Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh2491886

मिस इंडिया के क्राउन पर उज्जैन में बवाल, निकिता पोरवाल ने किए थे महाकाल के दर्शन

Madhya Pradesh News: फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल रविवार को उज्जैन पहुंची थीं. प्रतियोगिता जीतने के बाद निकिता पहली बार ही उज्जैन आई हैं. उन्होंने महाकाल के दर्शन किए, लेकिन एक भूल हो गई. जिसके को लेकर अब बवाल खड़ा हो गया है.

 मिस इंडिया के क्राउन पर उज्जैन में बवाल, निकिता पोरवाल ने किए थे महाकाल के दर्शन

MP News: बाबा महाकाल के धाम आशीर्वाद लेने पहुंची फेमिना मिस इंडिया निकिता पोरवाल को लेकर मंदिर के पुजारी ने आपत्ति जताई है. निकिता पोरवाल फेमिना मिस इंडिया बनने के बाद पहली बार अपने घर उज्जैन पहुंचीं थीं. उज्जैन पहुंचते ही उनका जोरदार स्वागत हुआ. रविवार को रोड शो भी निकाला गया. इससे पहले उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन भी किए थे. निकिता बाबा महाकाल के दर्शन व अन्य तीर्थ स्थल भी दर्शन करने पहुंची थीं. 

बाबा महाकाल के दर्शन के बाद अब मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने मिस इंडिया निकिता पोरवाल के बाबा के सामने पहने ताज पर आपत्ति जताई. महेश शर्मा ने कहा कि भगवान महाकाल अवंतिका के राजा माने जाते हैं और उनके सामने किसी भी व्यक्ति को सिर पर पगड़ी, टोपी या ताज पहनकर जाने की अनुमति नहीं है, क्योंकि इससे मंदिर की मर्यादा का उल्लंघन होता है. अपडेट जारी है...

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के युवाओं को दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी, SI भर्ती का रिजल्ट जारी

Add Zee News as a Preferred Source

निकिता का उज्जैन में हुआ भव्य स्वागत
उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल मिस इंडिया रविवार को 3 दिन के लिए उज्जैन पहुंची हैं. यहां उनका प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की बहन एवं नगर निगम सभापति कलावती यादव, विधायक अनिल जैन व अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत और सम्मान किया. मिस इंडिया बनने पर निकिता का जनता व समाज के लोगों ने भव्य स्वागत सत्कार किया. रोड शो शहर के टावर से शहिद पार्क होते हुए इस्कोन मंदिर तक निकाला गया. निकिता 3 दिन तक उज्जैन में अलग अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगी.

ये भी पढ़ें-  दिवाली से पहले MP में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले बल्ले, DA में 4% की बढ़ोतरी का ऐलान

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश  की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news