मिशन-2023 को लेकर एक्शन मोड पर MP Congress,चलाया जाएगा यह अहम अभियान
Advertisement

मिशन-2023 को लेकर एक्शन मोड पर MP Congress,चलाया जाएगा यह अहम अभियान

इस अभियान के लिए कांग्रेस प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपेगी, इसके अलावा महिला कांग्रेस भी इस अभियान में शामिल रहेगी. 

मिशन-2023 को लेकर एक्शन मोड पर MP Congress,चलाया जाएगा यह अहम अभियान

भोपालः मध्य प्रदेश में कांग्रेस मिशन-2023 के तैयारियों में अभी से जुटती नजर आ रही है, कांग्रेस का युवाओं और महिलाओं पर विशेष फोकस है. ऐसे में कांग्रेस ने एक विशेष अभियान की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस अभियान को पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा. खास बात यह है कि इस अभियान के लिए कांग्रेस प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपेगी, ताकि विधानसभा चुनाव तक एक प्रदेशभर में बेहतरीन टीम तैयार की जा सके. 

घर-घर चलो अभियान
दरअसल, कांग्रेस मध्य प्रदेश में ''घर-घर चलो'' अभियान चलाने जा रही है, जिसकी तैयारियां पार्टी ने चालू कर दी हैं, कल प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेशभर के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अभियान को लागू करने पर सहमति भी जता दी है. इस अभियान के जरिए कांग्रेस का युवा वोटर्स पर विशेष फोकस रहेगा. इसके लिए पार्टी नेतृत्व ने युवा कांग्रेस को अभियान के जरिए नए वोटर्स को साधने की जिमेदारी दी है. 

इन मुद्दों पर होगी चर्चा 
कांग्रेस ने बताया कि ''घर-घर चलो'' अभियान के जरिए युवा कांग्रेस बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा, बढ़ते अपराध जैसे मुद्दों पर जरिए हर घर में चर्चा करेगी, ताकि जनता को इन मुद्दों के जरिए कांग्रेस से जोड़ा जाए. इसके अलावा 15 महीने की कमलनाथ सरकार के दौरान प्रदेश में जो काम किए गए उन कामों की जानकारी भी जनता को बताई जाएगी.  इस अभियान के तहत लोगों को सरकार की नाकामियों के बारे में बताया जाएगा. इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को अहम टिप्स भी देंगे. कांग्रेस का कहना है कि एक आंदोलन के रूप में 2023 और 24 तक यह अभियान जारी रहेगा. 

वहीं महिला कांग्रेस यूपी की तर्ज पर एमपी में  ''लड़की हूं लड़ सकती हूं'' अभियान चालू कर चुकी है, इस अभियान को भी ब्लॉक स्तर पर पहुंचाया जाएगा. महिला कांग्रेस ब्लाक स्तर पर अभियान चलाकर महिलाओं को उनके अधिकार की जानकारी देगी. इसके अलावा महिला कांग्रेस ब्लॉक स्तर पर संगोष्टी भी आयोजित करेगी. संगोष्टी में पुलिस अधिकारी और कानून विद को महिला कांग्रेस की तरफ से आमंत्रित किया जाएगा. 

कल कमलनाथ ने की थी अहम बैठक 
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बंगले पर कल कांग्रेस की अहम बैठक हुई. इस बैठक में पार्टी के जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी शामिल हुए. खास बात ये रही कि इस बैठक में नेताओं की बंगले में एंट्री लिस्ट से हुई. जिन नेताओं का नाम लिस्ट में था, उन्हें ही बंगले में जाने दिया गया. गार्ड बंगले के गेट पर लिस्ट लेकर खड़े हुए थे और नाम चेक करके ही एंट्री दे रहे थे. पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बताया कि आने वाले समय में निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव होने हैं और साथ ही 2023 में विधानसभा चुनाव भी हैं. ऐसे में बैठक में इस सभी मुद्दों पर चर्चा हुई. इनके अलावा भी कई मुद्दों पर बातचीत हुई. कमलनाथ ने पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं से लगातार मुलाकात करें. कमलनाथ ने खुद भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने की बात कही. 

