोनों बदमाशो को किया गिरफ्तार.

 

19:04 PM

MP News: ग्वालियर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को रमटापुरा में आयोजित कोली समाज के सम्मेलन में पहुंचे, जहां उन्होंने कोली समाज के साथ अपने परिवार का पुराना रिश्ता बताया.

 

18:24 PM

MP News: श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति ने बढ़ाए लड्डू प्रसादी के रेट.

 

17:59 PM

MP News: श्योपुर के कुनो नेशनल पार्क में चीतो को एक एक करके खुले जंगल में छोड़ा जा रहा है. कुनो नेशनल पार्क के बड़े बाड़ों में बंद चीतो में से 6 चीतों को जल्द ही खुले जंगल में एक बार फिर से आजाद किया जाएगा.

 

17:26 PM

MP News: ऑटो में बैठी एक साहसी महिला ने चोरनी महिलाओं के गैंग के दो सदस्यों को कराया गिरफ्तार.

 

17:16 PM

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पहुंचे शहडोल, प्रधानमंत्री कार्यक्रम की तैयारियों का लेंगे जायजा.

 

16:56 PM

MP News: दमोह में आज फिर एक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं. इनमें एक को गंभीर रूप से घायल होने पर जबलपुर रेफर किया गया है.

 

16:43 PM

MP News: सीहोर में हुआ कांग्रेस के अल्पसंख्यक नेताओं का सम्मेलन. पूर्व राज्यपाल समेत कई नेता पहुंचें.

 

16:29 PM

MP News: खंडवा जिले में निजी और सरकारी अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी कराने के मुद्दे पर पति-पत्नी में विवाद हो गया. इस विवाद की वजह से नवजात बच्ची परेशान हो गई.

 

16:03 PM

Raipur News: अंतरराज्यीय बस स्टैंड भाठागांव में फर्जी टिकट बुकिंग एजेंटों पर कार्रवाई. बिना लाइसेंस के काट रहे थे टिकट.

 

15:26 PM

MP News: जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान 3 महिलाओं के गले से सोने की चैन निकाली.

 

15:24 PM

MP News: जबलपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों ने की आत्महत्या. रामपुर छापर निवासी युवक ने पत्नी और बेटे के साथ की खुदकुशी.

14:38 PM

Gwalior News
- पुलिस चौकी के पास हार जीत का दांव लगा रहे जुआरी
- 1 दर्जन से अधिक जुआरी जुआ खेलते नजर आए
- पुलिस चौकी के बाहर खेला जा रहा है जुआ
- पुलिस की सांठगांठ से खेला जा रहा है जुआ
-  जुआरियों का जुआ खेलते हुए वीडियो आया सामने
 - वीडियो के आधार पर पुलिस जुआरियों की तलाश में जुटी.

14:29 PM

रायपुर न्यूज | Raipur News | विवेक तन्खा | Vivek Tankha
- छत्तीसगढ़ में विवेक तन्खा की पीसी
- बोले- हिंदू ना हार्ड होता है ना साफ होता है
- क्षमा दया करुणा का नाम प्रेम तपस्या का नाम हिंदुत्व है
- बीजेपी ने लोगों की आस्था से खिलवाड़ किया धर्म के नाम पर राजनीतिक सत्ता हासिल करने का प्रयास किया
- हिन्दुतत्व पर केवल भाजपा का अधिकार है यह बहुत बड़ा झूठ है
- छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी सुभाष चंद्र बोस इंदिरा गांधी राजीव गांधी सोनिया गांधी के रास्ते पर चलकर छत्तीसगढ़ सरकार बनेगी

14:13 PM

बड़वानी न्यूज | Barwani News
- पेड़ पर लटकी मिली युवक युवती की लाश
- नागलवाड़ी थाना क्षेत्र की घटना
- प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका
- मौके पर पंहुच जांच में जुटी पुलिस

13:57 PM

छिन्दवाड़ा न्यूज | Chhindwara News
- छिन्दवाड़ा में राशन दुकान से बांटा जा रहा नकली चावल
- पात्र परिवारों को दिया प्लास्टिक का चावल
- कांग्रेस ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग
- सभी उचित मूल्य राशन दुकान से सामने आया मामला 

