Advertisement
trendingPhotos/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh2355179
photoDetails1mpcg

Prabhat Jha Last Rite: आज पंचतत्व में विलीन होंगे प्रभात झा, आखिरी विदाई देने पहुंचे VD शर्मा-विजयवर्गीय

Prabhat Jha Last Farewell: BJP के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा आज पंचतत्व में विलीन होंगे. बिहार से आकर MP की राजनीति में खास जगह बनाने वाले झा का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया जाएगा. इससे पहले उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत तमाम नेता पहुंचे. तस्वीरों में देखिए प्रभात के अंतिम विदाई- 

1/9

Prabhat Jha Funeral: शुक्रवार, 26 जुलाई 2024 को सुबह-सुबह मध्य प्रदेश BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा इस दुनिया को अलविदा कह गए. गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 67 साल की उम्र में उन्होंने अंतिस सांस ली. उनके निधन की खबर सुनते ही न सिर्फ मध्य प्रदेश बल्कि पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई. आज शनिवार को  BJP के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का अंतिम संस्कार किया जाएगा. इससे पहले BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत तमाम उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे हैं. 

प्रभात झा का निधन

2/9
प्रभात झा का निधन

BJP के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है. बिहार के सीतामढ़ी जिले में जन्मे प्रभात ने मध्य प्रदेश आकर पहले पत्रकारिता की. इसके बाद राजनीति में एंट्री ली. वे मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रहे. दो बार राज्यसभा सांसद और BJP के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाई. 

 

अंतिम विदाई

3/9
अंतिम विदाई

प्रभात झा की अंतिम विदाई के लिए मध्य प्रदेश BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे. यहां श्रद्धा सुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी. 

 

कैलाश विजयवर्गीय ने दी अंतिम विदाई

4/9
कैलाश विजयवर्गीय ने दी अंतिम विदाई

MP सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी प्रभात झा को अंतिम विदाई देने के लिए गुरुग्राम पहुंचे. उन्होंने शोकसभा में नमन व पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी.

 

विनम्र श्रद्धांजलि

5/9
विनम्र श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश BJP मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल ने भी प्रभात झा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए. उन्होंने शोकसभा में विनम्र श्रद्धांजलि दी.

 

अंतिम संस्कार

6/9
अंतिम संस्कार

प्रभात झा का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे बिहार के सीतामढ़ी जिला स्थित उनके पैतृक गांव कोरियाही में किया जाएगा. 4 जून 1957 को बिहार में जन्मे झा का पूरा जीवन मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में बीता. यहां उनका घर भी है. 

प्रद्यमुन सिंह तोमर

7/9
प्रद्यमुन सिंह तोमर

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्यमुन सिंह तोमर ने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर प्रभात झा की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि अर्पित की.

डॉ.महेंद्र सिंह

8/9
डॉ.महेंद्र सिंह

मध्य प्रदेश BJP के प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने प्रभात झा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की.

राहुल कोठारी

9/9
राहुल कोठारी

मध्य प्रदेश BJP प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी भी प्रभात झा को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे. उन्होंने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.