Shivraj के मंत्री बिसाहूलाल सिंह के बिगड़े बोल, महिलाओं को लेकर दिया विवादित बयान
Advertisement

Shivraj के मंत्री बिसाहूलाल सिंह के बिगड़े बोल, महिलाओं को लेकर दिया विवादित बयान

शिवराज सरकार (Shivraj Government) के मंत्री बिसाहूलाल सिंह (Bisahulal Singh) पहले भी कांग्रेस प्रत्याशी रहे विश्वनाथ सिंह कुंजाम की पत्नी पर विवादित टिप्पणी कर चुके हैं,

Shivraj के मंत्री बिसाहूलाल सिंह के बिगड़े बोल, महिलाओं को लेकर दिया विवादित बयान

अनूपपुर: विवादित बयानों के लिए पहचाने जाने वाले शिवराज सरकार (Shivraj Government) के मंत्री बिसाहूलाल सिंह (Bisahulal Singh) ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है. सर्वजन सुखाय सामाजिक संस्था ने नारी रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया था, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह शामिल हुए. कार्यक्रम में मंत्री महोदय महिलाओं के अधिकार की बात कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े लोग और सवर्ण अपने घर की महिलाओं को समाज में कंधे से कंधा मिलाकर चलने नहीं देते. बड़े-बड़े लोग अपने घर की महिलाओं को कैद करके रखते हैं.

बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि समानता लाना है तो उच्च जाति की महिलाओं को घर से खींचकर निकालो. तभी वो समानता से काम कर सकेंगी. बता दें मंत्री पहले भी कांग्रेस प्रत्याशी रहे विश्वनाथ सिंह कुंजाम की पत्नी पर विवादित टिप्पणी कर चुके हैं, जिस पर चुनाव आयोग ने बीजेपी से 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा था. इसके बाद फिर एक बार महिलाओं के लिए उनका ऐसा बयान आया है. 

Kamalnath का शिवराज पर तंज 'मुंह चलाने और सरकार चलाने में अंतर', MP देश में चौथा सबसे गरीब राज्य

बिसाहूलाल सिंह के भाषण का ये वीडियो वायरल हो रहा है. उन्होंने महिलाओं को पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की नसीहत दी. इस दौरान हमेशा की तरह वो शब्दों की मर्यादा भूल गए. उन्होंने कहा जितने बड़े-बड़े लोग हैं, ठाकुर-ठकार और सवर्ण वे लोग अपनी औरतों को कोठड़ी में बंद करके रखते हैं. बाहर निकलने ही नहीं देते. जितना धान काटने, आंगन लीपने, गोबर फेंकने के काम हैं, ये सब हमारे गांव की महिलाएं करती हैं. जब महिलाओं और पुरुषों का बराबर अधिकार है, तो दोनों को बराबरी से काम भी करना चाहिए. सब अपने अधिकारों को पहचानो और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करो और बड़ें लोगों की महिला बाहर न निकले तो पकड़-पकड़कर उन्हें बाहर निकालो, तभी तो महिलाएं आगे बढ़ेंगी.

Watch Live TV

Trending news