Shardiya Navratri 2024: Bikaner के काली माता मंदिर में नवरात्रि की धूम, उमड़ रहा भक्तों का सैलाब

Bikaner News: इन दिनों चारों ओर मां दुर्गा की कृपा बरस रही है. नवरात्रि का माहौल चारों ओर छाया हुआ है. हर तरफ़ काली माता का आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है. बीकानेर भी इससे अछूता नहीं है. यहां भी काली माता के मन्दिरों में भक्तों का सैलाब है. 
1/4

माँ दुर्गा का आशीर्वाद बरस रहा

Shardiya Navratri 2024 devotees crowd in bikaner kali mata mandir see photos1/4
वहीं देशनोक स्थित करणी माता मन्दिर में भी भक्तों का तांता लगा हुआ है. सुबह साढ़े चार बजे यहा रोज़ाना महाआरती हो रही है. इस वक़्त भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है. चारों ओर माँ दुर्गा का आशीर्वाद बरस रहा है.
2/4

महाआरती दिन में चार बार

Shardiya Navratri 2024 devotees crowd in bikaner kali mata mandir see photos2/4
नवरात्रि के दिनों में महाआरती दिन में चार बार होती है. इन दिनों भी सुबह 5 बजे और सात बजे और शाम 7 बजे और रात 9 बजे महाआरती हो रही है. चारों समय भक्त बढ़-चढ़ कर इसमें हिस्सा ले रहे हैं.