MP की पाठ्य पुस्तकों में बदलाव, 8वीं में भगवान परशुराम और 5वीं में सावित्रीबाई फुले के संघर्षों को पढ़ाया जाएगा
Advertisement

MP की पाठ्य पुस्तकों में बदलाव, 8वीं में भगवान परशुराम और 5वीं में सावित्रीबाई फुले के संघर्षों को पढ़ाया जाएगा

नए शिक्षा सत्र से स्कूल शिक्षा विभाग पाठ्य पुस्तकों में बड़े बदलाव करने जा रहा है. जिसके मुताबिक कक्षा 8वीं के हिंदी विषय में भगवान परशुराम और 5वीं कक्षा में सावित्रीबाई फुले और ज्योतिबा फुले से जुड़ प्रसंगों को पढ़ाया जाएगा.

MP की पाठ्य पुस्तकों में बदलाव, 8वीं में भगवान परशुराम और 5वीं में सावित्रीबाई फुले के संघर्षों को पढ़ाया जाएगा

MP Board New Syllabus: नए शिक्षा सत्र से स्कूल शिक्षा विभाग पाठ्य पुस्तकों में बड़े बदलाव करने जा रहा है. अब नए सत्र में भगवान परशुराम के बारे में 8वीं के हिंदी विषय में पढ़ाया जाएगा जबकि 5वीं कक्षा में सावित्रीबाई फुले और ज्योतिबा फुले से जुड़ प्रसंगों को जोड़ा जाएगा. बता दें कि पिछले साल मुगलों से जुड़े पाठों को किताबों से हटा दिया गया था.

शंकर शाह और रघुनाथ शाह भी पढ़ाए जाएंगे पाठ्यक्रम में
नए शिक्षा सत्र 2025 से जनजातीय नायक शंकर शाह और रघुनाथ शाह को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा. यह गोंड शासक थे और उन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था.

Dhar Bhojshala: भोजशाला में आधुनिक मशीन के साथ पहुंचा ASI दल, मुस्लिम पक्षकार ने उठाया ये ऑब्जेक्शन

सावित्रीबाई फुले और ज्योतिबा फुले को जानेंगे बच्चे
बता दें कि 5वीं कक्षा के पाठ्यक्रम में सावित्रीबाई फुले और ज्योतिबा फुले के प्रसंगों के बारे में पढ़ाया जाएगा. दरअसल, फुले भारत के पहले किसान स्कूल की संस्थापक थी और उन्होंने साल 1848 में महाराष्ट्र के पुणे में देश का सबसे पहले बालिका स्कूल की स्थापना की थी. उन्होंने उन्होंने 19वीं सदी में स्त्रियों के अधिकारों, अशिक्षा, छुआछूत, सतीप्रथा, बाल या विधवा-विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई थी. सावित्रीबाई के पति ज्योतिबा फुले समाज सुधारक थे. उन्होंने महाराष्ट्र में सत्य शोधक समाज संस्था का संगठन किया था. 

8वीं के सिलेबस में परशुराम की एंट्री
गौरतलब है कि प्रदेश में पिछली सरकार के सीएम ने परशुराम जयंती पर इस बात की घोषणा की थी कि भगवान परशुराम का चरित्र स्कूलों में पढ़ाया जाएगा. इसे पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए अधिकारियों को जल्द निर्देश दिए जाएंगे. अब शिक्षा विभाग ने इसके लिए तैयारी कर ली और नए शिक्षा सत्र से 8वीं के हिंदी विषय में भगवान परशुराम के बारे में पढ़ाया जाएगा.

रिपोर्ट- अजय दुबे

Trending news