13:40 PM

मानसून अपडेट | monsoon update
- साउथ वेस्ट मानसून वेस्ट में और कुछ हिस्सों में आगे बढ़ रहा है
- गुजरात, राजस्थान का कुछ हिस्सा, हरियाणा के कुछ हिस्से, पूरा मध्यप्रदेश , दिल्ली , जम्मू के कुछ जगह में मानसून आज प्रवेश कर चुका है
- पूर्वानुमान है साउथ वेस्ट मानसून का प्रोग्रेस जारी रहेगा
- अगले 2 दिन में गुजरात और राजस्थान के कुछ और हिस्से पंजाब और हरियाणा का भी कुछ हिस्से में मानसून आगे बढ़ेगा

13:16 PM

जांजगीर चांपा न्यूज | Janjgir Champa News
सूने मकान में चोरों ने किया धावा
10 से 12 लाखों रुपए के सोने चांदी और नकदी ले उड़े चोर
बीती रात शहर के बिल्डर्स सहित कई घरों में चोरों ने किया हाथ साफ
बिल्डर्स के घर 1 लाख 73 हजार रुपए नगदी 12 तोला सोना चांदी सहित हुआ चोरी
जांजगीर सिटी के वार्ड नंबर 18 में चोरों ने किया चोरी
सिटी कोतवाली पुलिस कर रही मामले की जांच

12:59 PM

mp news | Madhya Pradesh News | Digvijay Singh | Kamal Nath | mp politics
एमपी न्यूज | मध्य प्रदेश न्यूज | दिग्विजय सिंह | कमलनाथ | एमपी पॉलिटिक्स

कमलनाथ सर्वेसर्वा दिग्विजय सिंह दिग्गज बयान
बोले- टिकट देना हमारे बस का काम नहीं
भोपाल में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे दिग्गी
बोले- उम्मीदवार इतने खड़े हो गए हैं कि मुसीबत हो रही है, किस किसको समझाएं

12:41 PM

Surajpur News | Chhattisgarh News | accident news
सूरजपुर न्यूज | छत्तीसगढ़ न्यूज | एक्सीडेंट न्यूज

- तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर
- बाइक सवार दो लोगों की हालत गंभीर
- घायल लोगों का इलाज जिला अस्पताल में जारी
- पिकअप ड्राइवर पुलिस के हिरासत में
- देवनगर इलाके की घटना, जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

12:20 PM

Sheopur News | mp news | Madhya Pradesh News | Hooliganism
श्योपुर न्यूज | एमपी न्यूज | मध्य प्रदेश न्यूज | गुंडागर्दी

- श्योपुर के विजयपुर में शराब ठेकेदार की खुले आम गुंडागर्दी
- भू माफिया शराब ठेकेदार की खुलेआम दंगाई
- गुर्गों के साथ मंदिर की जमीन पर जबरन कब्जा करने पहुंचा आरोपी जमीन
- कब्जा रोकने पहुंची पुजारी की मां और बहन को भूमाफिया ने लात घुसो से पीटा
- मां बेटी को बचाने पहुंचे सरपंच राघवेंद्र जादौन पर भी हमला
- सरपंच को मारी कुल्हाड़ी, गंभीर हालत में सरपंच इलाज जारी
- विजयपुर थाना इलाके के विचपुरी गांव की घटना

12:01 PM

Jabalpur News | mp news | Conversion
जबलपुर न्यूज | एमपी न्यूज | धर्मांतरण

- संस्कारधानी जबलपुर में नहीं थम रहा धर्मांतरण का खेल
- धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाने का मामला
- विधवा हिंदू महिला पर एयाज खान नाम का शख्स धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का बना रहा दबाव
- ग्वारीघाट थाने में महिला की शिकायत के बावजूद पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई
- कार्रवाई नहीं होने से नाराज हिंदू धर्म सेना और हिंदू संगठनों ने मिलकर ग्वारीघाट थाने के सामने किया प्रदर्शन

11:38 AM

Korba News | Chhattisgarh News | accident news
कोरबा न्यूज | छत्तीसगढ़ न्यूज | एक्सीडेंट न्यूज

