MPPSC 2021 का परीक्षा कैलेंडर जारी, यहां देखें पूरी डिटेल
Advertisement

MPPSC 2021 का परीक्षा कैलेंडर जारी, यहां देखें पूरी डिटेल

एमपीपीएससी ने अपनी वेबसाइट mppsc.nic.in पर 2021 का पूरा एग्जाम कैलेंडर जारी किया है. पढ़िए पूरी खबर..

फाइल फोटो

भोपाल:  मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने वर्ष 2021 में होने जा रही कई भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है. जिसमें कई भर्ती परीक्षाओं के नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख से लेकर इंटरव्यू और रिजल्ट की तारीखें भी बताई गई हैं.

यहां से कर सकते हैं डाउनलोड
ये कैलेंडर एमपीपीएससी ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी किया है. आप  mppsc.nic.in जाकर डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2021 डाउनलोड कर सकते हैं.

क्या-क्या दिया गया है कैलेंडर में
इस कैलेंडर में 2021 में होने जा रही राज्य सेवा परीक्षा, राज्य वन सेवा परीक्षा, राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा समेत अन्य परीक्षाओं की जानकारी दी गई है. कैलेंडर के अनुसार 2019 की मुख्य परीक्षा मार्च , 2020 की मुख्य परीक्षा अगस्त और स्टेट सर्विस 2020 की चयन प्रक्रिया दिसंबर तक पूरी की जाएगी.

यहां क्लिक कर देखें कैलेंडर

ये भी पढ़ें:  SSC MTS Jobs: मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती के लिए नोटिफिकेशन इस दिन, 10वीं/12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

MPPSC Exams 2021: कब होगी कौन सी परीक्षा

  1. एमपी स्टेट सर्विस एग्जाम 2019 (मेन) : परीक्षा - मार्च 2021, रिजल्ट - जून/जुलाई 2021
  2. एमपी फॉरेस्ट सर्विस एग्जाम 2019 (मेन) : परीक्षा - फरवरी/मार्च 2021, रिजल्ट - मार्च 2021
  3. एमपी स्टेट सर्विस एग्जाम 2020 : प्रीलिम्स परीक्षा - 11 अप्रैल 2021, प्रीलिम्स रिजल्ट - मई 2021, मेन परीक्षा - अगस्त 2021, मेन रिजल्ट - अक्टूबर 2021
  4. एमपी फॉरेस्ट सर्विस एग्जाम 2020 : प्रीलिम्स परीक्षा - 11 अप्रैल 2021, प्रीलिम्स रिजल्ट - मई 2021, मेन - जुलाई 2021, मेन रिजल्ट - जुलाई 2021
  5. एमपी स्टेट सर्विस एग्जाम 2021 : नोटिफिकेशन - जून 2021, प्रीलिम्स परीक्षा - अगस्त 2021, प्रीलिम्स रिजल्ट - सितंबर 2021
  6. एमपी फॉरेस्ट सर्विस एग्जाम 2021 : नोटिफिकेशन - जून 2021, प्रीलिम्स परीक्षा - अगस्त 2021, प्रीलिम्स रिजल्ट - सितंबर 2021

ये भी पढ़ें: MP कोआपरेटिव बैंक में DGM और AGM सहित इन पदों पर निकली भर्तियां, अप्लाई @eg.apexbank.in

अन्य परीक्षाओं की पूरी जानकारी

  1. स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम 2020 : नोटिफिकेशन - 29 दिसंबर 2020, परीक्षा - 13 जून 2021, रिजल्ट - जून 2021
  2. असिस्टेंट डायरेक्टर, एग्रीकल्चर 2019 एग्जाम : परीक्षा फरवरी 2021, रिजल्ट - फरवरी 2021
  3. डेंटिस्ट भर्ती परीक्षा 2019 : परीक्षा - जून 2021, रिजल्ट - जून 2021
  4. मेडिकल ऑफिसर एग्जाम : डायरेक्ट इंटरव्यू - फरवरी 2021
  5. असिस्टेंट मैनेजर, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण : नोटिफिकेशन - मार्च 2021, परीक्षा - जून 2021, रिजल्ट - जून 2021
  6. सहायक संचालक, उद्यानिकी : नोटिफिकेशन - फरवरी 2021, डायरेक्ट इंटरव्यू - अप्रैल 2021

ये भी पढ़ें: JEE Advanced 2021 Date: कल जारी होगा परीक्षा का शेड्यूल, हो सकता है यह बड़ा ऐलान

ये भी पढ़ें: UGC में निकली भर्ती, NET/JRF क्वालीफाई अभ्यर्थी जल्द करें आवेदन

WATCH LIVE TV

Trending news