बूथ मजबूत करने पर फोकस
कमलनाथ ने बैठक के दौरान अलग-अलग प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी तय की है. इनमें महिला प्रकोष्ठ, शिक्षक कांग्रेस प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ, बूथ प्रबंधन प्रकोष्ठ आदि शामिल हैं. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बूथों पर तैनात होने वाले लोगों को ट्रेनिंग दी जाएगी. बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों को यह निर्देश भी दिया गया है कि वह पंचायत चुनाव को लेकर परिसीमन पर ध्यान रखें. चुनाव जीतने के लिए पंचायतों को तोड़ा जाता है, इस पर ध्यान रखा जाए.

सदस्यता अभियान पर जोर
सदस्यता अभियान में पहले ही दिन रिटायर्ड आइएएस भोपाल सम्भाग कमिश्नर पुरखराज मारू सहित कई अन्य रिटायर्ड आईएस अफसरों ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया. इस दौरान कमलनाथ ने कहा कि हमारा पहले 50 लाख कांग्रेस के सदस्य बनाने का लक्ष्य है. पहली बार बने सदस्यों के लिए ये ऐतिहासिक दिन. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति देश की संस्कृति है, हम दिल जोड़ते हैं सम्बंध जोड़ते हैं. हम सबको जोड़ कर चलते हैं. देश की अनेकता को कांग्रेस की संस्कृति एक करता है.

50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य
31 मार्च 2022 तक चलने वाले इस अभियान को लेकर कांग्रेस का 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है. इस बार पार्टी युवा, किसान और महिलाओं को जोड़ने पर जोर दे रही है. कांग्रेस 1 नवंबर से 31 मार्च तक देश भर के हर वार्ड में सदस्यता अभियान चलाएगी. पार्टी मतदाताओं को कांग्रेस का सदस्य बनाने पर विशेष जोर देगी. सदस्यता अभियान को लेकर कांग्रेस का फॉर्म भी चर्चा में था. इसमें लिखा है कि अगर आप कांग्रेस का सदस्य बनना चाहते हैं तो आपको संकल्प लेना होगा कि आप शराब और मादक पदार्थों से दूरी रखेंगे. 

कांग्रेस पार्टी ने सदस्यता अभियान के लिए आवेदन-पत्र में 10 पॉइंट्स है, जिसपर स्वीकृति देना जरूरी है. सबसे पहले तो सदस्य बनने के लिए कांग्रेस संविधान की धारा 5 (क) (अ) (1) के अनुसार कुछ जानकारी देनी होती है. पार्टी के सदस्यता फॉर्म में जो घोषणाएं करनी होती है यहां देखिए

ऑल इंडिया कांग्रेस की तरफ से एमपी कांग्रेस को मिल चुकी है तारीफ 
दरअसल, एआईसीसी ने हाल मे ही मध्यप्रदेश कांग्रेस के काम की समीक्षा की थी, जिस पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी खरी उतरी है. समीक्षा के दौरान एआईसीसी संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने जनजागरण अभियान को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस को बधाई दी है. वहीं ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी को एक महंगाई से जुड़े अभियान को आगे और तेजी से चलाने के निर्देश दिए हैं. 

बीजेपी की राह पर कांग्रेस 
कांग्रेस भी अब बीजेपी की राह पर चलती नजर आ रही है. दरअसल पार्टी की नींव मजबूत करने के लिए कांग्रेस पार्टी भी प्रशिक्षण पर जोर दे रही है. अभी संभाग स्तर पर कांग्रेस का प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया जा रहा है. इसके बाद जिला, ब्लॉक, ग्राम और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण शिविर में पार्टी कार्यकर्ताओं को पंडित नेहरू समेत अन्य कांग्रेस नेताओं के बारे में जानकारी दी जाएगी.

ये भी पढ़ेंः कमलनाथ के बंगले पर पंचायत चुनाव को लेकर हुई अहम बैठक, बोले- मुझसे गलती हो रही है तो बताएं

WATCH LIVE TV

Trending news