- हाईटेंशन तार की चपेट में आने से चलती बाइक में लगी आग
- मौके पर ही बाइक और सवार जलकर खाक
- करतला थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदरीपाली गांव का मामला

11:23 AM

Gwalior News | mp news | crime news
ग्वालियर न्यूज | एमपी न्यूज | क्राइम न्यूज

- ट्रेन में फोटो खींचने और छेड़छाड़ पर हुए विवाद के बाद चाची भतीजे को फेंकने का मामला
- सूरत एक्सप्रेस ट्रेन के कोच में सीट को लेकर हुआ था विवाद
- कोच में मौजूद लोग विवाद का बना रहे थे वीडियो
- स्लीपर कोच से निकलकर जनरल कोच में बैठे थे चाची भतीजे
- कोच के गेट पर बैठने से लग गई थी महिला को नींद
- नींद लगने से गेट से गिर गई थी नीचे महिला
- महिला को बचाने के लिए भतीजा भी था कुदा
- वीडियो बनाकर छेड़छाड़, विवाद और उसके बाद ट्रेन से फेकने का मामला निकला फर्जी

11:07 AM

Datia News | mp news | Madhya Pradesh News | Kamal Nath
दतिया न्यूज | एमपी न्यूज | मध्य प्रदेश न्यूज | कमलनाथ

- कमलनाथ संदेश यात्रा के प्रथम चरण का समापन आज दतिया में
- प्रदेश स्तर पर निकाली जा रही कमलनाथ संदेश यात्रा
- आज दोपहर 11 बजे जिला कांग्रेस कमेटी की आमसभा
- प्रदेश/राष्ट्रीय स्तर के नेता और विधायक भी विशेष रूप से शामिल होंगे
- यात्रा 15 जून से भोपाल के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से पीसीसी चीफ कमलनाथ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की थी
- 10 जिलों की 22 विधानसभाओं में 50 से अधिक सभाएं

10:56 AM

Rewa News | mp news | love jihad
रीवा न्यूज | एमपी न्यूज | लव जिहाद

- रीवा में रिंकू केवट निकला निजाम खान
- महिला से रेप कर दी जान से मारने की धमकी
- दर्ज हुआ मामला, आरोपी की तलास में जुटी पुलिस

10:44 AM

PM Modi Bhopal Visit | पीएम मोदी का भोपाल दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं. वो कुछ समय भोपाल और उसके बाद शहडोल के कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं. राजधानी में पीएम मोदी के रोड शो के लिए रूट जारी कर दिया गया है. पुलिस और प्रशासन इसे की अनुसार सुरक्षा व्यवस्था बना रहे हैं. आज शाम से ही भोपाल में भाजपा के दिग्गजों का तांता लगने लगेगा.

10:28 AM

Ghatabillod Golikand Dhar: साल 2017 में मध्य प्रदेश के धार में हुए घाटाबिल्लोद गोलीकांड पर कोर्ट का फैसला आ गया है. मामले में पूर्व कांग्रेस विधायक बालमुकुंद सिंह गौतम (Balmukund Singh Gautam), उसके 2 भाई समेत 6 लोगों को 7 साल कैद की सजा सुनाई गई है. जानिए क्या था घाटाबिल्लोद गोलीकांड का पूरा मामला

10:11 AM

Raipur News | Chhattisgarh News | sex racket
रायपुर न्यूज | छत्तीसगढ़ न्यूज | सेक्स रैकेट

- रायपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
- स्पा सेंटर की आड़ में संचालित हो रहा था देह व्यापार
- पुलिस ने दो स्पा सेंटरों में दबिश देकर 6 आरोपी और एक थर्ड जेंडर समेत 7 खिलाफ की कार्रवाई
- ब्लू स्पा सेंटर के संचालक कुणाल राठी और द माइन वेलनेस सेंटर के संचालक पिंटू जायसवाल फरार
- छापेमार कार्रवाई के बाद पुलिस ने कुल 13 महिलाओं को थाना बुलाकर बयान किया दर्ज

09:57 AM

Datia News | mp news | Narottam Mishra
- दतिया न्यूज | एमपी न्यूज | नरोत्तम मिश्रा

