Chhatarpur Road Accident Video: कल मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बाजना में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जटाशंकर धाम जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई और 40 श्रद्धालु घायल हो गए. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि इस घटना का वीडियो सामने आया है.