Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh2511397

शिवपुरी में खोया ने बिगाड़ा खेल; फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए 100 से ज्यादा लोग

MP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में शादी का खाना खाने की वजह से कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई है. लागातार लोगों की तबीयत खराब हो रही है. जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

शिवपुरी में खोया ने बिगाड़ा खेल; फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए 100 से ज्यादा लोग

MP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में शादी का खाना- खाने की वजह से 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं, ये संख्या लगातार बढ़ रही है, इन्हें इलाज के लिए भेजा गया है. लोगों की मानें तो पनीर और खोया मिलावटी था जिस पर उन्हें शक है कि इसकी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी है. इससे पहले भी इस तरह की खबर समने आई है. जानिए क्या है पूरा मामला. 

क्या है मामला 
मिली जानकारी के अनुसार जानकारी के मुताबिक़ पुरानी शिवपुरी के रहने वाले अतीक शिवानी की बेटी की शादी शनिवार को होटल उदय विलास में आयोजित हुई थी, इस शादी में परिचित से लेकर रिश्तेदार शामिल हुए थे, इस शादी में करैरा, झांसी सहित बाहर से रिश्तेदारों ने भी शिरकत की थी, लेकिन रविवार की सुबह से जिन लोगों ने इस शादी में खाना खाया था, उनकी तबियत बिगड़ना शुरू हो गई थी, पहले लोगों को इसका पता नहीं लग सका, जब रविवार की शाम तक एक प्राइवेट अस्पताल में अपने अपने मरीजों के लेकर रिश्तेदार पहुंचे तब सभी को एहसास हुआ कि शादी में खाना खाने वाले लोग ही उल्टी दस्त और बुखार का शिकार हो रहे हैं.

इसे लेकर प्राइवेट अस्पताल में उपचार करा रहे तबरेज कुरैशी ने बताया कि शादी में खाना खाने के बाद हमारे रिश्तेदारों की तबियत बिगड़ने लगी थी, हमारे झांसी, करैरा अन्य स्थानों से रिश्तेदार आये थे, उनकी भी बीमार होने की खबर मिली हैं, वह सभी भी अपना उपचार करा रहे हैं। अब करीब 100 से ज्यादा परिचित सहित रिश्तेदार शादी में खाना खाने से उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित हुए हैं, उन्हें लगता हैं कि खाने में मिलावटी पनीर या मिलावटी खोया का इस्तेमाल किया गया, जिससे हमारे लोग बीमार हुए हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

अन्य मामला 
इससे पहले मध्य प्रदेश के भिंड जिले से फूड प्वाइजनिंग से जुड़ा हुआ एक मामला सामने आया था. बता दें कि भंडारे की बासी प्रसादी को सुबह भी खाने से 40-45 लोगों को उल्टी और दस्त शिकायत शुरू होकर तबीयत बिगड़ने लगी जिसके बाद एक दर्जन से अधिक लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका इलाज हुआ. 

ये भी पढ़ें: MP में मंत्री के बेटे से हुई लाखों की ठगी, लेबर सप्लाई का ठेका दिलाने के नाम पर लिए पैसे

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें  MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश  की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news