MP में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 14 जिलों के कलेक्टर बदले गए, जानिए किसे कहां भेजा
Advertisement

MP में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 14 जिलों के कलेक्टर बदले गए, जानिए किसे कहां भेजा

मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है. जिसमें 14 जिलों के कलेक्टर और 27 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके आदेश भी जारी कर दिया. इन 14 जिलों के कलेक्टर बदले एमपी सरकार ने 14 जिलों के कलेक्टर बदले है.

MP में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 14 जिलों के कलेक्टर बदले गए, जानिए किसे कहां भेजा

प्रमोद शर्मा/भोपाल: मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है. जिसमें 14 जिलों के कलेक्टर और 27 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके आदेश भी जारी कर दिया.

इन 14 जिलों के कलेक्टर बदले
एमपी सरकार ने 14 जिलों के कलेक्टर बदले है. इसमें इंदौर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, उमरिया, देवास, सीधी, धार, सीहोर, नरसिंहपुर, बुरहानपुर, सिंगरौली, मुरैना, आगर मालवा और कटनी के कलेक्टर बदले गए हैं.

माखनलाल यूनिवर्सिटी में जूनियर छात्र ने सीनियर छात्रा से की छेड़छाड़, 2 गुटों में चले लात-घूंसे

 

जानिए किसे कहा भेजा गया हैं
- सोनाली पोंक्षे को संचालक प्रशासन अकादमी से आयुक्त सह संचालक भारतीय चिकित्सा पद्धति और होम्योपैथी भेजा गया है.
- इलैया राजा जबलपुर कलेक्टर को इंदौर कलेक्टर बनाया गया.
- इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह को प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम और प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की कमान दी गई.
- षणमुख प्रिया मिश्रा मुख्य कार्यपालन अधिकारी मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड से संचालक कर्मचारी चयन मंडल बनाया गया.
- छिंदवाड़ा कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन को जबलपुर कलेक्टर बनाया गया.
- उमरिया कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य कौशल विकास और रोजगार निर्माण भेजा गया.
- कलेक्टर देवास चंद्रमौली शुक्ला हटाए गए आयुक्त मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल भेजे गए विमानन विभाग का अतिरिक्त प्रभार होगा.
- सीधी कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान को प्रशासन अकादमी भेजा गया.
- धार कलेक्टर पंकज जैन प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेज बनाए गए.
- सीहोर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर सदस्य मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड प्रबंध संचालक बनाए गए!
- नरसिंहपुर कलेक्टर रोहित सिंह प्रबंध संचालक लघु उद्योग निगम और एमएससी एमएसएमई विभाग के डायरेक्टर बने.
- बुरहानपुर कलेक्टर प्रवीण सिंह को सीहोर कलेक्टर बनाया गया.
- राजीव रंजन मीणा को सिंगरौली कलेक्टर के पद से हटाकर प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश खनिज निगम भेजा गया.
- बक्की कार्थिकेयन को मुरैना कलेक्टर के पद से हटाकर उप सचिव मध्य प्रदेश शासन वित्त विभाग भेजा.
- आगर मालवा कलेक्टर अवधेश शर्मा को अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन विभाग बनाया गया.
- कृष्ण देव त्रिपाठी को निर्वाचन विभाग से हटाकर उमरिया कलेक्टर बनाया गया
- अरुण कुमार परमार को राज्य निर्वाचन आयोग से हटाकर सिंगरौली कलेक्टर बनाया गया.
- प्रियंक मिश्रा कलेक्टर कटनी से हटाकर धार कलेक्टर बनाए गए.
- वाणिज्य कर विभाग में पदस्थ कैलाश वानखेड़े आगर मालवा कलेक्टर होंगे.
- अवि प्रसाद अपर कलेक्टर उज्जैन को कटनी कलेक्टर बनाया गया.
- शीतला पाटले अपर आयुक्त राजस्व को छिंदवाड़ा कलेक्टर बनाया गया.
- साकेत मालवीय मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिंगरौली को सीधी का कलेक्टर बनाया गया.
- ऋषभ गुप्ता मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी इंदौर को देवास कलेक्टर बनाया गया.
- अंकित अस्थाना मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी भोपाल को मुरैना कलेक्टर बनाया गया.
- ऋजु बाफना अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल को नरसिंहपुर कलेक्टर बनाया गया.
- भव्या मित्तल अपर आयुक्त नगर निगम इंदौर को बुरहानपुर कलेक्टर बनाया गया.
- गौरव बैनल अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन विभाग को मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी भोपाल भेजा गया.

Trending news