आज बारां पधारेंगे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मिलेंगी बड़ी-बड़ी सौगातें
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1422910

आज बारां पधारेंगे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मिलेंगी बड़ी-बड़ी सौगातें

Baran News: मुख्यमंत्री-विधानसभा अध्यक्ष सहित सात मंत्रियों से ज्यादा मंत्रियों के जुटने से बारां को शिलान्यास और लोकार्पण के रूप में कई सौगात भी मिलेंगी. मुख्यमंत्री बारां के लिए नई घोषणा भी कर सकते हैं. 

आज बारां पधारेंगे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मिलेंगी बड़ी-बड़ी सौगातें

Baran, बारां: राजस्थान के बारां में आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत श्री पार्श्वनाथ मानव सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिक खेलों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान एवं जिले के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी सहित 7 से ज्यादा मंत्री भी शामिल होंगे. इससे पहले मुख्यमंत्री अगस्त में अंता आए थे. करीब दो महीने बाद ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज फिर से बारां आएंगे. 

बारां के बड़ा में ग्रामीण ओलिंपिक खिलाड़ी सम्मान के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम भी है. पूरे आयोजन को लेकर मंत्री प्रमोद जैन भाया ने स्वंय ब्लॉक स्तर पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी है. ऐसे में गुरुवार को होने वाले आयोजन में बड़ी भीड़ को लेकर तैयारियां हैं, यहां बैठक व्यवस्था से लेकर भोजन के इंतजाम किए गए हैं. बारां में कांग्रेस की एकजुटता और शक्ति प्रदर्शन भी रहेगा. मुख्यमंत्री-विधानसभा अध्यक्ष सहित सात मंत्रियों से ज्यादा मंत्रियों के जुटने से बारां को शिलान्यास और लोकार्पण के रूप में कई सौगात भी मिलेंगी. मुख्यमंत्री बारां के लिए नई घोषणा भी कर सकते हैं. 

मंत्री प्रमोद जैन भाया, श्री पार्श्वनाथ मानव सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष व जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने बताया कि बारां जिले में आयोजित राजीव गंधी ग्रामीण ओलिंपिक खेल प्रतियोगिताओं में ग्राम पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय विजेता टीमों के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उत्कृष्ठ खिलाड़ी खेल सम्मान एवं बारां जिले के विकास के कई कार्यो का शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से किया जाएगा. इसी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दीपावली स्नेह मिलन आयोजित होगा. 

मुख्यमंत्री दोपहर साढ़े 3 बजे बडां के हेलीपेड पर पहुंचेंगे. वहां, श्री पार्श्वनाथ मानव सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिक खेलों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान समारोह में शामिल होंगे. 

कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नगरीय विकास विभाग मंत्री शांति धारीवाल, खान, पेट्रोलियम व गोपालन विभाग मंत्री प्रमोद जैन भाया, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग मंत्री परसादी लाल मीणा, युवा एवं खेल विभाग मंत्री अशोक चांदना, सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री भजनलाल जाटव, उच्च शिक्षा एवं आयोजना विभाग मंत्री राजेंद्र यादव, जिला प्रभारी मंत्री एवं सैनिक कल्याण बोर्ड मंत्री राजेंद्र गुढ़ा, जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, विधायक पानाचंद मेघवाल, विधायक निर्मला सहरिया आदि शामिल होंगे. 

बुधवार को खान एवं गौपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा भटवाड़ा, विधायक पानाचंद मेघवाल, निर्मला सहरिया ने संभागीय आयुक्त कोटा, आईजी कोटा, कलेक्टर, एसपी आदि अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर निर्देश दिए. 

Reporter- Ram Mehta 

Trending news