Lucky Moles: शरीर के इस अंग पर तिल वाले लड़कों की दीवानी होती हैं लड़कियां, जानिए वजह
Advertisement

Lucky Moles: शरीर के इस अंग पर तिल वाले लड़कों की दीवानी होती हैं लड़कियां, जानिए वजह

Meaning Lucky Moles: समुद्रशास्त्र के हिसाब से आज हम आपको शरीर पर पाए जाने वाले ऐसे तिल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देख आपके तरफ कोई भी लड़की आकर्षित हो जाती है. आइए जानते हैं कौन-कौन से अंग पर पाए जाते हैं ये तिल? 

Lucky Moles: शरीर के इस अंग पर तिल वाले लड़कों की दीवानी होती हैं लड़कियां, जानिए वजह

नई दिल्लीः (Meaning Lucky Moles) हम ज्योतिष शास्त्र में कुंडली में स्थित ग्रह नक्षत्रों के हिसाब से, वास्तु शास्त्र में घर की स्थिति के हिसाब से अपने भविष्य में होने वाली घटनाओं की गणना करते हैं. इसी तरह हम समुद्रशास्त्र में शरीर पर पाए जाने वाले तिल के हिसाब से अपने भविष्य में होने वाली शुभ अशुभ घटनाओं के बारे में अनुमान लगाते हैं. ऐसे में आज हम आपको समुद्रशास्त्र के हिसाब से लड़कों के शरीर पर पाए जाने वाले कुछ ऐसे तिल के बारे में बता रहे हैं, जिसे देख कोई भी लड़की उस लड़के की दीवानी हो जाती है. आइए जानते हैं कौन-कौन से अंग पर पाए जाते हैं ये तिल? 

जांघों पर तिल का होना
समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन लड़कों के जांघ पर तिल होता है, वे बहुत आकर्षक किस्म के होते हैं. ये बहुत मिलनसार स्वभाव के होते हैं, जिसके चलते ये किसी भी लड़की इनके प्रति आकर्षित हो जाती है और ये लड़के लड़कियों के दिलों पर राज करते हैं. 

गुप्तांग पर तिल का होना
समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन लड़कों के गुप्तांग पर तिल होता है, वे बहुत स्मार्ट पर्सनाल्टी के होते हैं. ये बात करने में माहिर होते हैं. ये बातों ही बातों में लड़कियों को अपने तरफ आकर्षित कर लेते हैं, जिससे लड़कियां उनकी दीवानी हो जाती हैं.

 

सीने पर तिल का होना
समुद्रशास्त्र की मानें तो जिस लड़के के सीने पर तिल होता हैं वो इंसान बहुत सौभाग्यशाली होता है, उसके जीवन में कभी रुपए पैसे की कमी नहीं होती है. ऐसे लड़के किसी भी लड़की के सामने अपना विचार खुल कर रख देते हैं. इनके बातों में आकर कोई भी लड़की इन पर अपना दिल दे बैठती है. जिस लड़कों के सीने के बाई तरफ तिल होता हैं वे लड़के अपनी मनपसंद लड़की से शादी करते हैं.

 

ये भी पढ़ेंः इन 5 अक्षरों से शुरू होने वाले नाम के लड़कों को प्यार में मिलता है धोखा, जानिए वजह

होंठ पर तिल का होना
समुद्रशास्त्र की मानें तो जिन लड़कों के होंठ के ऊपर तिल होता है वे देखने में बहुत आकर्षक लगते हैं, साथ ही जिन लड़कों के होंठ के ऊपर तिल होता है वे बेहद प्रेम भाव वाले होते हैं. उनके मन में सबके लिए प्रेम की भावना होती है. वे लोग काफी बुद्धिमान होते हैं और हर कार्य को मन लगाकर करते हैं. इनके कार्यों और शरीर की सुंदरता को देखकर लड़कियां इनकी दीवनी हो जाती हैं.

 

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips Money: आर्थिक तंगी से हैं परेशान! आज ही करें ये उपाय, मां लक्ष्मी देंगी अपार धन-संपत्ति

 

आंख के अंदर तिल का होना
समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन लड़कों के आंख के अंदर तिल होता है. ऐसे लड़के अक्सर धनी होते हैं. जिन लड़कों की बाईं आंख में तिल होता है, वे बहुत घमंडी स्वभाव के होते हैं. जिन लड़कों की बाईं आंख के नीचे तिल होता है, वे कामुक होते हैं.

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: वास्तु के हिसाब से करें ये काम, मां लक्ष्मी करेंगी धन की बौछार​

 

(disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और विभिन्न लेखों पर आधारित है. zee media इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Trending news