- गृहमंत्री द्वारा किया गया 300 आपदा मित्रो का सम्मान
- आपदा मित्र योजना के तहत 300 युवाओं को प्रशिक्षण
- ट्रेनिंग प्राप्त कर चुके 220 युवक और 80 युवतियां
- होमगार्ड कार्यालय में दी गई बचाव की किट

09:46 AM

Damoh News | mp news | hemp smuggling
दमोह न्यूज | एमपी न्यूज | गांजा तस्करी

- दमोह में फिल्मी स्टाइल में गांजा तश्करी
- एक आरोपी के साथ छह लाख का गांजा बरामद
- देहात थाना के सिद्द बाबा चौराहे पर पकड़ा गया आरोपी
- डिग्गी पर बिछाई चटाइयों के नीचे रखा था गांजा
- जब्त किए गए 15 पैकेट्स से 30 किलो गांजा

09:22 AM

Raigarh News | chhattisgarh news | रायगढ़ न्यूज | छत्तीसगढ़ न्यूज
- सिक्योरिटी गार्ड हुआ ऑनलाइन ठगी का शिकार,
- पार्सल के लिए लोकेशन अपडेट कराने के नाम पर ठगी
- लोकेशन अपडेट कराने के लिए 2रुपए के ट्रांजैक्शन के चक्कर में कटे 40 हजार रुपए
- अनजान नंबर से कॉल कर पता सही कराने युवक को फसाया
- अज्ञात लोगों के खिलाफ पूंजीपथरा थाना में ठगी का मामला दर्ज

09:10 AM

West Bengal Train Accident: पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में रविवार को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है. यहां दो मालगाड़ियों की आपस में टक्कर होने से 12 बोगियां डिरेल हो गई. हादसे के बाद यातायात को ठप कर दिया गया है.

09:01 AM

CG News | Raipur News | Chhattisgarh News | Vishwa Hindu Parishad
- विश्व हिंदू परिषद की महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस आज
- राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार करेंगे प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित
- केंद्रीय प्रबंध कार्यसमिति की बैठक में हुए निर्णय पर होगी चर्चा।
- बैठक में 2024 में शष्ठीपूर्ति के लक्ष्य तय करने की बनाई गई कार्य योजना पर होगी चर्चा
- धर्मांतरण, लव जिहाद, गौ हत्या व मंदिरों के सरकारी अधिग्रहण से मुक्ति कराने पर मंथन
- दोपहर 1 बजे वीवाय अस्पताल सभागार में होगी प्रेस कांफ्रेंस

08:47 AM

एमपी न्यूज |  मध्य प्रदेश न्यूज | मौसम समाचार |
MP News | Madhya Pradesh News | Weather News

- मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक, शहडोल, मंडला के रास्ते मध्यप्रदेश पहुंचा मानसून
- अगले 5 दिनों तक मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश की संभावना
- 26 से 27 जून के बीच पूरे राज्य में सक्रीय हो जाएगा मानसून
- प्रदेश भर में बढ़ेगी रेनफॉल एक्टिविटी
- पूर्वी और पश्चिमी मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना

08:26 AM

एमपी न्यूज |  मध्य प्रदेश न्यूज | सीएम शिवराज
MP News | Madhya Pradesh News | CM Shivraj
शहडोल में रहेंगे सीएम शिवराज

- मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान आज शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगे
- भोपाल से जबलपुर और फिर वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए शहडोल पहुंचे मुख्यमंत्री
- पीएम मोदी के आगमन को लेकर लेंगे तैयारियों का जायजा
- देश शाम जबलपुर के रास्ते पहुंचेंगे भोपाल

08:12 AM

कांग्रेस के 2 अधिवेशन आज
- कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग का एक दिवसीय अधिवेशन आज, पीसीसी चीफ कमलनाथ होंगे अधिवेशन में शामिल
- आउटसोर्स, अस्थाई एवं संविदा कर्मचारी कांग्रेस का महासम्मेलन आज, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सम्मलेन में होंगे शामिल

08:03 AM

कहां रहेंगे मुख्यमंत्री
- आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शहडोल दौरे पर रहने वाले हैं.
- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुकमा और जगदलपुर जिले के दौरे पर रहेंगे.

Trending news